spot_img

Darbhanga College Strike दरभंगा का ये कॉलेज सोमवार से रहेगा बंद! कर्मचारियों ने कर दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा!

Bihar College Strike: बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर कॉलेजकर्मी अड़े, प्रोन्नति और वेतन समेत 15 प्रमुख मांगें शामिल हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar College Strike: सोमवार से बिहार के सी. एम. साइंस कॉलेज में सभी शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य ठप रहेंगे। अपनी लंबित मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर यह बड़ा फैसला लिया गया है, जिससे कॉलेज का कामकाज पूरी तरह प्रभावित होगा।

- Advertisement -

शनिवार को महाविद्यालय कर्मियों की आमसभा में सर्वसम्मति से हड़ताल का निर्णय लिया गया। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के महाविद्यालय इकाई के अध्यक्ष राधेश्याम झा ने इस जानकारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार से विश्वविद्यालय की अन्य अंगीभूत इकाइयों के साथ सी. एम. साइंस कॉलेज के कर्मचारी भी अपनी चिरप्रतीक्षित मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे।

संघ के सचिव अनुपम कुमार झा ने कहा, ‘इस हड़ताल का मूलभूत उद्देश्य कर्मचारियों के चिरलंबित मांगों की ओर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।’

- Advertisement -

कर्मचारियों की ये हैं 15 प्रमुख मांगें

शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में वेतन, प्रोन्नति और सेवा शर्तों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। इन मांगों को लेकर कर्मचारी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा उठाई गई 15 प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

- Advertisement -
  • प्रोन्नति प्रभार दिए गए कर्मियों का प्रोन्नति वेतन निर्धारण कर महाविद्यालय को भेजते हुए भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
  • शेष बचे कर्मियों की पदस्थापना सुनिश्चित की जाए।
  • महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालय में अर्हता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार दिया जाए।
  • लोक भवन, पटना द्वारा पारित नियम/परिनियम का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
  • चतुर्थ चरण के कर्मियों के सप्तम वेतन के वेतान्तर का भुगतान किया जाए।
  • न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को न्यायादेश के आलोक में लाभ प्रदान किया जाए।
  • नियम/परिनियम एवं तथ्यों से परे संचिकाओं का निष्पादन कर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक दोहन-शोषण पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाए।
  • विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में निर्गत अधिसूचना के आलोक में महाविद्यालय में प्रधान लिपिक सामान्य एवं लेखा को प्रशाखा पदाधिकारी नामित किया जाए।
  • कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मियों के बकाया मंहगाई भत्ते का अविलम्ब पूर्ण भुगतान किया जाए।
  • सेवानिवृत कर्मियों के नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस करते हुए सेवांत लाभ का भुगतान किया जाए।
  • न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी का तुरंत सुधार किया जाए।
  • एमएसीपी (MACP) का अविलम्ब निर्धारण किया जाए।
  • सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों का ससमय वेतन भुगतान किया जाए।
  • राज्यपाल सचिवालय, लोक भवन, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में कर्मचारियों को नियमित प्रोन्नति प्रदान की जाए।
  • वर्ष 2017 के सिद्धांत पर निर्धारित वेतन के आधार पर बकाया का भुगतान किया जाए।
यह भी पढ़ें:  मिथिला के लिए बड़ी खबर! केंद्रीय विश्वविद्यालय का सपना संसद में अटका, जानें कब होगा साकार ... 'मिथिला केंद्रीय विश्वविद्यालय विधेयक, 2026'

बैठक में ये कर्मचारी रहे मौजूद

शनिवार को हुई आमसभा की बैठक में प्रवीण कुमार झा, आकाश कुमार वर्मा, चेतकर झा, आदित्य नाथ झा, जितेंद्र राम, जितेंद्र कुमार महतो, लीला कुमारी, ज्योति कुमारी, अनुराधा कुमारी, जरीना खातून, चंद्र कांत चौधरी, रमेश कुमार कामती, राजेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, मिसरी साह, युगेश्वर महतो, रामशंकर भंडारी और कुमार राजर्षि सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। इस हड़ताल से छात्रों और कॉलेज प्रशासन दोनों के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffarpur Drowning मुजफ्फरपुर में 3 मौत वाला दर्दनाक हादसा: बया नदी ने छीन ली तीन जिंदगियां! नहाने गए किशोर गहरे पानी में समाए, एक...

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में बया नदी में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र में हुए इस हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा है।#MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#BayaRiverAccident

समस्तीपुर में दिनदहाड़े छात्रा की हत्या! 25 हजार का इनामी शूटर बबलू दबोचा, प्रेम प्रसंग का खुलासा

Bihar Crime News: समस्तीपुर में छात्रा सुमन कुमारी की दिनदहाड़े हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 25 हजार के इनामी मुख्य शूटर बबलू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है#BiharCrimeNews,#SamastipurPolice,#JusticeForSuman

बिहार बंद में बड़ा बवाल…जीत कॉक्रोच की : सुबह शांति, दोपहर हिंसा, शाम को आया केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा… रात तक जश्न… और CJP...

Bihar Bandh: नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद ने दिनभर राज्य में खूब हंगामा मचाया. सुबह शांति से शुरू हुए प्रदर्शन ने दोपहर तक हिंसक रूप#BiharBandh,#NEETPaperLeak,#DharmendraPradhan

बिहार बंद और भागलपुर में हिंसक बवाल! छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव और लाठीचार्ज, कई जवान घायल | रेलवे स्टेशन पर हाई...

Bihar Bandh Bhagalpur: बिहार बंद के दौरान भागलपुर में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिला। तिलकामांझी चौक पर छात्रों और पुलिस के बीच भीषण झड़प हुई, जिसमें पत्थरबाजी और लाठीचार्ज हुआ, कई पुलि#BiharBandh,#BhagalpurNews,#PoliceLathiCharge