spot_img

#MuzaffarpurNews- RJD के पूर्व MLA के कर्मी से मंगल की सुबह दिनदहाड़े 26 लाख की लूट

spot_img
- Advertisement -

मुजफ्फरपुर, देशज न्यूज। स्थानीय अहियापुर थाना इलाके के राघोपुर चौक पर बोचहां से राजद के पूर्व विधायक मुसाफिर पासवान के के कर्मी मुकेश शाही से अपराधियों ने मंगलवार की सुबह लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने मुकेश के बैग में रखे 26 लाख रुपए लूटकर पुलिस को कड़ी चुनौती दी है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मुकेश बैग में रुपए लेकर भुगतान  के लिए मोतिहारी व बेतिया बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अहियापुर राघोपुर चौक के पास पहले से घात लगाए करीब आधा दर्जन अपराधियों ने मुकेश को घेरकर बंदूक की नोंक पर बैग छीनकर फरार हो गए।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पूर्व एमएलए मुसाफिर पासवान का जिले में दो पेट्रोल पंप है। वहीं बड़े कारोबारी हैं। मुकेश ने पुलिस को बताया है कि अपराधियों ने उसे बाइक से गिरा दिया और डिक्की तोड़ कर  दो बैग में रखे 26 लाख 45 हजार लूट लिए। इस दौरान गोली चलाने की कोशिश नाकाम हो गई। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया,जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। पुलिस मुकेश से भी गहन पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: बिहार ग्रामीण बैंक में फूट पड़ा कर्मचारियों का गुस्सा! ‘तानाशाही’ के खिलाफ लामबंद हुए कर्मी, दी बड़ी चेतावनी

Bihar Gramin Bank: भागलपुर में बिहार ग्रामीण बैंक के सैकड़ों कर्मचारियों और अधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन को बड़े#BiharGraminBank,#BhagalpurNews,#BankProtest

दर्दनाक! दरभंगा में ईंट भट्टे के गड्ढे में डूबा ट्रैक्टर, ट्रैक्टर सहित समाया युवक, पुलिस ने निकाला शव

Darbhanga News: दरभंगा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बेनीपुर के भसौर गांव में मंगलवार शाम ट्रैक्टर समेत ईंट भट्टे के गहरे गड्ढे में डूबने से 36 वर्षीय चालक की मौत हो गई।#DarbhangaNews,#BiharAccident,#Benipur

दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में बड़ा बदलाव! अब छात्रों को मिलेगा नए कोर्सेज का लाभ

Darbhanga Sanskrit University: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में NEP-2020 के तहत बड़े शैक्षणिक सुधारों को मंजूरी मिली है। नए आचार्य, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों के अध्यादेश#DarbhangaUniversity,#BiharEducation,#NEP2020

अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधुबनी में हैवी रेन का रेड अलर्ट! दक्षिण-पश्चिम मॉनसून से बिहार में फिर बिगड़ेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून सक्रिय है और आईएमडी ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश, गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। अररिया और किशनगंज में अत्यधिक भारी#BiharWeather,#HeavyRainAlert,#IMD