spot_img

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर जल्द लौटे | तेजस्वी का दौरा रद्द

Bihar Raghopur: वैशाली के भगतान टोला में 13 बच्चों की मौत के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में अचानक विवाद बढ़ गया. जदयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव को सिर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया और तेजस्वी यादव का दौरा रद्द करना पड़ा.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Raghopur: वैशाली जिले के राघोपुर में 13 बच्चों की मौत के बाद आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में चोट आई है. तनावपूर्ण माहौल के कारण जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को मौके से जल्द लौटना पड़ा, वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का प्रस्तावित दौरा भी रद्द कर दिया गया. बताया जा रहा प्रशांत किशोर के सामने मारपीट हुई।

- Advertisement -

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर जल्द लौटे | तेजस्वी का दौरा रद्द

- Advertisement -

दरअसल, बीते 13 अक्टूबर को गंगा की सोती में एक नाव पलटने से 13 बच्चों की दुखद मौत हो गई थी. इसी हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों के लिए रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में दशकर्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. संवेदना व्यक्त करने और पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए राजनीतिक नेताओं का वहां पहुंचना जारी था.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News अधूरा रह गया अंतिम संस्कार! भागलपुर में गरीबी की इंतहा| कफन और लकड़ियों के पैसे नहीं जुटा पाया | अधजले शव को दफना कर लौटा

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर जल्द लौटे | तेजस्वी का दौरा रद्द

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शोक जताने पहुंचे लोगों के बीच अचानक विवाद शुरू हो गया. स्थानीय लोगों और जदयू नेता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. दोनों पक्षों से लोग आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें:  Patna Police Encounter पटना में पुलिस का बड़ा एनकाउंटर! अंजनी हत्याकांड के मास्टरमाइंड सौरव सिंह से मुठभेड़

राघोपुर में 13 बच्चों की मौत| मातम के बीच बवाल: बच्चों के दशकर्म में लाठी-डंडे चले, JDU नेता का सिर फटा! | प्रशांत किशोर जल्द लौटे | तेजस्वी का दौरा रद्द

इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे जदयू के प्रदेश सचिव अजीत यादव पर हमला किया गया. उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं और घायल अवस्था में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया. इस घटना से पूरे इलाके में तनाव फैल गया है.

प्रशांत किशोर लौटे, तेजस्वी का दौरा रद्द

घटना के समय जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर रहे थे. मारपीट और बिगड़ते हालात को देखते हुए वह करीब 10 मिनट में ही गांव से अपने काफिले के साथ रवाना हो गए. उनके कार्यक्रम को लेकर भी अब चर्चा तेज हो गई है.

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भी भगतान टोला पहुंचने का कार्यक्रम था. उनका दौरा प्रशांत किशोर के जाने के करीब एक घंटे बाद प्रस्तावित था, लेकिन गांव में हुई झड़प और बढ़ते तनाव की सूचना मिलते ही उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. इस वजह से वे हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिवारों से नहीं मिल सके.

यह भी पढ़ें:  कमला नदी में धसना गिरा, एक साथ बच्ची और महिला की मौत; मधुबनी में पसरा मातम

गांव में भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति पर नजर

हिंसक झड़प की जानकारी मिलते ही राघोपुर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. संवेदनशील इलाके में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे.

पुलिस प्रशासन गांव में शांति बनाए रखने और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है. इस हिंसक झड़प ने पहले से ही शोक में डूबे गांव में और अधिक तनाव पैदा कर दिया है.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Education Scam 98 लाख का घोटाला! भागलपुर के शिक्षा विभाग में हड़कंप, अब ऐसे रुकेगा शिक्षकों का फर्जी वेतन! |निगरानी की FIR –...

Bihar Education Scam: भागलपुर में 98 लाख रुपये के फर्जी शिक्षक वेतन भुगतान घोटाले से हड़कंप है। निगरानी विभाग ने जांच शुरू कर दी है, वहीं शिक्षा विभाग अब सभी शिक्षकों का डिजिटल मास्ट #BhagalpurScam,#BiharEducation,#DigitalMasterData

PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान: बिहार में सियासी बवाल, BJP-JDU-HAM ने किया तीखा पलटवार!

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया है। भाजपा, जदयू और हम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए माफी #BiharPolitics,#MallikarjunKharge,#PMModi

खुशखबरी Darbhanga Airport| SpiceJet Flight! दरभंगा से मुंबई जाने वालों के लिए बड़ी राहत, 45 दिन बाद शुरू हुई ये खास सेवा

Darbhanga SpiceJet Flight: दरभंगा-मुंबई हवाई मार्ग पर डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्पाइसजेट की सीधी उड़ान सेवा बहाल हो गई है। दीपावली और छठ महापर्व से ठीक पहले मिली इस राहत से हजारों यात्रियों #DarbhangaNews,#SpiceJetFlight,#BiharTravel

Darbhanga News दरभंगा में खौफनाक मंजर! तालाब में तैरती मिली लाश, पत्नी ने बताई गुमशुदगी की दर्दनाक कहानी

Darbhanga News: दरभंगा के मनीगाछी में एक तालाब से एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। तीन दिनों से लापता अशोक नोनिया की पहचान उनकी पत्नी ने कपड़ों से की। पुलिस ने #DarbhangaNews,#BiharCrime,#ManigachhiPolice