spot_img

भागलपुर में हद! 2KM दूर थाना, फिर भी 3 घंटे बाद पहुंची पुलिस, किसान का मोटर चोरी!

Bhagalpur Crime News: किसान के खेत से मोटर चोरी, डायल-112 ने दी सूचना; फिर भी बाईपास थाना की टीम देरी से पहुंची, ग्रामीणों में दहशत और असुरक्षा का माहौल गहराया।

spot_img
- Advertisement -

Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बाईपास थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से ग्रामीण दहशत में हैं, लेकिन पुलिस की कथित निष्क्रियता लोगों का गुस्सा और बढ़ा रही है। हाल ही में एक किसान के खेत से सिंचाई के लिए लगा मोटर चोरी हो गया। पीड़ित किसान ने डायल-112 पर सूचना दी, लेकिन महज दो किलोमीटर दूर थाना होने के बावजूद पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने में तीन घंटे से अधिक का समय लग गया, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना और गहरी हो गई है।

- Advertisement -

खेत से मोटर चोरी, पुलिस का इंतजार

पीड़ित किसान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार देर रात उनके खेत में पटवन के लिए लगाया गया मोटर अज्ञात चोर चुरा ले गए। राजेश कुमार सिंह के अनुसार, मोटर खेत के भीतर करीब 250 फीट की दूरी पर लगा था। चोरों ने मोटर तक पहुंचने के लिए पाइपों को निकालकर क्षतिग्रस्त कर दिया और फिर मोटर लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में गर्मी का दौर जारी! समस्तीपुर में चढ़ा पारा, जानें पूसा कृषि विश्वविद्यालय का ताजा अपडेट

सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने राजेश कुमार सिंह को मामले की सूचना बाईपास थाना को देने की सलाह दी। हालांकि, किसान का आरोप है कि थाना को सूचना दिए जाने के करीब तीन घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची, जबकि बाईपास थाना की दूरी उनके खेत से महज दो किलोमीटर है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भागलपुर में बड़ा फैसला! DM और प्रभारी सचिव ने सीधे सुनीं ग्रामीणों की समस्याएँ, अब विकास को मिलेगी रफ्तार

पेट्रोल पंप से डीजल चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। दो दिन पहले बैजानी स्थित एक पेट्रोल पंप पर चारपहिया वाहन से पहुंचे चोरों द्वारा एक ट्रक से डीजल चोरी करने का मामला भी सामने आया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

बाईपास थाना अध्यक्ष चनवीर कुमार ने इस संबंध में बताया, ‘पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। मामले की जांच कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।’

ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर पुलिस की मुस्तैदी नहीं बढ़ी, तो अपराधियों के हौसले और बुलंद होंगे और आम जनता का जीना दूभर हो जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Accident: ड्यूटी पर जा रहे डॉक्टर के साथ हुआ भयानक हादसा, दरभंगा-जयनगर NH-527B पर खून से लथपथ मिले डॉ. अब्दुल मलिक!

Darbhanga Accident: दरभंगा-जयनगर NH-527B पर हुए एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय चिकित्सक डॉ. अब्दुल मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए। वे रात की ड्यूटी पर रहिका अस्पताल जा रहे थे।#DarbhangaNews,#BiharRoadSafety,#DoctorInjured

बिहार की बेटी ने रचा इतिहास!मुजफ्फरपुर की युवा बॉक्सर प्रगति राज लगातार दो नेशनल गोल्ड जीतकर बनीं बॉक्सिंग चैंपियन

Bihar Boxing: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने सब-जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। वह बिहार की पहली महिला बॉक्सर हैं जिन्होंने दो#BiharBoxing,#PragatiRaj,#NationalBoxing

3D प्रिंटिंग से Darbhanga के छात्रों का भविष्य होगा रोशन! जानिए कैसे बदल रही है तकदीर

Bihar 3D Printing: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय ऑनलाइन विशेषज्ञ व्याख्यान में छात्रों को 3D प्रिंटिंग की आधुनिक तकनीकों और करियर संभावनाओं से परिचित कराया गया।#Bihar3DPrinting,#DarbhangaEngineeringCollege,#FutureSkills

मौसम ने मारी पलटी! 24 घंटे में इतनी बारिश, पारा 4°C लुढ़का, जानें बिहार का हाल

Bihar Weather Alert: समस्तीपुर में हुई भारी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के आंकड़ों के अनुसार, 43.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई#BiharWeatherAlert,#SamastipurRain,#PusaAgriculture