spot_img

Darbhanga Murder News: दरभंगा यामहा मैनेजर की बेरहमी से क़त्ल की वो भयावह 12 सेकेंड, पढ़िए – 10 क्राइम स्क्रीन पॉइंट… दहला देगा!

शहर के यामहा शोरूम में दिनदहाड़े मैनेजर मोहम्मद फैज अहमद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के CCTV फुटेज ने सभी को झकझोर दिया है, जहां हमलावर ने शॉकर और कैंची से ताबड़तोड़ वार किए। परिजनों ने न्याय की मांग करते हुए सड़क जाम कर आक्रोश व्यक्त किया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Murder News: दरभंगा यामहा मैनेजर की बेरहमी से क़त्ल की वो भयावह 12 सेकेंड, पढ़िए – 10 क्राइम स्क्रीन पॉइंट… दहला देगा!

- Advertisement -

दरभंगा में यामहा शोरूम के मैनेजर की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह वारदात अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के चंदनपट्टी स्थित एक यामहा शोरूम में हुई, जहां आरोपी ने दिनदहाड़े शोरूम में घुसकर प्रबंधक तीस साल के फैज अहमद पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया। इस पूरी वारदात का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर की क्रूरता साफ दिख रही है। वारदात की डमी स्क्रीन पढ़िए- 1. समय : शुक्रवार शाम करीब 5 बजे 2.हाथ में बाइक का शॉकर लेकर शोरूम में दाखिल होता है आरोपी 3. आरोपी की पहचान नहीं होती 4.माथे पर 12 सेकंड में आठ बार शॉकर से वार 5. फिर सीसीटीवी पर कुछ देर का सन्नाटा 6. फिर कैंची लेकर पहुंचा आरोपी 7. तीन सेकंड में ताबड़तोड़ 12 बार कैंची से वार 8. बड़े आराम से शोरूम से बाहर निकला 9. अपनी स्कूटी पर बैठकर फरार 10 परिजन जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पहले जानिए शुक्रवार की वो वीरान शाम। क्या हुआ?

- Advertisement -

Darbhanga Murder News: दरभंगा के चंदनपट्टी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां यामाहा शोरूम के मैनेजर मो. फैज अहमद की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। यह पूरी वारदात शोरूम के अंदर हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

क्या हुआ था घटना के दिन?

जानकारी के अनुसार, यह खौफनाक वारदात शुक्रवार शाम की है। चंदनपट्टी स्थित यामाहा शोरूम में मैनेजर मो. फैज अहमद (30) अपने काम में व्यस्त थे। उसी दौरान कुछ बदमाश शोरूम में घुस आए और उन्होंने फैज अहमद पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने निर्ममता की सारी हदें पार करते हुए धारदार कैंची और बाइक के शॉकर से उनकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार किए।

हमले की गंभीरता ऐसी थी कि फैज अहमद को संभलने का मौका ही नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शोरूम के अंदर हुई इस खूनी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक मो. फैज अहमद, लहेरियासराय थानाक्षेत्र के पुरानी मुंसिफ मोहल्ले के निवासी मो. अशद अहमद के पुत्र थे। इस घटना से उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Missing News: चौंकाने वाली खबर! दरभंगा में 24 घंटे के भीतर मिला गुमशुदा बच्चा, पुलिस ने जीता दिल

सीसीटीवी फुटेज बना पुलिस का अहम सुराग

इस पूरी वारदात का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि यह घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि हमलावर कैसे शोरूम में घुसते हैं और मैनेजर पर हमला करते हैं। यह फुटेज अब जांच में पुलिस के लिए एक बड़ा सुराग बन गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान की जा रही है। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद फैज अहमद की स्कूटी भी छीन ली और उसी पर बैठकर फरार हो गए। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की टीमें अब हमलावरों की तलाश में जुट गई हैं और विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Bal Shram News: बाल श्रम उन्मूलन में दरभंगा की ऐतिहासिक जीत! उप श्रमायुक्त राकेश रंजन को मिला सम्मान

पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही एपीएम थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। स्थानीय लोगों और शोरूम कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे के मकसद का पता चल सके।

आइए अब क्राइम स्क्रीन पर लौट रहे। शुक्रवार शाम फैज अहमद शोरूम के अंदर है। काम चल रहा है। मौत बनकर पहुंचा आरोपी। हाथ में बाइक का शॉकर। फिर फैज पर हमला की ताबरतोड़ बारदात।

मोहम्मद फैज अहमद पर जानलेवा हमला: CCTV से सामने आई पूरी कहानी

सीसीटीवी फुटेज जो सामने आया, फैज अहमद के सिर और माथे पर 12 सेकंड में आठ बार शॉकर से वार हुआ है। फिर आरोपी स्क्रीन से गायब होकर वापस हाथ में कैंची लेकर लौटता है। फैज के गले पर तीन सेकंड में ताबड़तोड़ 12 बार कैंची से वार करता है । आराम से शोरूम से बाहर निकलता है। स्कूटी स्टार्ट करता है। बैठकर फरार हो जाता है।

यह घटना शुक्रवार देर शाम की है, जब शोरूम में ज़्यादातर कर्मचारी जा चुके थे। कुछ ही लोग अंदर मौजूद थे, लेकिन आरोपी के खूनी इरादे देखकर वे डर गए और किसी ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की। आरोपी के भागने के बाद, शोरूम के कर्मचारियों ने तुरंत फैज अहमद को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने फैज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटनास्थल पर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और शोरूम कर्मियों से पूछताछ की है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में यूट्यूबर पर FIR! दरभंगा MLA- BJP अध्यक्ष और CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा महंगा, पढ़िए - जलजमाव और ' भाषाई अ - मर्यादा '

नौकरी को लेकर पुरानी रंजिश का शक

प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। इस Job Rivalry Darbhanga में हत्या का कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस अभी तक किसी आधिकारिक कारण की पुष्टि नहीं कर रही है और सभी संभावित बिंदुओं पर जांच जारी है। हत्या के इस मामले ने स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। फैज की हत्या के बाद स्थानीय लोगों और उनके परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मृतक के परिजनों ने बताया कि 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर चैन से नहीं बैठेंगे। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Patna Metro News: पटना मेट्रो: बेली रोड पर बदलेगा ट्रैफिक, आपकी आवाजाही पर क्या होगा असर? जानें यहां!

पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के काम में तेजी लाई गई है। जू, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर स्टेशन निर्माण के कारण बेली रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन होगा। अधिकारियों ने ज#PatnaMetro,#BiharNews,#TrafficDiversion

Patna Sadak News: पटना की सड़कों पर धड़ल्ले से खुदाई, मॉनसून में बढ़ेगा जलजमाव का खतरा! अब होगा तेज एक्शन?

Patna Sadak News: मॉनसून की रोक के बावजूद पटना की सड़कों पर खुदाई जारी है, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा और ट्रैफिक बाधित हो रहा है। डीएम ने इस पर संज्ञान लेने की बात#PatnaNews,#RoadExcavation,#BiharInfrastructure

Patna Crime News: पटना में पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाने वाले का इनकाउंटर ! जांबाज जवानों ने किया कुख्यात अपराधी को ढेर

पटना के मसौढ़ी में अपहृत युवक को बचाने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक कुख्यात अपराधी मोहम्मद हैदर ढेर हो गया। पुलिस ने युवक को#PatnaCrime,#BiharPolice,#PoliceEncounter

Kaimur Election News: कैमूर में पैक्स चुनाव पर बड़ा एक्शन: बीडीओ को हटाया, जानें क्या है गड़बड़ी का पूरा मामला?

कैमूर के रामपुर प्रखंड में अमांव पैक्स चुनाव में अनियमितता के आरोपों के बाद बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बड़ी कार्रवाई की है। बीडीओ को हटाकर सीओ को नई जिम्#KaimurNews,#BiharElection,#ElectionIrregularity