spot_img

दरभंगा में भड़की आग पर ‘ तिरंगा की मरहम ‘ ! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी| 25 जुलाई को भारत बंद और अलर्ट पर हर कोण!

Bihar NEET Protest: दरभंगा में सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका झा के आह्वान पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारी पुलिस बल तैनात रहा, वहीं डीआईजी-डीएम ने पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

spot_img
- Advertisement -

Bihar NEET Protest: नीट परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र की मांग को लेकर बिहार में भी आक्रोश दिख रहा है। शुक्रवार को दरभंगा में सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका झा के आह्वान पर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा कर्पूरी चौक से शुरू होकर समाहरणालय गेट तक पहुंची, जिसमें दर्जनों लोग शामिल हुए।

- Advertisement -

विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी और पप्पू चौधरी समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता इस यात्रा का हिस्सा बने। आंदोलनकारियों ने निबंधन कार्यालय के पास मजिस्ट्रेट को अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Murder Case प्रेम प्रसंग में आंख में कील ठोंककर सिमरी मुर्गी फॉर्म पर हुई हत्या में कोर्ट का बड़ा फैसला! प्रेमी बजरंगी और पत्नी संगीता दोषी करार!

25 जुलाई 2026 को भारत बंद का आह्वान, पुलिस अलर्ट पर

नीट पेपर लीक मामले में 25 जुलाई 2026 को भारत बंद का आह्वान किया गया है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस संभावित बंद और विरोध प्रदर्शनों से निपटने के लिए मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रड्डी जलरड्डी, सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी और सदर एसडीपीओ 1 राजीव कुमार ने पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया।

16e9e6ce-f9d6-46a7-922f-5a746543f06f

विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब तक इस्तीफा नहीं देंगे तब तक विरोध प्रदर्शन होते रहेगा।

- Advertisement -

इस मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों को यह जानकारी दी गई कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाता है तो उससे कैसे निपटा जाए। पुलिस बल को संभावित स्थितियों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा की मुरैठा पर कु- प्रथा का कलंक : 'डायन' बताकर महिला को मिली जान से मारने की धमकी! पति की गुहार पर पुलिस एक्शन में

शांतिपूर्ण रही तिरंगा यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दरभंगा में प्रियंका झा के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। हालांकि, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। कर्पूरी चौक से समाहरणालय तक के पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे। तिरंगा यात्रा के साथ भी काफी संख्या में पुलिस बल चल रहा था, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए। आगामी भारत बंद को लेकर पुलिस और प्रशासन अभी से ही अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दरभंगा में भक्ति का सैलाब! नौ दिवसीय महायज्ञ में दिखेगा जनकपुर धाम का सानिध्य, सीताराम विवाह से गूंजेगा कमतौल

Darbhanga Nawaha Mahayagya: दरभंगा के कमतौल में नौ दिवसीय नवाह महायज्ञ का भव्य समापन श्री सीताराम विवाह उत्सव के साथ होगा। शनिवार को मटकोर और रविवार को विवाह के साथ रामकलेवा का आयोजन किया#DarbhangaNews,#NawahaMahayagya,#SitaramVivah

दरभंगा में बड़ा हादसा: पूजा करते हुए महिला को लगा करंट, फिर जो हुआ…पति बोले -पोस्टमार्टम मत करवाइए !

Darbhanga Electric Shock: दरभंगा के कमतौल कोटपट्टी गांव में पूजा के दौरान पानी के मोटर से करंट लगने से 45 वर्षीय महिला बेबी देवी की मौत हो गई। पति ने पोस्टमार्टम न कराने की अपील की।#DarbhangaNews,#ElectricShock,#BiharTragedy

दरभंगा डूबा शोक में : समाजवादी राजनीति के प्रमुख स्तंभ हरेश सिंह नहीं रहे | आजीवन ब्रह्मचर्य -जनसेवा- न्याय समर्पित…को श्रद्धांजलि

Darbhanga News: दरभंगा में समाजवादी राजनीति के प्रमुख स्तंभ और पूर्व सरपंच हरेश सिंह का 68 वर्ष की आयु में निधन हो गया। DMCH में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली, जिससे राज#DarbhangaNews,#HareeshSingh,#BiharPolitics

Darbhanga केवटी में बिजली विभाग का हंटर! पोल तोड़ने वाले पर FIR, 4 बिजली चोर भी गिरफ्तार

Bihar Electricity: दरभंगा के केवटी में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वाहन मालिक पर बिजली पोल और तार क्षतिग्रस्त करने के आरोप में FIR दर्ज हुई, जिससे 26,500 रुपये का नुकसा#BiharElectricity,#KevatiNews,#PowerTheft