spot_img

गर्भवती मुखिया पर समिति सदस्य का जानलेवा हमला, दोनों गंभीर

spot_img
- Advertisement -

आकिल हुसैन मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। फुलपरास के महथौर खुर्द पंचायत के मुखिया व पंचायत समिति सदस्य के बीच शनिवार को जमकर मारपीट हो गई। इसमें महिला मुखिया व प्रखंड पंचायत समिति सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों की स्थिति को देखते हुए फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने उन्हें दरभंगा रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक मुखिया अंजनी देवी के फर्द बयान पर पंचायत  समिति सदस्य रामकिशुन साह सहित दस पंद्रह अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की गई है। प्राथमिकी के मुताबिक शनिवार को मुखिया अंजनी देवी अपने दरवाजा पर बैठी हुई थी कि धत्ताटोल महथौर के पंचायत समिति सदस्य रामदेव साह के पुत्र रामकिशुन साह एक दर्जन से अधिक लोगों के साथ आकर गाली गलौज करने लगे।

- Advertisement -

गर्भवती मुखिया पर समिति सदस्य का जानलेवा हमला, दोनों गंभीर

- Advertisement -

गाली देने से मना करने पर मारपीट की, जिसमें मुखिया का सिर फट गया। इसके बाद महथौर खुर्द पंचायत के हनुमाननगर के योगेंद्र सदाय की पत्नी मुखिया अंजनी देवी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में करने के बाद चिकित्सक ने उन्हें  दरभंगा रेफर कर दिया। वहीं, पंसस रामकिशुन साह के भी गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। उन्हें भी बेहतर  इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। पंसस के  सूत्रों ने बताया कि सात निश्चय योजना से संबंधित जानकारी मांगने पर मुखिया, उनके पति व देवर विकास मित्र सुरेंद्र सदाय की ओर से मारपीट की गई। वहीं, इस संबंध में लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे हैं। इधर, सदस्यों का यह भी कहना है कि योगेंद्र सदाय  की दूसरी पत्नी  मुखिया अंजनी देवी हैं जो गर्भवती है। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष महबूब आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि एक पक्ष की प्राथमिकी दर्ज की गई है। फर्द बयान के बाद दूसरे पक्ष का प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

किसानों के उर्वरक, बीज और कीटनाशी हक पर डाका डालने वालों की अब खैर नहीं! कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने दिया सीधा संदेश- सुन...

Bihar Agriculture: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने उर्वरक, बीज और कीटनाशी में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। 58 FIR दर्ज की गईं और 294 लाइसेंस रद्द ह#BiharAgriculture,#VijayKumarSinha,#KisanHit

Darbhanga News शराबबंदी पर अलीनगर पुलिस का बड़ा एक्शन! बाथरूम में छिपा रखी थी 27 लीटर दारू, कारोबारी फरार

Bihar Liquor Ban: दरभंगा के अलीनगर में पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की। एक कारोबारी पर मुकदमा दर्ज किया गया है।#BiharLiquorBan,#AlinagarPolice,#DarbhangaNews

खुशखबरी Bihar Namo Bharat! बिहार में दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इन 4 शहरों तक का सफर होगा सुपरफास्ट!

Bihar Namo Bharat: बिहार में नमो भारत ट्रेन के लिए राज्य सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। पटना से गया, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और आरा तक चार नए RRTS रूट प्रस्तावित हैं, जिससे लाखों यात्रियों#BiharNamoBharat,#BiharConnectivity,#RRTSBihar

बिहार में अब नहीं लगेगा जाम! पटना से गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और आरा तक मिलेगी तेज रफ्तार कनेक्टिविटी, सरकार का बड़ा प्लान

Bihar RRTS: बिहार सरकार ने पटना को गया, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर और आरा से जोड़ने वाले चार रैपिड ट्रांजिट कॉरिडोर की व्यवहार्यता जांचने के लिए NCRTC से अनुरोध किया है।#BiharRRTS,#PatnaConnectivity,#NamoBharat