spot_img

हायाघाट के जदयू विधायक अमरनाथ गामी ने थामा लालटेन, तेजस्वी ने दिलाई राजद की सदस्यता

spot_img
- Advertisement -

 

- Advertisement -

दरभंगा, देशज न्यूज। हायाघाट के जेडीयू विधायक अमरनाथ गामी ने राजद का दामन थाम लिया है। जेडीयू से निष्कासित होने के साथ ही उन्होंने राजद की सदस्यता आज तेजस्वी के हाथों ग्रहण की। इससे पहले गामी ने ऐलान किया था, वे आरजेडी में शामिल होने वाले हैं। कुछ देर पहले तक स्थिति असमंजस में थी। लेकिन आऱजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भोला यादव की मौजूदगी में तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। वैसे, अभी तय नहीं हुआ है, गामी हायाघाट से चुनाव लड़ेंगे या दरभंगा शहरी विधानसभा सीट से।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhabga News: कुशेश्वरस्थान में 2 साल पहले की प्रेम विवाह का अंत, पलंग से गिरी, विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या - खुदकुशी में SHO गौरव प्रसाद की बड़ी तहकीकात!

- Advertisement -

पार्टी छोड़ने का दुखड़ा बताते कहा, जदयू से उनकी खटास चल रही थी। ऐसे में उन्हें टिकट कटने का डर सता रहा था। यही वजह है, उन्होंने अपने पुराने घर बीजेपी का भी दरवाजा खटखटाया लेकिन वो नीतीश कुमार के डर से सदस्य तक बनाने को तैयार नहीं हुए। राजद की तरफ से खुला ऑफर था। अब राजद को ही अपना घर मान वहां जाना तय किया। पटना में तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद बात बन गई।

उन्हें अब अपना भविष्य राजद में ही दिखाई दे रहा है। राजद का गुणगान करते गामी ने कहा, 15 साल के शासन से बिहार की जनता अब ऊब चुकी है। आने वाले चुनाव में सत्ता परिवर्तन जरूर होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी प्रेमी बताते कटाक्ष किया। कहा,वह वैश्य विरोधी हैं। नीतीश कुमार के पिछले राजनीतिक उठापटक की चर्चा करते कहा,’बीजेपी के साथ नीतीश क्या किए, राजद के साथ क्या किए, मांझी के साथ क्या किए। फिर क्या हो रहा है। कभी सौतेला भाई तो कभी सहोदर भाई बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कमिश्नर पहुंचे DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, दिखी कु-अव्यवस्था, जताई नाराजगी, पढ़िए -DMCH सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में क्या-क्या खामियां मिलीं?

श्री गामी ने कहा, आरजेडी से बात हुई है। विधानसभा स्थल को लेकर द्वंद है। मैंने हायाघाट विधानसभा में वर्षों काम किया है। वहां से लड़ना चाहता हूं। आरजेडी दरभंगा शहर से लड़ाना चाहती है। फिलहाल अपने लोगों से विचारविमर्श कर रहा हूं। अगले कुछ दिनों में फैसला लूंगा। जिस पार्टी के लिये वर्षों काम किया उन्होंने मुझे ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।दरभंगा: JDU MLA ने ली RJD की सदस्यता, कहा- पार्टी में नहीं बचा था मेरा कोई स्थान

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: ‘ दंड भुक्ति ‘ पर राजमहल अब भी खड़ा है! | Deshaj Times Special Ep. 12 | कब मिलेगी बाबा Tilka Manjhi...

मुग़ल दास्तावेज़ों ने इसे 'जंगलबाड़ी' कहा, नवाबों ने इसे 'दंड भुक्ति' का नाम दिया,...

Patna News: पटना में CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल से मामूली राहत, नया स्टेशन भी खुला

CNG Price Hike: पटना वासियों के लिए एक तरफ राहत तो दूसरी तरफ महंगाई...

Sasaram News : सासाराम में भयानक Fair Accident: लंदन थीम मेले में विशालकाय झूला टूटा, 10 से अधिक लोग गंभीर, आयोजक फरार

सासाराम में भयानक Fair Accident: मेले में झूला टूटकर गिरा, 10 से अधिक घायल,...

Bihar News: बिहार CM सम्राट चौधरी ने बांटे जिलों के ‘माई-बाप’, जानें किसे कहां का प्रभार, देखें पूरी लिस्ट… कौन बने कहां के जिला...

बिहार कैबिनेट मंत्री: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के करीब एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री सम्राट...