spot_img

Darbhanga Crime News: अपराधगर्द उड़ा रहे बारूदी गर्दा… सरेराह युवक को मारी गोली, पढ़िए वर्चस्व की लड़ाई में कैसे हुई यह Firing incident?

spot_img
- Advertisement -

Firing incident: बिहार के जाले में अपराधियों के हौसले बुलंद दिख रहे हैं। यहां सरेराह एक युवक को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, युवक चमत्कारिक रूप से बच गया और पुलिस ने एक आरोपी को धर दबोचा है।

- Advertisement -

कैसे हुई यह Firing incident?

यह मामला जाले के कछुआ पंचायत के कदमचौक का है, जहां 17 अप्रैल की रात गोलीबारी की घटना हुई। कछुआ गांव निवासी खुशी मिश्रा अपनी दुकान बंद कर हर दिन की तरह घर लौट रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार युवक वहां आ धमके।Darbhanga Crime News: अपराधगर्द उड़ा रहे बारूदी गर्दा... सरेराह युवक को मारी गोली, पढ़िए वर्चस्व की लड़ाई में कैसे हुई यह Firing incident?पीड़ित के आवेदन के अनुसार, एक बाइक पर रतनपुर निवासी मनोज ठाकुर का पुत्र निर्मली ठाकुर और अवधेश ठाकुर का पुत्र शिवम ठाकुर सवार थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सुबोध ठाकुर का पुत्र अमरजीत ठाकुर और ललन ठाकुर का पुत्र रिशु ठाकुर मौजूद थे।Darbhanga Crime News: अपराधगर्द उड़ा रहे बारूदी गर्दा... सरेराह युवक को मारी गोली, पढ़िए वर्चस्व की लड़ाई में कैसे हुई यह Firing incident?आरोप है कि दुकान के पास पहुंचते ही शिवम ठाकुर ने खुशी मिश्रा का कॉलर पकड़ लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब खुशी मिश्रा ने इसका विरोध किया, तो अमरजीत ठाकुर ने अपनी कमर से पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली खुशी मिश्रा के होंठ को छूते हुए निकली, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद तीन हमलावर फरार हो गए। हालांकि, शिवम ठाकुर को उसकी बाइक BR07BH/4956 सहित मौके पर ही पकड़ लिया गया।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पीटीसी राहुल कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक खोखा, गांजा पीने का चिलम और आरोपी की बाइक बरामद की है। घायल खुशी मिश्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जिम्मेदारी एसआई शिवजी कुमार सिंह को सौंपी गई है। शनिवार को थानाध्यक्ष ने खुद घटनास्थल पर जाकर बारीकी से जांच-पड़ताल की। शुरुआती जांच में यह मामला वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस इस पूरी घटना की गहन छानबीन में जुटी है। इस तरह के अपराध समाज में अराजकता फैलाते हैं और पुलिस इन्हें रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में Business Research शोध के नए आयामों पर चर्चा, जानिए क्या रही मुख्य बातें
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Drowning: गंगा में डूबने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, मुंडन संस्कार मातम में बदला

Bhagalpur Drowning: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

AAP MPs join BJP: आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों का BJP में विलय, राघव चड्ढा बोले- AAP सिद्धांतों से भटकी

AAP MPs join BJP: पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा...

Darbhanga News: महिला आरक्षण बिल: BJP के दावों पर CPI(ML) का पलटवार, कहा- ‘तत्काल लागू हो और मिले OBC कोटा’

महिला आरक्षण बिल: लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले इस...