अप्रैल,30,2024
spot_img

समर्पित युवाओं की संगठित बालेंदु की नई भाजयुमो कार्यकारिणी का आगामी चुनाव में दिखेगा दम

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। समर्पित युवाओं की संगठित टीम बन रही दरभंगा भाजयुमो। भाजयुमो के नव उत्साहित युवा जोश अध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी अपनी कार्यकारिणी व  टीम को लेकर  काफी गंभीर हैं। इनकी स्पष्ट सोच है, दरभंगा भाजयुमो बुलंदी के साथ पार्टी संगठन की मजबूत कड़ी बने। इसी के मद्देनजर मंगलवार भाजयुमो  जिलाध्यक्ष श्री बालाजी ने  जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए हर वर्ग के युवाओं को संगठन विस्तार का बेहतरीन  मौका दिया है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने बताया, नवगठित ज़िला टीम में दरभंगा जिले के सभी क्षेत्रों व सभी वर्गों के समायोजन करने का प्रयास किया गया है। सभी क्षेत्रों के युवा कार्यकर्ताओं को जोड़कर एक नई ऊर्जावान टीम बनाने कि कोशिश की गई है।

इस टीम में पिछले टीम के प्रमुख सदस्यों विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ताओं व जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के लिए लंबे समय से समर्पित भाव से सेवा देने वाले युवा कार्यकर्ताओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Bhagalpur Road Accident| बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पर दूसरे लेन से आकर पलटा हाइवा, हाइवा में घुसा स्कार्पियो, बरात जा रहे छह की मौत

जिला अध्यक्ष श्री झा ने उम्मीद जताई, आगामी विधानसभा चुनाव में यह नवगठित युवा टीम दरभंगा जिला के सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों के विजय में अहम भूमिका निभाएगी।

भाजयुमो के नवगठित इस टीम में जाले से मुकेश सिंह,गौड़ाबौराम से मनोज सहनी, बहादुरपुर से मुचकुंद झा, कुशेश्वरस्थान से प्रकाश चौधरी, दरभंगा नगर से मुकेश महासेठ और हायाघाट से आशीष चौधरी को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime News | दरभंगा में खाली घर... शैतान का घर

वहीं, गौड़ाबौराम के घनश्याम कुमार राय व दरभंगा नगर से संगीत साहू जी को जिला में महामंत्री व सोनू मंडल जिला कोषाध्यक्ष व मुकेश गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष का पदभार मिला है।

इसके अलावे राहुल चौधरी केशव झा, रमन यादव, विद्यासागर यादव, विक्की मंडल, सतीश महतो व सोनू कुमार मिश्रा को जिला में मंत्री बनाया गया है। एलएमएनयू छात्रसंघ की पूर्व महासचिव विद्यार्थी परिषद की वरिष्ठ कार्यकर्ता रहीं प्रियदर्शनी सिंह को युवती प्रमुख का दायित्व दिया गया है। वहीं, शीशो पश्चिमी के मुखिया शम्शे आलम खान के साथ-साथ सौरभ ओझा, अवधेश मिश्रा, प्रवीण कुमार, मोहर मिश्रा, सुधा नंदन झा को जिला में प्रवक्ता का दायित्व दिया गया है।

इसके साथ ही कुंदन कुमार मिश्रा, गोविंद झा व नितिन कुमार को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। इसके अलावे दरभंगा के दसों विधानसभा से कुल 31 सदस्य जिला कार्यसमिति का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष बालेंदु झा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी व सदस्यों को बधाई के साथ उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामना दी है।समर्पित युवाओं की संगठित बालेंदु की नई भाजयुमो कार्यकारिणी का आगामी चुनाव में दिखेगा दम

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Andhrathadi News | आज तक टोपी वाला आया नहीं...जमैला बाजार के हे जगन्नाथ...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें