spot_img

Darbhanga Murder Case प्रेम प्रसंग में आंख में कील ठोंककर सिमरी मुर्गी फॉर्म पर हुई हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला! प्रेमी बजरंगी और पत्नी संगीता दोषी करार!

Darbhanga Murder Case: सिविल कोर्ट दरभंगा ने 21 जुलाई 2023 को हुई राम कुमार साह की जघन्य हत्या के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। उनकी पत्नी संगीता देवी और कथित प्रेमी कुंदन दास को कोर्ट ने दोषी माना है। अब 6 अगस्त को सजा का ऐलान होगा।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Murder Case: दरभंगा में एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड में न्याय का पहला चरण पूरा हो गया है। दरभंगा सिविल कोर्ट ने प्रेम प्रसंग में पति राम कुमार साह की निर्मम हत्या के आरोप में उसकी पत्नी संगीता देवी और कथित प्रेमी कुंदन दास उर्फ बजरंगी दास को दोषी करार दिया है। इस जघन्य वारदात में मृतक की आंख में कील ठोंक दी गई थी, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।

- Advertisement -

जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश आदिदेव की अदालत ने शुक्रवार को सिमरी थानाकांड संख्या 147/23 से बने सत्रवाद संख्या 675/23 की सुनवाई पूरी कर यह फैसला सुनाया। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया कि दोनों दोषियों को भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 302 (मानव हत्या) के तहत दोषी घोषित किया गया है। अब इनकी सजा की अवधि तय करने के लिए 6 अगस्त की तारीख निर्धारित की गई है।

- Advertisement -

दिल दहला देने वाली वारदात: मुर्गी फॉर्म पर हुई थी हत्या

यह लोमहर्षक घटना 21 जूलाई 2023 की रात सिमरी थानाक्षेत्र के कमरौली गांव के कुमरपट्टी चौर में स्थित एक मुर्गी फॉर्म पर घटित हुई थी। घटना की प्राथमिकी मृतक राम कुमार साह के पिता रामाशीष साह ने सिमरी थाना में दर्ज कराई थी। रामाशीष साह के अधिवक्ता राजीव रंजन ठाकुर ने बताया कि राम कुमार साह की शादी संगीता देवी से हुई थी और उनके पांच बच्चे भी थे।

- Advertisement -
16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

घटना के दिन मृतक के बच्चे का जन्मदिन था। संगीता देवी का संबंध गांव के हीं कुन्दन दास उर्फ बजरंगी दास से था, जिसका मुर्गी फॉर्म कमरौली और कुमरपट्टी के बीच कुमरपट्टी चौर में था। संगीता देवी अक्सर कुन्दन दास के मुर्गी फॉर्म पर ही रहती थी।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में भक्ति का सैलाब! नौ दिवसीय महायज्ञ में दिखेगा जनकपुर धाम का सानिध्य, सीताराम विवाह से गूंजेगा कमतौल

पांच बच्चों के पिता की गई जान: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

राम कुमार साह भी घर से तैयार होकर मुर्गी फॉर्म पर अपने बच्चे का जन्मदिन मनाने गए थे। रात के लगभग ग्यारह बजे मृतक के पिता रामाशीष साह को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि मुर्गी फॉर्म पर राम कुमार को पीटा जा रहा है। जब तक पिता और अन्य परिजन उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, उन्होंने देखा कि दोनों अभियुक्त राम कुमार को लाठी-डंडे से बेरहमी से पीट रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने उसकी आंख में कील भी ठोंक दी थी।

लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने बताया, “पीटाई से घटना स्थल पर ही राम कुमार साह की दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों जूर्मी घटना तिथि से ही जेल में काराधीन हैं।”

6 अगस्त को होगा सजा का ऐलान: दोषी घटना के दिन से जेल में

इस निर्मम हत्या के बाद से ही संगीता देवी और कुंदन दास उर्फ बजरंगी दास जेल में बंद हैं। अदालत के इस फैसले के बाद अब सभी की निगाहें 6 अगस्त पर टिकी हैं, जब अदालत इन दोनों दोषियों के लिए सजा का ऐलान करेगी। इस फैसले से पीड़ित परिवार को कुछ हद तक न्याय मिलने की उम्मीद है, लेकिन राम कुमार साह की जघन्य मौत की दास्तान लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Law and Order दरभंगा के छात्रों के लिए बड़ी खबर: प्रदर्शन में गए तो नौकरी-पासपोर्ट सब मुश्किल!|पढ़ लीजिए – DM – SSP की...

Darbhanga Law and Order: दरभंगा में जिलाधिकारी और एसएसपी ने छात्रों को विरोध प्रदर्शनों से दूर रहने की कड़ी चेतावनी दी है। 32 छात्रों पर FIR दर्ज होने के बाद उनके भविष्य पर गहरा संकट मं#DarbhangaNews,#BiharPolice,#StudentSafety

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! नौ दिवसीय महायज्ञ में दिखेगा जनकपुर धाम का सानिध्य, सीताराम विवाह से गूंजेगा कमतौल

Darbhanga Nawaha Mahayagya: दरभंगा के कमतौल में नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का भव्य समापन श्री सीताराम विवाह उत्सव के साथ होगा। शनिवार को मटकोर और रविवार को विवाह के साथ रामकलेवा का आयोजन किया#DarbhangaNews,#NawahaMahayagya,#SitaramVivah

दरभंगा में बड़ा हादसा: पूजा करते हुए महिला को लगा करंट, फिर जो हुआ…पति बोले -पोस्टमार्टम मत करवाइए !

Darbhanga Electric Shock: दरभंगा के कमतौल कोटपट्टी गांव में पूजा के दौरान पानी के मोटर से करंट लगने से 45 वर्षीय महिला बेबी देवी की मौत हो गई। पति ने पोस्टमार्टम न कराने की अपील की।#DarbhangaNews,#ElectricShock,#BiharTragedy

दरभंगा डूबा शोक में : समाजवादी राजनीति के प्रमुख स्तंभ हरेश सिंह नहीं रहे | आजीवन ब्रह्मचर्य -जनसेवा- न्याय समर्पित…को श्रद्धांजलि

Darbhanga News: दरभंगा में समाजवादी राजनीति के प्रमुख स्तंभ और पूर्व सरपंच हरेश सिंह का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। DMCH में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे राज#DarbhangaNews,#HareeshSingh,#BiharPolitics