spot_img

दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

Darbhanga News: दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म के मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News प्रभास रंजन दरभंगा की ताजा अपडेट के अनुसार, Darbhanga जिले में नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदातों में संलिप्त दो फरार आरोपियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। महिला थाना पुलिस ने न्यायालय के सख्त आदेश मिलने के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत इन आरोपियों के आवासों पर कुर्की जप्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस प्रशासन की सख्ती साफ नजर आ रही है।

- Advertisement -

दरभंगा में नाबालिग से दुष्कर्म: दो फरार आरोपियों के घरों पर चली पुलिस की कुर्की, मचा हड़कंप

- Advertisement -

प्रभास सिंह और राजा उर्फ अविनाश दास के घर कुर्की

महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पहला मामला नगर थाना क्षेत्र के सेनापथ मोहल्ला से जुड़ा है। यहां रहने वाले सुबोध सिंह के पुत्र प्रभात सिंह ने 9 अप्रैल 2025 को एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस सिलसिले में महिला थाना कांड संख्या 43/25 के तहत पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के दिन से ही आरोपी प्रभात सिंह पुलिस पकड़ से दूर फरार चल रहा था। अदालत के आदेश पर महिला थाना की दरोगा ज्योति कुमारी ने पुलिस बल और नगर थाना के सहयोग से आरोपी के घर की कुर्की जप्ती पूरी की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

दूसरा मामला और फेंकला थाना क्षेत्र में कार्रवाई

इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में महिला थाना कांड संख्या 169/25 के तहत कार्रवाई की गई है। फेंकला थाना क्षेत्र के बेदीपट्टी गांव निवासी नारायण दास के पुत्र राजा उर्फ अविनाश दास ने भी एक नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म किया था। पुलिस टीम ने इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद न्यायालय से कुर्की जप्ती का आदेश प्राप्त करते हुए शनिवार की शाम महिला थाना की दरोगा अर्चना कुमारी ने फेंकला थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर कुर्की की कार्रवाई की।

महिला थानाध्यक्ष पुष्प लता कुमारी ने बताया कि कुर्की जप्ती होने के बावजूद फरार चल रहे दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जाती रहेगी। अलग-अलग मामले में दोनों को गिरफ्तार किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और फरार चल रहे आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News पीएम मोदी के सामने चमकी मिथिला की बेटी राखी! पाग और छठ थीम पर लाइव कलाकारी से जीता दिल

Darbhanga news: गुजरात में आयोजित भारत पर्व के दौरान दरभंगा की बेटी राखी कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष मिथिला पेंटिंग का जीवंत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया।

Darbhanga News दरभंगा में मखाना अनुसंधान और प्रसंस्करण इकाइयों का केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने किया निरीक्षण, किसानों से की बात

Darbhanga News: केंद्रीय सचिव अविनाश जोशी ने दरभंगा पहुंचकर राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र और बेला-दोनार की प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया। किसानों और उद्यमियों से संवाद.

बिना रिजर्वेशन सीधे बिहार और यूपी का सफर! पूर्व रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें

Eastern Railway festival special trains: त्योहार के सीजन में बिहार और यूपी जाने वाले यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पूर्व रेलवे ने अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा फ

Bihar Weather Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, रात में लुढ़का पारा

Bihar weather alert: बिहार में मौसम का मिजाज बदलने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अरवल में पारा 19.5 डिग्री तक लुढ़का, जानें अगले 48 घंटों का पूर्वानुमान।