spot_img

अमोल पार्लर के ड्राइवर शुभंकरपुर के दीपक की हत्या

spot_img
- Advertisement -

अमोल पार्लर के ड्राइवर शुभंकरपुर के दीपक की हत्या

- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर निवासी दीपक कुमार सिंह की अपराधियों ने हत्या कर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। दीपक अमोल पार्लर में ड्राइवर की नौकरी करता था। परिजनों के मुताबिक वह किसी बराती में गया था। आज सोमवार की सुबह उसकी  संदेहास्पद स्थिति में बहादुरपुर थाना क्षेत्र के एकमी गिदरगंज में लाश मिली। लाश के बगल में ही एक बाइक भी पुलिस को मिली है। पुलिस ने लाश को जब्त कर डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराते हुए परिजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि बाइक में कहीं भी कोई खरोंच तक नहीं है। परिजनों की मानें तो पीने-पिलाने का भी दौर हत्या से पहले चला था। बारात में कहां क्या हुआ पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है।

- Advertisement -

एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि युवक नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर का दीपक कुमार सिंह है। वह नगर थाना क्षेत्र में ही चल रहे अमोल पार्लर में ड्राइवर का कार्य करता था। एसएसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा।

- Advertisement -

अमोल पार्लर के ड्राइवर शुभंकरपुर के दीपक की हत्या

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह एकमी गिदारगंज में बांध के किनारे उसकी लाश मिली थी। उसके पास ही पल्सर मोटरसाइकिल संख्या बीआर 07 एसी 8768 भी लगी हुई थी। बताया जाता है कि वह किसी बारात में गया था। रात में उसकी परिजनों से भी बात हुई है।

अमोल पार्लर के ड्राइवर शुभंकरपुर के दीपक की हत्या

इधर, परीक्षार्थी की बाइक चोरी

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। परीक्षा देने गए परीक्षार्थी की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में एक एफआईआर लहेरियासराय थाना में दर्ज कराया गया है। बताया जाता है कि लालपुर शिवराम के तिलक यादव के पुत्र अजय कुमार केएस कॉलेज में एसएससी का परीक्षा देने गया था। जब वह परीक्षा देकर बाहर निकला तो मोटरसाइकिल गायब था। जिसका नंबर बीआर 33 के 6384 है।

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Ex PM मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन में मिली उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट ! पढ़िए -खरगे का पलटवार – बेदाग मनमोहन, मोदी...

Mallikarjun Kharge: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में उच्चतम न्यायालय से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री न#MallikarjunKharge,#ManmohanSingh,#PMModi

बांका Vigilance Raid: इंजीनियर हरेंद्र कुमार के 6 ठिकानों पर छापेमारी, पटना-वैशाली में मिली अकूत दौलत!

Bihar Vigilance Raid: बिहार के बांका में लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति मामले में पटना और#BiharVigilance,#BankaNews,#Corruption

बिहार में अब दौड़ेंगी शुद्ध हवा- डीजल बसें बंद! 25 अगस्त से 75 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ | जानें आपके शहर का नंबर कब?

Bihar Electric Bus: बिहार में वायु प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 75 इलेक्ट्रिक बसों को हर#BiharElectricBus,#SamratChoudhary,#AirPollutionBihar

Bihar CM Samrat के सामने जनता का दर्द! खोला -पंचायत, प्रखंड और जिला अधिकारियों की शिकायत का पिटारा – न्याय नहीं मिल रहा!

Bihar CM: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में सहयोग शिविर के दौरान जनता की शिकायतें सुनीं। जमीन विवाद, सरकारी योजनाओं में देरी और प्रशासनिक लापरवाही से जुड़े मा#BiharCM,#SamratChaudhary,#SahyogShivir