back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

पटना में शराब तस्करों का पुलिस पर फायरिंग,पथराव, ASI को पीटा, मुठभेड़ में 1 को मार गिराया

spot_img
- Advertisement - Advertisement

पटना, देशज न्यूज। जक्कनपुर थाना इलाके में शनिवार को शराब माफिया व पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है। हालत बेकाबू होता देख पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी। इससे पहले शराब माफिया के साथ पुलिस की जमकर मारपीट हुई। माफिया ने पुलिस पर रोड़ेबाजी करते हुए हालात अनियंत्रित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में एक को मार गिराया. इसी के बाद इलाके में तनाव फैल गया.

- Advertisement -

 

- Advertisement -

की फायरिंग में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।।  एक एएसआइ को भी गोली लगी है। सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Women Empowerment: नीतीश सरकार का ऐतिहासिक फैसला, 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे ₹10-10 हजार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब माफिया पुलिस को देखकर भी उन्हें कतई बख्शने को तैयार नहीं थे। जमकर भिड़ंत हुई। घंटों  हंगामा हुआ। बताया जाता है,शनिवार की सुबह  शराब तस्कर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से शराब की बड़ी खेप उतारकर मीठापुर की ओर जा रहे थे। तत्काल पुलिस की एक जिप्सी उनका पीछा करते हुए शराब तस्‍कर के घर तक पहुंच गई। घर के बाहर ही खड़े युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस उसे मारपीट कर घसीटते थाना ले जाने लगी। इससे मोहल्ले के लोग उग्र हो गए। पुलिस पर पथराव करने लगे। वहीं, छापेमारी करने पहुंचे एएसआइ को भीड़ ने दबोच लिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics: बिहार पॉलिटिक्स HOT... राहुल गांधी की 'नासमझी' पर मांझी का तल्ख वार, 'जमीनी हकीकत से दूर'

 

एएसआइ आशुतोष कुमार की जमकर पिटाई करने लगे। अचानक स्थानीय नागरिकों के एकजुट हो पथराव किए जाने और एएसआइ की पिटाई किए जाने से पुलिसवाले भी घबरा गए। पुलिस वाले भागने लगे। तभी मोहल्ले के लोग भी एकजुट हो चारों तरफ से पथराव करने लगे। वायरलेस मदद मांगने पर तत्‍काल चार-पांच पुलिसकर्मी सादी वर्दी में मदद को पहुंचे। मदद को पहुंची पुलिस ने चारों तरफ से पथराव होता देख अपने सर्विस रिवॉल्वर से फायरिंग शुरू कर दी।patna-me-shrab

पुलिस की गोली से हिरासत में लिए गए युवक जख्मी हो गया। इसके बाद स्थानीय नागरिक और अधिक उग्र हो गए । वे पुलिसवालों को निशाना कर पथराव करने लगे। भीड़ से भी फायरिंग की गई । इससे पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी। पुलिस की ओर से पिस्टल से ही ताबतोड़ फायरिंग की जाने लगी। इस बीच पुलिस ने जख्मी युवक और एएसआइ को इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया।patna-me-shrab

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

JSW MG मोटर इंडिया की बड़ी योजना: 6 नए Electric Car और हाइब्रिड मॉडल लॉन्च होंगे

Electric Car: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही...

सलमान खान न्यूज़: बॉलीवुड के वो एलिजिबल बैचलर्स, जिन पर आज भी फिदा हैं करोड़ों हसीनाएं!

Bollywood में इश्क, मोहब्बत और रिश्ते जहां पल भर में बनते-बिगड़ते हैं, वहीं कुछ...

T20 वर्ल्ड कप में India vs Pakistan: भारत की धमाकेदार जीत, सुपर 8 में एंट्री!

India vs Pakistan: रविवार को हुए टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में भारत ने...

कोलंबो में भारतीय टीम का जलवा: IND vs PAK मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा!

IND vs PAK: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांच और उत्साह के एक ऐसे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें