spot_img

पटना की सड़कों पर दो महासंग्राम! छात्रों-किसानों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार – भगदड़|क्यों मचा बवाल?

Bihar Protest: गांधी मैदान से राजभवन मार्च के दौरान पुलिस से भिड़े नर्सिंग-पैरामेडिकल छात्र, किसान और मजदूर; बैरिकेड तोड़े, वाटर कैनन और लाठीचार्ज के बाद भगदड़

spot_img
- Advertisement -

Bihar Protest: वित्त रहित शिक्षा, बाढ़ राहत और रोजगार जैसी मांगों को लेकर बिहार की राजधानी पटना में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। गांधी मैदान से राजभवन की ओर कूच कर रहे नर्सिंग-पैरामेडिकल छात्रों, किसानों और मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई।

आज पटना में दो बड़ा आंदोलन एक साथ शुरू हो चुका है.! पटना के गांधी मैदान से राजभवन का घेराव के लिए निकल पड़े हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के विभिन्न जनसंगठनों के द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर.! दूसरा मुख्यमंत्री आवास का घेराव बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंस की अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर

- Advertisement -

सीपीआई (एम), AISF, AIKF समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े हजारों लोग सुबह गांधी मैदान में इकट्ठा हुए थे। यहां से उन्होंने राजभवन तक मार्च निकालने का प्रयास किया। इस प्रदर्शन में गरीब मजदूर और अल्पसंख्यक महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Love Jihad स्टेशन पर संदिग्ध 5 युवक | लड़की को जबरन बिहार लाने की कोशिश! | पढ़िए -मौजूद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता - भारी हंगामा

पटना की सड़कों पर दो महासंग्राम! छात्रों-किसानों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार - भगदड़|क्यों मचा बवाल?

- Advertisement -

प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पटना की कई सड़कों को पहले ही छावनी में बदल दिया गया था। जगह-जगह पुलिस बल तैनात था और बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर प्रयास किए।

पटना की सड़कों पर दो महासंग्राम! छात्रों-किसानों पर लाठीचार्ज, वाटर कैनन की बौछार - भगदड़|क्यों मचा बवाल?

जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझ गए। उन्होंने पुलिस बैरिकेड को तोड़ दिया, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठियां चटकाईं और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ देर के लिए भगदड़ का माहौल बन गया था।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Cyber Crime शादी से पहले लड़की का 'अश्लील' वीडियो वायरल, टूट गया रिश्ता; अब मांगे जा रहे ₹1.50 लाख!

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें क्या हैं?

प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘वित्त रहित शिक्षा का कलंक खत्म करो’, ‘बाढ़-सूखा का स्थायी निदान करो’, और ‘बाढ़ पीड़ितों को राहत दो’ जैसे नारे लिखे बैनर-पोस्टर थे। वे इन मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी कर रहे थे।

इन मुख्य मांगों के अलावा, प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, युवाओं के लिए रोजगार और मजदूरों के लिए न्यूनतम मानदेय तय करने की आवाज भी बुलंद कर रहे थे। ये मुद्दे भी उनके विरोध प्रदर्शन का एक अहम हिस्सा थे।

यह भी पढ़ें:  बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना होगा पूरा! BSEB ने दिया 10 साल की छूट और नो नेगेटिव मार्किंग का तोहफा

कौन-कौन से संगठन हुए शामिल?

इस बड़े प्रदर्शन में बिहार राज्य खेत मजदूरी यूनियन, रसोईया यूनियन और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस जैसे प्रमुख संगठनों से जुड़े लोग शामिल थे। डाकबंगला चौराहे की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने उस ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया था।

राजधानी में हुए इस बड़े प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारियों की मांगें अभी तक अनसुनी बनी हुई हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में इन मुद्दों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल और तेज होने की संभावना है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Accident जाले नगर परिषद में दर्दनाक हादसा: ब्रेकर पर बाइक लड़खड़ाई -दो सफाई कर्मियों समेत तीन लोग गंभीर, DMCH में भर्ती!

Darbhanga Accident: दरभंगा के जाले में ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित होने से दो सफाईकर्मी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें DMCH रेफर किया गया है। #DarbhangaAccident,#JaleNews,#RoadSafetyBihar

विधान परिषद चुनाव: बिहार में शुरू हुई सियासी हलचल, आपकी सीट पर कौन-कौन लड़ रहा है?

Bihar Legislative Council Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजद, भाजपा और जदयू ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिससे चुनावी सरगर्मी तेज हो गई ह #BiharLegislativeCouncil,#BiharPolitics,#MLCElection

बड़ी खबर Bihar Teacher Vacancy! बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद और जुड़े, अब कुल 33 हजार से अधिक बहाली

Bihar Teacher Vacancy: बिहार शिक्षक भर्ती में 932 अतिरिक्त पद जोड़े गए हैं, जिससे कुल रिक्तियों की संख्या 33 हजार से अधिक हो गई है। BPSC TRE-4.0 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर #BiharTeacherVacancy,#BPSC,#TRE4

शिक्षक से ADM बने रवींद्र कुमार के घर विजिलेंस का छापा: 79 लाख कैश, 48 महंगी घड़ियां मिलीं, पत्नी भी अधिकारी | पढ़िए –...

Bihar Vigilance Raid: बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पटना के ADM रवींद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान 79 लाख रुपये नकद, 48 महंगी घड़ियां और #BiharVigilance,#PatnaADM,#CorruptionNews