मई,4,2024
spot_img

सिंहवाड़ा थाना मास्क अभियान में सुस्त, DM ने कहा, होमआइसोलेशन में नहीं होनी चाहिए कोई मौत

spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना को लेकर डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने की ऑनलाइन बैठक, प्रतिदिन मास्क अभियान चलाने का दिया निर्देश, पचास वर्ष से ऊपर वाले पर विशेष नजर रखने का निर्देश, घेराव व पथराव करने वालों की करें गिरफ्तारी :एसपी.

दरभंगा, देशज न्यूज। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ से कोरोना को लेकर ऑनलाइन बैठक हुई। डीएम  ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी,पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को संबोधित करते कहा, होम आइसोलेशन वाले पचास वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जाए।

 

उनके यहां प्रतिदिन चिकित्सा कर्मी पीपीई. किट्स में जाकर उन्हें देखते रहें। होम आइसोलेशन वाले एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं होनी चाहिए। साथ ही उनके निकट संपर्क रहने वाले पर भी विशेष नजर रखी जाए।

 

बाढ़ से घिरे गांव के लिए खासकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी व किरतपुर अंचल में वोट एम्बुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल को इसे सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। बैठक में डीपीएम की ओर से बताया गया, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 01 वोट एम्बुलेंस की व्यवस्था की गयी है।

डीएम डॉ.एसएम ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को विटामिन -सी व मल्टीविटामिन टेबलेट का वितरण सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, बीडीओ, सीओ व थानाध्यक्ष को लगातार मास्क अभियान चलाते रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाने की विशेष आवश्यकता है। इसके लिए प्रतिदिन मास्क अभियान चलाते रहें। उन्होंने कहा, बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने क्षेत्र में खास करके कोरोना वाले क्षेत्र में लगातार माइकिंग कराते रहें, ताकि लोगों में जागरूकता बनी रहें।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| सरकारी आवास बनें निजी अपार्टमेंट, अब ऐश-मौज के दिन पड़ेगा महंगा, लगेगा Maintenance Charge, देने पड़ेंगे किराया, Salary से होगी Deduct

 

 

उन्होंने कहा, कई थानों में मास्क अभियान की स्थिति संतोषप्रद नहीं है। इसमें भालपट्टी, हायाघाट, कमतौल, मोरो, केवटी, सिंहवाड़ा, अलीनगर, बिरौल व कुशेश्वरस्थान पूर्वी शामिल हैं। उन्होंने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक को इन थानों के मास्क अभियान का प्रतिदिन अनुश्रवण करने का निर्देश दिया।

 

उन्होंने कहा, केयर इंडिया ने अपने रिसर्च में बताया गया है, अगले चरण में कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में होगा और ग्रामीण क्षेत्र में जब संक्रमण होगा, तो बड़े पैमाने पर होगा। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता व मास्क अभियान लगातार चलाने की जरूरत है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क और सामाजिक दूरी के अलावा व कोई उपाय नहीं है। बीडीओ जनप्रतिनिधियों का सहयोग लें। पंचायतवार जागरूकता समिति बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जागरूकता अभियान चलाएं।

 

यह भी पढ़ें:  Vande Bharat Express Train | Jaynagar और Muzaffarpur से दिल्ली दौड़ेंगी Vande Bharat Express, दरभंगा के हिस्से में...?

इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन पर भी विशेष नजर रखी जाए। कंटेनमेंट जोन का समुचित ढंग से घेराबंदी की जाए। वहां प्रतिबंधित क्षेत्र का बैनर लगाया जाए। होम आइसोलेशन वाले से उनके घर में उपलब्ध कमरों के बारे में निश्चित रूप से जानकारी प्राप्त कर ली जाए। अगर उनके घर में कमरे नहीं हैं तो प्रखंड आइसोलेशन सेंटर में उन्हें रखा जाए।

 

बाढ़ राहत को लेकर कई अंचलों में घेराव व पथराव किया गया। उन्होंने कहा, चुनाव के मद्देनजर राजनैतिक उद्देश्य के लिए लोगों को उकसा कर व गुमराह कर ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां बाढ़ नहीं आई है, वहां के लोगों को भी राजनैतिक उद्देश्य से उकसाकर घेराव एवं पथराव करवाया जा रहा है।

उन्होंने सभी बीडीओ व सीओ ऐसे मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने एवं दोषी व्यक्ति की गिरफ्तारी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपनी मांग रखनी है, तो उचित तरीके से अपनी माँग रख सकते हैं, लेकिन हंगामा करना, पथराव करना व सड़क जाम करना गैर-कानूनी है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News Today | बेनीबाद पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की गई पिकअप वैन के साथ 2 गिरफ्तार

बैठक में सभी थानाध्यक्ष को संबोधित करते  नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा,कि मास्क अभियान के विरूद्ध थानों की ओर से जुर्माना संकलन संतोषजनक नहीं है। पिछले दिनों में इसमें गिरावट आई है। सभी थाने प्रतिदिन कम से कम तीन स्थल पर मास्क अभियान चलाएं।

पुलिस महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र, दरभंगा की ओर से भी सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को इसके लिए निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, मास्क अभियान में जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए। सभी थाने के गाड़ियों में माइक लगा हुआ है, उससे मास्क अभियान का प्रचार कराया जाए।

उन्होंने सभी थाना प्रभारी को कहा, अंचलाधिकारियों की ओर से घेराव व पथराव के लिए जिनके विरूद्ध भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, उनकी गिरफ्तारी की जाए। यदि वे गिरफ्तार नहीं हो रहे हैं, तो कोर्ट से गैर-जमानतीय वारंट प्राप्त किया जाए।singhwara thana masqe

बैठक में सहायक समाहर्त्ता प्रियंका रानी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार, डीपीएम.(हेल्थ) विशाल कुमार व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।singhwara thana masqe

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें