अप्रैल,28,2024
spot_img

बिहार में बाढ़ :सबसे अधिक मौत दरभंगा में,अब तक 10 मरे, 15 प्रखंड, 220 पंचायत, 20 लाख फंसे

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में बाढ़ का कहर, कुल 24 की मौत, 16 जिलों की 74 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित, 1239 सामुदायिक रसोई से हो रही है बाढ़ पीड़ितों को भोजन की आपूर्ति  

पटना, देशज न्यूज। बिहार में बाढ़ से 16 जिलों की 74 लाख से अधिक आबादी प्रभावित हुई है और अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग से सोमवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बाढ़ से दरभंगा जिले में सबसे अधिक 10, मुजफ्फरपुर में 6, पश्चिम चंपारण में 4 तथा सारण एवं सीवान में 2-2 लोगों की मौत हो चुकी है। ।Flood in north Bihar।

 

 सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इन जिलों के कुल 126 प्रखंडों की 1240 पंचायतों में 74 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के कारण विस्थापित लोगों को भोजन कराने के लिए 1239 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है। दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतों में बीस लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।।Flood in north Bihar।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | पुरानी फिल्मों वाली शादी...No Helicopter, No Luxury Car...20 बैलगाड़ियों पर दुल्हे के साथ निकलीं 100 लोगों की बरात

 बीते शनिवार को खबर आई थी कि कि दरभंगा जिले  में इस बार बागमती नदी अपने सभी पुराने रिकॉड तोड़ने पर आमादा है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से नदी के अगल-बगल के इलाके बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।।Flood in north Bihar।

 

बढ़े हुए जलस्तर ने रेल परिचालन को भी बाधित कर रखा है। खासकर दरभंगा हायाघाट प्रखंड के हायाघाट स्टेशन के करीब बागमती का उग्र रूप देखने को मिल रहा है। हायाघाट स्टेशन के समीप रेल पुल संख्या 16 पर बाढ़ के पानी का दबाब होने के कारण पहले से ही दरभंगा-समस्तीपुर रेल का परिचालन ठप है।।Flood in north Bihar।

समय के साथ बढ़ता जा रहा है बाढ़ का पानी  

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | मैं शौचालय विद्यालय का छात्र हूं...मधेपुर स्कूल का 10 सालों में विकास...पीपल के पेड़ से शौचालय की गेट पर शिफ्ट...

यहां 24 जुलाई से ही रेल परिचालन बंद है और बाढ़ का पानी समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है। अब बाढ़ का पानी धीरे-धीरे रेल की पटरी पर भी पहुंच गया है। साथ ही हायाघाट रेल पुल 16 पर पानी का और दबाव बढ़ गया है।

 बाढ़ का पानी रेल पटरी से अगर जल्द नहीं उतरा तो बाढ़ का पानी रेल पटरी को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है। रेल लाइन को बचाने के लिए रेलकर्मी रेल की पटरी पर रेत से भरे बोरे रखकर पानी को आगे बढ़ने से रोकने में जुटे हैं।।Flood in north Bihar।

 रेल पटरी पर पानी आने से अब उन लोगों की चिंता बढ़ गई है जो पहले ही बाढ़ के कारण अपना घर छोड़कर इन रेल की पटरियों पर अपना आशियाना बना कर रह रहे थे।।Flood in north Bihar।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| दरभंगा में गेंहू खरीद की स्पीड बढ़ेंगी, किसान पैक्स से जुड़ें, होगी पहल

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें