spot_img

Darbhanga NEET प्रोटेस्ट में बड़ा एक्शन: दरभंगा की डिप्टी मेयर नाजिया हसन समेत 54 नामजद, 500 FIR, 33 लोग अरेस्ट! 91 लोगों की तस्वीरें अब तक जारी

Darbhanga Pattharbaazi: NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दरभंगा की उप महापौर नाजिया हसन सहित 54 लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने 33 लोगों को गिरफ्तार किया है और वीडियो फुटेज के आधार पर छापेमारी जारी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Pattharbaazi: दरभंगा में NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के मामले में नगर निगम की उप महापौर व कांग्रेस नेत्री नाजिया हसन समेत 54 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 428/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब तक कुल 33 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 15 नाबालिग और 18 बालिग युवक शामिल हैं।

- Advertisement -

बृहस्पतिवार को कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाला गया था। मार्च के बाद लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास असामाजिक तत्वों ने जमकर रोड़ेबाजी और तोड़फोड़ की थी। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज और तस्वीरों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut दरभंगा वालों के लिए बड़ी खबर! कल सुबह इतने घंटे गुल रहेगी बिजली, लिस्ट में देखें अपना इलाका

डिप्टी मेयर नाजिया हसन पर गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नगर निगम की उप महापौर नाजिया हसन को सड़क किनारे गड़े बांस को उखाड़कर हाथ में लेकर गुस्से में दौड़ते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो को पुलिस ने भी अपनी जांच का आधार बनाया है। पुलिस ने 91 लोगों की तस्वीरें भी जारी की हैं और उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। प्रदर्शन के आयोजकों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में बड़ा एक्शन! बाल विवाह, बाल श्रम और मानव व्यापार पर पुलिस-प्रशासन का 'कवच' प्रहार| अधिकारियों -छात्रों ने ली शपथ

शहर में फ्लैग मार्च और पुलिस की कड़ी निगरानी

हिंसक घटना के बाद शहर में तनाव की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार को दरभंगा पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। जिलाधिकारी कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलरेड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, एसडीपीओ 1 राजीव कुमार, लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित शहरी क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और वज्रा वाहन पुलिस दल इसमें शामिल थे। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को कोतवाली थाना के पास से तीन और लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि पुलिस अभी इस बारे में कुछ भी बताने से बच रही है। पूरे शहर में पुलिस की कड़ी निगरानी जारी है ताकि ऐसी किसी भी अप्रिय घटना को दोबारा होने से रोका जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

छपरा से लूटा 15 लाख का लहसुन सुपौल में मिला! पुलिस ने खोल दी अंतरजिला गिरोह की पोल| पढ़िए -मुजफ्फरपुर से मिला लूटा गया...

Supaul Police: सुपौल पुलिस ने छपरा से लूटे गए 15 लाख रुपये के लहसुन से भरे ट्रक का पूरा माल बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई ने एक बड़े अंतरजिला गिरोह के सक्रिय होने का संकेत दिय#SupaulPolice,#BiharCrime,#GarlicLoot

India vs Zimbabwe T20 Series जिम्बाब्वे में टीम इंडिया का ‘धमाका’! तूफानी फिफ्टी, फिर गेंदबाजों का कहर! भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से...

India vs Zimbabwe T20 Series: ईशान किशन और तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। गेंदबाजों ने भी शानदार#IndiaVsZimbabwe,#T20Series,#CricketNews

शिक्षा का नव अध्याय… कौन बने शिक्षा मंत्री : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें अब किसे मिली कमान| कौन हैं प्रल्हाद जोशी

Dharmendra Pradhan: नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया, जिसके बाद प्रल#DharmendraPradhan,#NEETPaperLeak,#PralhadJoshi

बिहार: 2 महीने की मासूम बेंगलुरु में बेची, पुलिस ने ऐसे किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश!

Bihar Child Trafficking: पटना में दो माह की बच्ची को बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा हुआ है। धनरूआ पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिलकर जहानाबाद से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर मासूम को बें#BiharNews,#ChildTrafficking,#PatnaCrime