spot_img

Bhagalpur – Nathnagar Flood Relief बाढ़ राहत में गड़बड़ी पर कड़ा प्रहार! नाथनगर में अब CCTV की निगरानी में मिलेगी जीआर राशि, CO ने लिया बड़ा फैसला

Nathnagar Flood Relief: भागलपुर के नाथनगर में बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने जीआर राशि वितरण में धांधली का मुद्दा उठाया। नए अंचल अधिकारी ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे और अलग काउंटर लगाने का ऐलान किया।

spot_img
- Advertisement -

Nathnagar Flood Relief: भागलपुर के नाथनगर में बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली जीआर (ग्रेच्युटस रिलीफ) राशि के वितरण में बड़े पैमाने पर धांधली की शिकायतों के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। नवपदस्थापित अंचल अधिकारी (सीओ) मनोहर कुमार ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए वितरण प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने का ऐलान किया है। अब जीआर राशि की एंट्री और वितरण सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में होगा, साथ ही प्रत्येक पंचायत के लिए अलग काउंटर बनाए जाएंगे।

- Advertisement -

यह महत्वपूर्ण फैसला नाथनगर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ट्राइसम भवन में हुई बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख दुर्गा दयाल ने की, जहां जनप्रतिनिधियों ने बाढ़ राहत कार्यों में अनियमितताओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।

- Advertisement -

बाढ़ राहत में गड़बड़ी पर जनप्रतिनिधियों ने उठाया सवाल

बैठक के दौरान राघोपुर, भतोड़िया, भुवालपुर, शंकरपुर, बैरिया, गोसाईंदासपुर, रन्नुचक सहित प्रखंड की नौ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने जीआर राशि वितरण में ऑपरेटरों द्वारा गंभीर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि पात्र लाभुकों को अक्सर इस सहायता से वंचित कर दिया जाता है। जनप्रतिनिधियों ने इस पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

अंचल अधिकारी मनोहर कुमार ने स्पष्ट किया, “जीआर राशि की इंट्री के लिए नौ पंचायतों के हिसाब से अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। पूरी वितरण प्रक्रिया मेरी सीधी देखरेख में और सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।”

- Advertisement -

नाथनगर में बाढ़ पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा

सीओ मनोहर कुमार ने जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए स्वागत के बाद बाढ़ पूर्व तैयारियों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह से वे प्रखंड के सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों का जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर स्थल निरीक्षण करेंगे। यह निरीक्षण बाढ़ से पहले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और संभावित समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  भागलपुर पुलिस को मिली नई ताकत! अब अपराधियों की खैर नहीं, सन्हौला में नए थाना भवन का श्री गणेश|SSP ने कहा -नवनिर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन अपराध नियंत्रण और जन-कल्याण में बनेगा अगुआ

बाढ़ की तैयारियों के तहत नावों की सूची तैयार कर ली गई है। इसके अलावा, सूखा राशन खाद्य सामग्री वितरण के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, और टेंट-पंडाल निर्माणकर्ताओं को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नाविकों के बकाया भुगतान के मुद्दे पर सीओ ने बताया कि इसके लिए अधियाचना भेजी जा चुकी है, और अगले दो से चार दिनों के भीतर आवंटन आते ही बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। बैठक में प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, विभिन्न पंचायतों के मुखिया और प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Drowning मुजफ्फरपुर में 3 मौत वाला दर्दनाक हादसा: बया नदी ने छीन ली तीन जिंदगियां! नहाने गए किशोर गहरे पानी में समाए, एक...

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में बया नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में हुए इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा है।#MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#BayaRiverAccident

समस्तीपुर में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या! 25 हजार का इनामी शूटर बबलू दबोचा, प्रेम प्रसंग का खुलासा

Bihar Crime News: समस्तीपुर में छात्रा सुमन कुमारी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 हजार के इनामी मुख्य शूटर बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है#BiharCrimeNews,#SamastipurPolice,#JusticeForSuman

बिहार बंद में बड़ा बवाल…जीत कॉक्रोच की : सुबह शांति, दोपहर हिंसा, शाम को आया केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा… रात तक जश्न… और CJP...

Bihar Bandh: नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद ने दिनभर राज्य में खूब हंगामा मचाया. सुबह शांति से शुरू हुए प्रदर्शन ने दोपहर तक हिंसक रूप#BiharBandh,#NEETPaperLeak,#DharmendraPradhan

बिहार बंद और भागलपुर में हिंसक बवाल! छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज, कई जवान घायल | रेलवे स्टेशन पर हाई...

Bihar Bandh Bhagalpur: बिहार बंद के दौरान भागलपुर में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। तिलकामांझी चौक पर छात्रों और पुलिस के बीच भीषण झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी और लाठीचार्ज हुआ, कई पुलि#BiharBandh,#BhagalpurNews,#PoliceLathiCharge