spot_img

दरभंगा पुलिस की लापरवाही! हत्यारोपी महिला 5 साल के बेटे संग सेंटर से भागी, उड़े होश, अब कौन देगा जवाब?

Darbhanga Police: बहादुरपुर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश करने की बजाय सखी वन स्टॉप सेंटर में रखा, जहां से वह अपने बच्चे के साथ चकमा देकर फरार हो गई; अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Police: दरभंगा पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सखी वन स्टॉप सेंटर से हत्या के मामले में गिरफ्तार एक महिला अपने पांच वर्षीय बच्चे के साथ फरार हो गई है। बहादुरपुर थाना पुलिस ने इस महिला को न्यायालय में पेश करने की बजाय ऐसी जगह रखा, जो अपराधियों को रखने के लिए अधिकृत ही नहीं है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बहादुरपुर थाना पुलिस ने सोमवार दोपहर बाद मोहम्मद अशफाक की 30 वर्षीय पत्नी साबरा खातून को एपीएम थाना क्षेत्र के एक गांव से गिरफ्तार किया था। साबरा खातून हत्या के एक मामले में फरार चल रही थी। देर होने के कारण उसे सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया जा सका। सुरक्षा के नाम पर उसे जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर में रात भर के लिए रख दिया गया।

- Advertisement -

पुलिस की लापरवाही: सेंटर से यूं हुई हत्यारोपी महिला फरार

सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार सुबह 9:24 बजे साबरा खातून को धीरे-धीरे टहलते हुए कैंपस से बाहर निकलते देखा गया। उसके साथ उसका 5 साल का बच्चा भी था। उसने वहां मौजूद प्रहरी को चकमा दिया और फरार हो गई। सखी वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक अजमतून निशा ने मंगलवार को लहेरियासराय थाना में इस संबंध में आवेदन दिया है। महिला के फरार होने के लगभग 5 घंटे बाद अधिकारियों और थाने को सूचना दी गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में पिस्टल लहराना पड़ा भारी! 4 युवक गिरफ्तार, ऐसे पकड़ी गई पूरी गैंग

नियमों की अनदेखी पर गंभीर सवाल: आखिर क्यों रखा वन स्टॉप सेंटर में?

यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। सखी वन स्टॉप सेंटर अपराधियों को रखने के लिए नहीं बना है। इसके बावजूद बहादुरपुर थाना पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला को वहां क्यों रखा? जबकि बिहार के हर थाने में महिला सिपाही से लेकर दरोगा तक की तैनाती है और महिला हाजत की भी व्यवस्था उपलब्ध है। यदि किसी कारणवश थाने में रखने की व्यवस्था नहीं थी, तो आरोपी को महिला थाने में भी रखा जा सकता था।

सखी वन स्टॉप सेंटर में महिला या पुरुष सिपाहियों की तैनाती नहीं की जाती है। ऐसे में हत्या जैसी गंभीर आरोपी को वहां रखना पुलिस की बड़ी चूक मानी जा रही है।

फिलहाल, बहादुरपुर थाना पुलिस और वन स्टॉप सेंटर के कर्मी फरार महिला की तलाश में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और विभिन्न गांवों में खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसे बरामद नहीं किया जा सका है। इस मामले में बहादुरपुर थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है कि उन्होंने नियमों का हवाला देकर महिला कैदी को वापस क्यों नहीं किया।

यह भी पढ़ें:  श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक पहल: बिरौल के छात्रों को मिलेगा ज्ञान का खजाना! 'रीड एंड ग्रो – पढ़ो और बढ़ो' रीडिंग डे सप्ताह शुरू

इस घटना ने न केवल दरभंगा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि सखी वन स्टॉप सेंटर की सुरक्षा व्यवस्था की खामियों को भी उजागर किया है। अब देखना होगा कि इस गंभीर चूक के लिए किन अधिकारियों और कर्मियों पर जवाबदेही तय की जाती है और फरार महिला की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट: 2 रात रहेगा बंद! IIT टीम करेगी अहम जांच, फौरन देखें Bhagalpur Vikramshila Setu का वैकल्पिक रूट

Bhagalpur Vikramshila Setu: भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 8 और 9 जुलाई 2026 की रात यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। IIT पटना की टीम बेली ब्रिज के स्थायी पुनर्स्थापन कार्य का निरीक्षण करेगी। जा#BhagalpurNews,#VikramshilaSetu,#TrafficAdvisory

Darbhanga News: बेनीपुर में ‘महाधरना’! जलजमाव, गंदगी और बदहाली से त्रस्त ग्रामीण, प्रशासन पर फूटा गुस्सा

Benipur News: बेनीपुर के हरीपुर ब्रम्हस्थान में ग्रामीणों का अनशन दूसरे दिन भी जारी। जलजमाव, गंदगी और भ्रष्टाचार को लेकर फूटा गुस्सा। पूर्व जिला पार्षद रामकुमार झा बब्लू ने प#BenipurNews,#BiharProtest,#HaripurBrahmsthan

दरभंगा में पिस्टल लहराना पड़ा भारी! 4 युवक गिरफ्तार, ऐसे पकड़ी गई पूरी गैंग

Darbhanga Police: दरभंगा में सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ वीडियो वायरल करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग समेत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भे#DarbhangaPolice,#BiharCrime,#SocialMediaViral

दरभंगा में आर्म्स एक्ट के दोषियों को 3 साल जेल! कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Darbhanga Arms Act: दरभंगा व्यवहार न्यायालय ने आर्म्स एक्ट के दो अपराधियों को 3-3 साल के सश्रम कारावास और 20-20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला यूनिवर्सिटी थाना क्#DarbhangaNews,#ArmsAct,#CourtVerdict