spot_img

बिहारवालों की चमकी किस्मत! बनेंगे 12 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, 1 लाख करोड़ से बदल जाएगी जिंदगी | CM Samrat की मौजूदगी में HUDCO से MoU पर हस्ताक्षर

Bihar Urban Development: HUDCO के साथ ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर, 3 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित होंगी ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप; लाखों को मिलेगा बेहतर जीवन और रोजगार.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Urban Development: बिहार के शहरी विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी की मौजूदगी में राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग और हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के तहत बिहार में 12 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित की जाएंगी, जिनके लिए HUDCO एक लाख करोड़ रुपए का दीर्घकालिक वित्तपोषण करेगा।बिहारवालों की चमकी किस्मत! बनेंगे 12 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, 1 लाख करोड़ से बदल जाएगी जिंदगी | CM Samrat की मौजूदगी में HUDCO से MoU पर हस्ताक्षरपटना स्थित लोक सेवक आवास के ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पहल को बिहार के शहरी विकास के इतिहास में एक मील का पत्थर बताया। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार और HUDCO के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने मुख्यमंत्री के समक्ष MoU का आदान-प्रदान किया।बिहारवालों की चमकी किस्मत! बनेंगे 12 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, 1 लाख करोड़ से बदल जाएगी जिंदगी | CM Samrat की मौजूदगी में HUDCO से MoU पर हस्ताक्षर

- Advertisement -

3 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित होंगे नए शहर, किसानों को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि इन सैटेलाइट टाउनशिप को लगभग तीन लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस परियोजना में किसानों को लैंड पुलिंग (भूमि एकत्रीकरण) के माध्यम से भागीदार बनाया जाएगा। जो भी किसान मुआवजे के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें 30 दिनों के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बेनीपुर में शराब तस्करों पर कहर! 75 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज दबोचे

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘बिहार सरकार 12 नए टाउनशीप को लेकर हडको के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपए का इन्वेसटमेंट कर रही है। इसके अलावा छह लाख करोड़ रुपए इन्वेसटमेंट बाहर से किया जाएगा।’

- Advertisement -

यह विशाल निवेश राज्य के शहरी परिदृश्य को पूरी तरह बदल देगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Banka Accident: बांका में ट्रक से कुचलकर बच्चे की मौत, भीड़ का फूटा गुस्सा, भारी उपद्रव, पथराव, कई पुलिसकर्मी जख्मी, मवेशियों की भी मौत

लाखों रोजगार और विश्वस्तरीय सुविधाएं: बिहार के आर्थिक विकास को नई गति

मुख्यमंत्री ने इस महत्वाकांक्षी पहल के आर्थिक प्रभावों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे बड़े पैमाने पर निजी एवं संस्थागत निवेश आकर्षित होगा, जिससे निर्माण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाखों रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे, जो बिहार की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।बिहारवालों की चमकी किस्मत! बनेंगे 12 नए ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप, 1 लाख करोड़ से बदल जाएगी जिंदगी | CM Samrat की मौजूदगी में HUDCO से MoU पर हस्ताक्षरइन ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में विश्वस्तरीय शहरी जीवन उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, सीवरेज, विद्युत, हरित क्षेत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, वाणिज्यिक एवं सामाजिक अधोसंरचना जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

बिहार सरकार की शहरीकरण के प्रति प्रतिबद्धता और भविष्य का लक्ष्य

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोहराया कि बिहार सरकार योजनाबद्ध, संतुलित एवं समावेशी शहरीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि HUDCO के साथ यह समझौता राज्य के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और बिहार को आधुनिक शहरी विकास के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘इससे बिहारवासियों का सपना पूरा होगा। हमलोग शहरीकरण के 35 प्रतिशत के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।’

उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग और HUDCO को बधाई दी, साथ ही भविष्य में भी उनके सहयोग की उम्मीद जताई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, नगर विकास एवं आवास सह सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुडकलट्टी और विशेष सचिव नीलेश रामचंद्र देवड़े सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में खूनी खेल! अवैध बालू के लिए फायरिंग, 7 लोगों को मारी गोली, PMCH भेजे गए

Bihar Sand Mining: जहानाबाद में अवैध बालू खनन को लेकर हुए खूनी संघर्ष में 7 लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।#BiharNews,#JehanabadCrime,#SandMining

बिहार के BJP MLA राजू सिंह को बड़ा झटका! डॉक्टर की जान लेने पर कोर्ट ने सुनाई 4 साल की जेल, लगेगा 25 लाख...

Bihar MLA: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के विधायक राजू कुमार सिंह को हर्ष फायरिंग में डॉक्टर अर्चना गुप्ता की मौत के मामले में 4 साल की जेल सुनाई है। कोर्ट ने 25#BiharMLA,#RajuKumarSingh,#HarseFiring

बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र 20 जुलाई से : CM सम्राट चौधरी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’! विधानसभा में विपक्ष ने कसी कमर, Bihar Vidhan Sabha Session इन...

Bihar Vidhan Sabha Session: बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को विपक्ष महंगाई, भ्रष्टाचार, टेंडर घोटाला और एनकाउंटर जैसे मुद#BiharNews,#BiharPolitics,#SamratChoudhary

Madhubani Bike Accident: मधुबनी में वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत से परिवार का चिराग बुझा

Madhubani Bike Accident: मधुबनी के अंधराठाढ़ी में दर्दनाक सड़क हादसा, 28 वर्षीय अजय कुमार सहनी की मौके पर मौत। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम, ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा पर सवाल उ#MadhubaniNews,#BiharAccident,#RoadSafety