spot_img

दरभंगा में पिस्टल लेकर डांस कर रही थी महिला! वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, घर से ये सब मिला

Darbhanga News: वायरल वीडियो में पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला पर घनश्यामपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उसके घर से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घनश्यामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के घर पर छापामारी की और अवैध हथियार तथा जिंदा कारतूस जब्त किए। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई को घनश्यामपुर थाना के सरकारी नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था। इस वीडियो में एक महिला पिस्टल के साथ डांस करती हुई दिखाई दे रही थी। वीडियो के सत्यापन के लिए विभिन्न चौकीदारों से संपर्क किया गया। सत्यापन के क्रम में पता चला कि वीडियो में दिख रही महिला ग्राम सिरिसिया निवासी राम गुलाम यादव की पत्नी लाछो देवी है। पढ़िए विस्तार से

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर पिस्टल संग डांस का वीडियो पड़ा भारी, महिला गिरफ्तार; घर से हथियार, कारतूस और मोबाइल बरामद

घनश्यामपुर | सोशल मीडिया पर पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद घनश्यामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अतिरिक्त मैगजीन, एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में लापरवाही की ' मौत वाली आहट ' नाले का ढक्कन कई महीनों से टूटा... दिखा खौफनाक मंज़र - खुले नाले में गिरी मासूम, ऐसे बची जान!

दरभंगा में पिस्टल लेकर डांस कर रही थी महिला! वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन, घर से ये सब मिला

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 जुलाई को घनश्यामपुर थाना के सरकारी नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक महिला पिस्टल के साथ डांस करती दिखाई दे रही थी। वीडियो का सत्यापन विभिन्न चौकीदारों से कराया गया, जिसके बाद महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी राम गुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा बवाल! फर्जी मतदान के आरोप पर BJP-जन सुराज भिड़े, प्रशांत किशोर ने पुलिस को घेरा

इसके बाद थानाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर सिरसिया स्थित महिला के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर में रखे एक बक्से से एक पिस्टल (मैगजीन सहित), एक अतिरिक्त मैगजीन, एक छोटे बैग में दो जिंदा कारतूस (KF 7.65 अंकित), वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 160 रुपये नकद बरामद किए गए।

एसडीपीओ ने बताया कि अवैध हथियार एवं कारतूस रखने के आरोप में लाखो देवी को गिरफ्तार कर घनश्यामपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 151/25 में मारपीट के एक मामले में पूर्व से भी प्राथमिकी दर्ज है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष आलोक कुमार, पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, सतीश कुमार, आकृति कुमारी, महिला सिपाही अंतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, खुशबू तथा सिपाही धर्मेंद्र कुमार चौधरी और रजनीश कुमार शामिल रहे।

वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन

वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए घनश्यामपुर थाना के थानाध्यक्ष ने तत्काल एक छापामारी दल का गठन किया। इस दल ने ग्राम सिरिसिया में राम गुलाम यादव के घर पर विधिवत छापामारी की। छापामारी के दौरान लाछो देवी की उपस्थिति में घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान घर में रखे एक बक्से से एक पिस्टल बरामद हुई, जिसमें मैगजीन लगा हुआ था। इसके साथ ही एक अतिरिक्त मैगजीन और एक छोटे बैग से दो जिंदा कारतूस भी मिले। इन कारतूसों के निचले हिस्से पर ‘केएफ 7-65’ अंकित था। पुलिस ने 160 रुपये नकद और एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया, ‘वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाछो देवी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’

छापामारी दल में कौन-कौन थे शामिल?

पुलिस द्वारा गठित छापामारी दल में कई अधिकारी और जवान शामिल थे, जिन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

  • पुअनि सह थानाध्यक्ष आलोक कुमार
  • पुअनि अशोक कुमार
  • पुअनि आकृति कुमारी
  • मसि/ 2000 अंतिमा कुमारी
  • मसि/ 1818 पूजा कुमारी
  • मसि / 1999 खुशबू
  • सिपाही / 1851 धर्मेन्द्र कुमार चौधरी
  • सिपाही / 1852 रजनीश कुमार
यह भी पढ़ें:  बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग हुई खत्म, 33.57% मतदान से किसका पलड़ा भारी?

गिरफ्तारी के बाद लाछो देवी, पति राम गुलाम यादव, निवासी सिरिसिया, थाना घनश्यामपुर, जिला दरभंगा पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -गंगेश्वरस्थान में श्रावणी मेला शुरू होते ही उमड़ा भक्तों का सैलाब, पहली सोमवारी पर क्या है खास?

Bihar Shravani Mela: बिहार के गंगेश्वरस्थान में श्रावणी मेला शुरू हो गया है। पहले दिन ही हजारों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। तीन अगस्त को पहली सोमवारी के लिए विशेष तैयारियां चल रही ह#BiharShravaniMela,#Gangeshwarsthan,#Shravan2023

बांकीपुर उपचुनाव: पटना में भाजपा और जन सुराज समर्थक भिड़े, प्रशांत किशोर की एंट्री से बढ़ा सियासी पारा!

Bankipur By Election: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पटना में भाजपा और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। प्रशांत किशोर भी मौके पर पहुंचे, जिससे तनाव और बढ़ गया। पुलिस ने हस#BankipurByElection,#PatnaPolitics,#PrashantKishor

दरभंगा में धू-धू कर जला गैरेज, 8 बाइक राख! मालिक ने लगाया चौंकाने वाला आरोप

Bihar Fire News: दरभंगा के केवटी में एक बाइक गैरेज में भीषण आग लग गई, जिससे 8 बाइक समेत 3.5 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। गैरेज मालिक ने दो लोगों पर आग लगाने का गंभीर आरोप लगाय#BiharFireNews,#DarbhangaNews,#Kevti

भागलपुर में पुलिस का शिकंजा! देसी कट्टे के साथ 3 अपराधी दबोचे, टल गई बड़ी वारदात

Bhagalpur Crime: भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ललमटिया थाना क्षेत्र से देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मुस्तैदी से#BhagalpurCrime,#LalmatiyaPolice,#BiharNews