spot_img

मुजफ्फरपुर में खूनी फॉर्च्यूनर! मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर स्कूटी सवार दो लड़कियों को हाई प्रोफाइल गाड़ी ने कुचला, ऑन द स्पॉट दोनों की मौत

Muzaffarpur Accident: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार काली फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार दो सहेलियों को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गाड़ी में सवार सभी लोग फरार हो गए।

spot_img
- Advertisement -

Muzaffarpur Accident: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना सामने आई है। मुजफ्फरपुर-दरभंगा फोरलेन पर बोचहां थाना क्षेत्र के आदिगोपालपुर चौक के पास एक तेज रफ्तार काली फॉर्च्यूनर ने स्कूटी सवार दो लड़कियों को रौंद दिया। इस भीषण हादसे में दोनों सहेलियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फॉर्च्यूनर के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क से दूर झाड़ियों में जा गिरी।

- Advertisement -

यह ब्लैक फॉर्च्यूनर पूर्णिया जिले की किसी राजनीतिक हस्ती की बताई जा रही है। हालांकि, घटना के समय गाड़ी में कौन-कौन सवार था, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने तक गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था और सभी लोग फरार हो चुके थे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दोनों सहेलियां शनिवार को अपनी स्कूटी से शर्फुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर जो दरभंगा की ओर से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी। पीछे से स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवतियां सड़क पर जा गिरीं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार पुलिस का सर्वर डाउन: FIR, नागरिक सेवा ठप, कब मिलेगी आम जनता को राहत?

एक झटके में खत्म हुईं दो जिंदगी

मृतक लड़कियों की पहचान आदिगोपालपुर निवासी राजू चौधरी की 23 वर्षीय बेटी नेहा कुमारी और सरफुद्दीनपुर के रहने वाले सोहन चौधरी की 23 वर्षीय बेटी निशु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों सहेलियां एक ग्रामीण समूह में काम करती थीं और साथ में कहीं जा रही थीं, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने आनन-फानन में दोनों को एसकेएमसीएच (SKMCH) अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  सनसनी! 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का आज डेब्यू, तिलक वर्मा ने दी कैप; इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत | वैभव भी टीम में

फरार हुए गाड़ी सवार, जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद हाई प्रोफाइल गाड़ी में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस जब तक पहुंची, गाड़ी में कोई नहीं मिला। इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर गाड़ी में कौन लोग थे और उनकी क्या हालत है। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर को झाड़ियों से बाहर निकाला है। फिलहाल, बोचहां थाना पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और फरार हुए गाड़ी सवारों की तलाश में जुटी हुई है। इस दुखद घटना ने इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani Big News : खुदाई में खुले बिहार के इतिहास के राज: मधुबनी के बलिराजगढ़ में अगले 10 साल तक ASI करेगा शोध!

Madhubani News: बिहार के मधुबनी जिले में स्थित बलिराजगढ़ उत्खनन स्थल पर पुरातत्वविदों को कई प्राचीन संरचनाएं और कलाकृतियां मिली हैं। ASI ने अगले 10 वर्षों तक यहां खुदाई जारी रख#MadhubaniNews,#BiharArchaeology,#BalirajgarhExcavation

पटना में जाम से त्रस्त? सरकार का बड़ा फैसला, 400 नए कर्मी और 28 पोस्ट से अब मिलेगी राहत!

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बिहार सरकार ने 28 नए ट्रैफिक पोस्ट और 400 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती को मंजूरी दी है। इससे शहर में ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत#PatnaTraffic,#BiharGovernment,#MetroConstruction

मधुबनी में भू-माफियाओं पर शिकंजा: मेयर पुत्र, उप मेयर, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन के पति भी फंसे, सरकारी पोखर निगलने की कीमत! FIR...

Madhubani Land Mafia: मधुबनी में सरकारी पोखर पर अवैध कब्जे को लेकर मेयर के पुत्र, उप मेयर और पूर्व चेयरमैन के पति सहित 47 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ ब#MadhubaniNews,#LandMafia,#BiharCrime

मधुबनी: नहर में मिला था सिर-पैर कटा शव, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, दो को उम्रकैद!

Madhubani News: मधुबनी के झंझारपुर व्यवहार न्यायालय ने बहुचर्चित अमित यादव हत्याकांड में दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को मुआवजा देने क#MadhubaniNews,#BiharCrime,#JusticeServed