spot_img

Darbhanga -Benipur Road Accident बेनीपुर में मातम! 23 साल के अरमान की हादसे में मौत| पोल से टकराई बाइक

Benipur Road Accident: धरौड़ा चौक के पास देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दम तोड़ दिया, बहेड़ा पुलिस ने शव को DMCH भेजा।

spot_img
- Advertisement -

Benipur Road Accident: धरौड़ा सकड़ी मुख्य मार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने बाथो रढ़ियाम पंचायत के रढ़ियाम निवासी मोहम्मद समीरूल के 23 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरमान की जान ले ली। इस बिहार के बेनीपुर अनुमंडल में हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Advertisement -

बीती रात लगभग 12 बजे मोहम्मद अरमान अपनी बाइक से तेज रफ्तार में घर जा रहा था। धरौड़ा चौक के मोड़ के निकट उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और एक पोस्टर पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरमान का सिर बुरी तरह फट गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार में फिर बेखौफ अपराधी! मोतिहारी में CSP संचालक को गोली मारकर 4.28 लाख लूटे

हादसे की भयावहता और पुलिस की तत्परता

हादसे के बाद अरमान बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ा था। उसी दौरान बहेड़ा थाना की गश्तीदल पुलिस मौके पर पहुंची। गश्तीदल के पदाधिकारी मिथिलेश कुमार राही ने बताया कि पुलिस ने तत्काल अपने वाहन से घायल अरमान को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बहेड़ा थाना के गश्तीदल पुलिस के पदाधिकारी मिथिलेश कुमार राही ने बताया, ‘घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। कागजी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।’

- Advertisement -

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मोहम्मद अरमान की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। घर में मातम पसर गया और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। अरमान की असामयिक मृत्यु ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। एक युवा बेटे को खोने का गम पूरे गांव में पसरा हुआ है, जिससे हर आंख नम है। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) भेज दिया गया है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deepak Prakash Bihar : मंत्री दीपक प्रकाश का पद बचाने की ‘जुगाड़’, NDA ने चला ये ‘मास्टर स्ट्रोक’| जानिए कौन छोड़ेगा सीट?

Deepak Prakash Bihar: बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का मंत्री पद बरकरार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले NDA ने संवैधानिक संकट टालने के लिए बड़ा दांव चला है। भ#DeepakPrakash,#BiharPolitics,#NDABihar

बंगाल में CM शुभेंदु पर आतंकी हमले की बड़ी साजिश का पर्दाफाश, जैश का खूंखार आतंकी पकड़ा गया! गतिविधियों के दस्तावेज मिले

West Bengal Terrorist Arrest: पश्चिम बंगाल में जैश-ए-मुहम्मद के संदिग्ध आतंकी मोहम्मद हामिद की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। उसके पास से मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा और गतिविधियों#WestBengalNews,#TerroristArrest,#CMShubhenduAdhikari

बिहार का जलवा! एक स्टार्टअप को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, देश की 5 कंपनियों में शामिल होकर रचा इतिहास

Bihar Startup: बिहार सरकार समर्थित एग्रीटेक और डीप-टेक स्टार्टअप बायरो पावर प्राइवेट लिमिटेड को राष्ट्रपति के स्वतंत्रता दिवस 'एट होम' रिसेप्शन में आमंत्रित किया गया है। यह दे#BiharStartup,#BiroPower,#RashtrapatiBhavan

संसद में ‘चढ़ावा चोर’ बने पप्पू यादव! राहुल-डिंपल ने भी दिया साथ| खूब चला हाई वोल्टेज ड्रामा जब दानपात्र छोड़कर भागे, फिर पकड़े गए...

Bihar Politics: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर संसद में अनोखा प्रदर्शन किया। वे 'चढ़ावा चोर' बनकर दानपात्र लेकर भागे, राहुल गांधी#BiharPolitics,#PappuYadav,#RamMandir