spot_img

Darbhanga News : जिसे पुलिस हत्या समझकर खोज रही थी, वो बच्चा स्कूल में पढ़ता मिला! जानिए Biraul का पूरा ड्रामा

spot_img
- Advertisement -

Biraul News: एक बच्चे के मन का डर और पिता की डांट का खौफ… बस इतनी सी बात ने ऐसी चिंगारी सुलगाई कि पूरा पुलिस महकमा ‘हाई-वोल्टेज’ मोड में आ गया। हत्या की अफवाहों के बीच जब सच सामने आया तो सबने सिर पकड़ लिया। दरअसल, बिरौल थाना क्षेत्र के बलिया गांव से लापता जिस नाबालिग को पुलिस हत्या की आशंका में खोज रही थी, वह अपने दादा के गांव लदहो के एक स्कूल में कक्षा में बैठकर पढ़ाई करता हुआ मिला।

- Advertisement -

Biraul News: खून के धब्बों ने कैसे फैलाई हत्या की सनसनी

कहानी शुरू हुई अविनाश कुमार झा के लापता होने से। जब गांव के खेतों में दो अलग-अलग जगहों पर खून के धब्बे मिले, तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बात आग की तरह फैली कि अविनाश की हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी बिरौल पहुंच गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

- Advertisement -

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष चंद्र मणि और उनकी टीम ने अकबरपुर बेक-बलिया मुख्य सड़क के किनारे खेतों, खलिहानों और छोटकी नदी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही थी और हत्या की अफवाह ने प्रशासन पर भारी दबाव बना दिया था। इसी बीच, पुलिस को एक ऐसी सूचना मिली जिसने जांच की दिशा ही बदल दी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

पिता की डांट का डर और स्कूल में छिपने की पूरी कहानी

पुलिस को खबर मिली कि लापता अविनाश लदहो गांव के एक स्कूल में देखा गया है। थानाध्यक्ष चंद्र मणि तुरंत टीम के साथ लदहो पहुंचे और अविनाश को स्कूल से सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में अविनाश ने जो बताया, वह हैरान करने वाला था। उसने बताया कि शुक्रवार शाम वह गेहूं पिसाने चक्की पर गया था, लेकिन खेलने में देर हो गई। उसे पिता की डांट का डर सताने लगा।

इसी डर के कारण वह घर वापस नहीं गया और रात भर लदहो गांव के स्कूल में ही छिपा रहा। सुबह जब स्कूल खुला, तो वह चुपचाप पांचवीं कक्षा में जाकर बैठ गया और पढ़ाई करने लगा। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने जब एक नए बच्चे को कक्षा में देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत पंचायत के मुखिया को सूचना दी, जिसके बाद खबर पुलिस और परिजनों तक पहुंची। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि अविनाश ने पहले भी एक बार पिता की डांट के डर से घर छोड़ दिया था और दो दिन बाद लौटा था। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  LNMU Darbhanga कैंसर पर शोध कर दरभंगा की बेटी काजल ने लहराया परचम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिला बड़ा सम्मान

पुलिस और परिजनों ने ली राहत की सांस

जब तक अविनाश नहीं मिला था, पुलिस के हाथ-पैर फूले हुए थे। खून के धब्बों ने पुलिस को भी यकीन दिला दिया था कि शायद बच्चे की हत्या कर शव को कहीं फेंक दिया गया है। जिस जगह धब्बे मिले थे, उसे पुलिस ने पीली पट्टी से घेरकर घटनास्थल बना दिया था। सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो गए थे, मानो कोई बहुत बड़ी घटना हो गई हो।

लेकिन अविनाश के सकुशल मिलने की खबर आते ही सबने राहत की सांस ली। पुलिस ने बच्चे की काउंसलिंग करने के बाद उसे पीआर बॉन्ड पर पिता को सौंप दिया है। यह भी जानकारी मिली कि अविनाश अपनी मां के निधन के बाद बलिया में अपने फूफा-फूफी के यहां पिता के साथ रहता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि कैसे एक छोटी सी बात और डर बड़ी अफवाहों को जन्म दे सकता है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News मधुबनी में शुरू हुई राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता, दमखम दिखा रहीं बेटियां

Madhubani News: मधुबनी के वाट्सन उच्च विद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका तलवारबाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। करीब 150 खिलाड़ी इसमें ले रही हैं हिस्सा।

सुपौल में किराए के मकानों से मुक्त होंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी स्कूलों में होगा संचालन

Supaul News: सुपौल के मरौना प्रखंड में किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को नजदीकी सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है।

Darbhanga News: मकान का ताला काटकर 2 लाख के बिजली सामान की चोरी, उड़े होश

Darbhanga News: दरभंगा के बलभद्रपुर में नवनिर्मित मकान का ताला काटकर चोरों ने दो लाख रुपये के बिजली वायरिंग का सामान चुरा लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है।

Darbhanga Crime दरभंगा में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुलिस अधिकारी बनकर राहगीर से सोने की चेन और अंगूठी ठगे

Darbhanga News: दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में खुद को प्रशासनिक अधिकारी बताकर बाइक सवार बदमाशों ने एक राहगीर से सोने की चेन और अंगूठियां ठग लीं।