spot_img

खपडा कारखाना को बेच डाला, ग्रामीणों का अड़ंगा

spot_img
- Advertisement -

खपडा कारखाना को बेच डाला, ग्रामीणों का अड़ंगा

- Advertisement -

आकिल हुसैन, मधुबनी देशज टाइम्स ब्यूरो।पंडौल प्रखंड क्षेत्र के सकरी स्थित बिहार स्टेट स्मौल इंडस्ट्रीज कारपोरेशन लिमिटेड निगम इकाई के खपडा कारखाना को नीलाम व बिना मजदूरी भुगतान के उक्त जमीन पर हो रहे कार्य पर स्थानीय लोगों ने रोक लगा दी है। यह  जानकारी देते हुए सोमवार को हिंद मजदूर सभा के महामंत्री अघनु यादव ने बताया कि सकरी में स्थित खपडा कारखाना को नीलाम कर दिया गया है। मगर आधिकारिक तौर पर किसी अधिकारी व मजदूर नेता को इसकी सूचना नहीं दी गई है। कारखाना की कीमती भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि नीलामी की किसी भी प्रक्रिया से जनता व मजदूर को दूर रखा गया है। बिना मजदूरों के बकाया भुगतान के उक्त कारखाने के मकान को तोड़कर उसकी सामग्री निकाली जा रही है। उन्होंने बताया कि भूमि पर मकान तोड़ कर मिट्टी कार्य करा रहे लोगों के पास किसी प्रकार का कोई आदेश पत्र नहीं था। वहीं, मजदूर नेता होने के नाते जब तक खपडा कारखाने मे कार्य करने वाले मजदूरों का भुगतान नहीं होता तब तक उक्त भूमि पर कोई काम नहीं करने दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इससे पूर्व चर्म कारखाने को भी नीलाम कर उसमें कार्य कर रहे मजदूरों के भुकतान की बात कही गई थी। मगर, आज तक कई मजदूरों का भुगतान नहीं दिया गया जिसकी जांच जल्द कराई जाएगी। वहीं, कारखाना के खरीदार मुजफ्फरपुर के मधु पौद्दार ने फोन पर बताया कि कानूनी तौर पर सभी दस्तावेज गुरुवार को वे देंगे। तत्काल वे शहर से बाहर हैं।

खपडा कारखाना को बेच डाला, ग्रामीणों का अड़ंगा

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आपका पासपोर्ट सिर्फ घूमने के लिए है, नागरिकता का सबूत नहीं! केंद्र सरकार ने कर दिया साफ, जानिए क्या कहता है भारत का कानून

passport citizenship: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि पासपोर्ट केवल एक यात्रा दस्तावेज है, नागरिकता का अंतिम#PassportIndia,#CitizenshipRules,#MEAIndia

Bihar के लाल Cricketer आकाश दीप ने लिए सात फेरे! शादी में पहुंचे भोजपुरी के ‘पावर स्टार’ पवन सिंह

Akash Deep Marriage: भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने अक्षिता राज के साथ वाराणसी में सात फेरे लिए। उनकी शादी में भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत कई हस्तियां शामिल हुईं, जिससे रोहतास और आस#AkashDeepMarriage,#PawanSingh,#RohtasNews

पटना के मकान मालिकों को झटका! 15% बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, क्या 30 जून तक मिलेगी छूट?

Patna Property Tax: पटना नगर निगम ने मकान मालिकों को बड़ा झटका दिया है। शहर में प्रॉपर्टी टैक्स की दरों में 15% की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है, जो 30 साल बाद हुआ बड़ा बदलाव है। हालांक#PatnaPropertyTax,#BiharNews,#TaxHike

आज ही के दिन 51 साल पहले: जब भारत में छीन लिए गए थे आपके सारे अधिकार, जानें Emergency का वो काला सच

Emergency 1975: आज से ठीक 50 साल पहले, 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू हुआ था। इस दौरान मौलिक अधिकार छीन लिए गए, प्रेस पर सेंसरशिप लगी और संविधान में बड़े बदलाव किए गए। जान#Emergency1975,#IndianDemocracy,#FundamentalRights