Patna Rabri Devi Bungalow News: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर भारी संख्या में पुलिस बल की टीम पहुंच गई है। राबड़ी देवी ने गाजियाबाद से लौटने के बाद स्पष्ट कहा था कि वह बंगला खाली नहीं करेंगी और सम्राट चौधरी चाहें तो फोर्स भेजकर खाली करवा लें। अब एसडीपीओ सचिवालय अनु कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम राबड़ी आवास के अंदर गई है, जिससे सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
क्या है 10 सर्कुलर रोड Patna Rabri Devi Bungalow News का पूरा मामला?
भवन निर्माण विभाग ने पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास खाली करने का एक बार फिर नोटिस भेजा है। विभाग की ओर से यह तीसरा नोटिस बताया जा रहा है, जो शुक्रवार को जारी किया गया था। इस नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि यह आवास अब पशुपालन मंत्री नंदकिशोर राम को आवंटित कर दिया गया है, इसलिए इसे जल्द से जल्द खाली किया जाए।
लालू प्रसाद और उनका परिवार साल 2005 से 10 सर्कुलर रोड स्थित इस सरकारी बंगले में रह रहा है। विभाग का दावा है कि पिछले छह महीनों में कई बार राबड़ी देवी से नए आवास में शिफ्ट होने का अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक इसे खाली नहीं किया गया है।
राबड़ी देवी को आवंटित है दूसरा सरकारी आवास
भवन निर्माण विभाग के अनुसार, नवंबर 2025 में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित किया गया था। विभाग का कहना है कि नया आवास आवंटित होने के बावजूद उन्होंने अब तक पुराना आवास खाली नहीं किया है। करीब एक महीने पहले भी राबड़ी देवी को आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया था। उस समय भी विभाग ने स्पष्ट किया था कि नेता प्रतिपक्ष के लिए 39 हार्डिंग रोड का आवास आवंटित है और पुराने आवास को खाली करना आवश्यक है। लालू प्रसाद यादव फिलहाल अपने रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए हुए हैं।आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंपुलिस की इस कार्रवाई से जहां एक ओर राबड़ी आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में भी गहमागहमी तेज हो गई है। सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या राबड़ी देवी का बंगला खाली कराया जाएगा या लालू परिवार कोई नया दांव खेलेगा।








You must be logged in to post a comment.