
Illegal Lottery: मधुबनी में अवैध लॉटरी का खेल अब नहीं चलेगा! जयनगर पुलिस ने इस काले धंधे पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 115 लॉटरी टिकट बरामद किए गए और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
जयनगर पुलिस ने प्रतिबंधित अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध धंधों से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
Illegal Lottery पर पुलिस का शिकंजा
स्टेशन चौक के पास एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके पास से दो पैकेट में रखे भारी मात्रा में लॉटरी टिकट बरामद किए गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद असरफ (35) को गिरफ्तार कर लिया। असरफ जयनगर थाना क्षेत्र के वार्ड 14 का निवासी है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
सिक्किम और नागालैंड के ‘डियर लॉटरी’ टिकट जब्त
पुलिस द्वारा जब्त किए गए 115 लॉटरी टिकट में सिक्किम स्टेट डिअर साप्ताहिक फर्स्ट प्राइज 15000 के 58 पीस और नागालैंड स्टेट डिअर साप्ताहिक फर्स्ट प्राइज 15000 के 57 पीस शामिल हैं। ये लॉटरी टिकट अवैध तरीके से बेचे जा रहे थे, जिससे कई लोगों के पैसे बर्बाद हो रहे थे।
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस, कार्रवाई जारी
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में एक अन्य आरोपी की भी पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस अवैध लॉटरी कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ उनका अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
जयनगर से रमन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट।







