spot_img

दरभंगा में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई: स्मैक बेचते रंगे हाथ पकड़ाया तस्कर! शर्ट की पॉकेट में छिपाई थी 11 पुड़िया

Darbhanga Drug Bust: कमतौल पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए ढढ़ियां मोड़ से एक तस्कर को दबोचा है। आरोपी युवकों को स्मैक बेचने की बात कबूली है, जिससे क्षेत्र में नशाखोरी पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Drug Bust: बिहार के दरभंगा जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कमतौल थाना पुलिस ने बीते बुधवार को ढढ़ियां मोड़ के पास से एक स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। इस गिरफ्तारी से इलाके में नशाखोरी पर लगाम लगने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढढ़ियां मोड़ के समीप सुनसान बांसवाड़ी में बने एक मचान पर स्मैक की खरीद-फरोख्त हो रही है। इसी सूचना के आधार पर कमतौल पुलिस ने राजपत्रित दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की। मौके से कमतौल गांव निवासी भोला कुमार महतो (25 वर्ष) को दबोच लिया गया।

- Advertisement -

शर्ट की पॉकेट में छिपाई थी 11 पुड़िया स्मैक

राजपत्रित दंडाधिकारी के समक्ष भोला कुमार महतो की तलाशी ली गई। पुलिस को उसके शर्ट के आगे वाले पॉकेट से एक कागज के पन्ने में लिपटी हुई ग्यारह पुड़िया स्मैक मिली। बरामद स्मैक का रंग काला था। अनुज्ञप्तिधारी विक्रेता से वजन कराने पर कुल 9.8 ग्राम स्मैक होने की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार भोला कुमार महतो ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि वह सुनसान बांसवाड़ी में बैठकर जरूरतमंद युवकों के बीच स्मैक की पुड़िया बेचता था।

- Advertisement -

इस कबूलनामे से स्पष्ट है कि आरोपी इलाके के युवाओं को नशे का शिकार बना रहा था। पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद गुरुवार को भोला कुमार महतो को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Birth Death Registration जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले: अब एक छोटी सी गलती पड़ेगी भारी, जानिए नए कानून की पूरी बात!

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच जारी

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह कमतौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि प्र0 पु 0अ 0नि0 धर्मेंद्र कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की गहनता से तहकीकात अ0 नि0 जनार्दन पासवान कर रहे हैं। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, ताकि क्षेत्र को नशे के चंगुल से पूरी तरह मुक्त कराया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार पंचायत चुनाव पर आई Darbhanga से सबसे बड़ी खबर! अब 7000 की आबादी पर बनेगी नई पंचायत| पढ़िए -रमोली में मंत्री दीपक प्रकाश...

Bihar Panchayat Election: पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बिहार पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि 7000 की आबादी पर नई पंचायतों का पुनर्गठन होगा।#BiharPanchayatElection,#DeepakPrakash,#BenipurNews

कलम से जगाई चेतना : दरभंगा में गूंजा मुंशी प्रेमचंद और उधम सिंह का नाम, वकीलों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि!

Darbhanga News: दरभंगा में वकीलों ने मुंशी प्रेमचंद और अमर शहीद उधम सिंह को याद किया। 31 जुलाई को दोनों महान हस्तियों की जयंती और बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।#DarbhangaNews,#MunshiPremchand,#UdhamSingh

Bihar Birth Death Registration जन्म-मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले: अब एक छोटी सी गलती पड़ेगी भारी, जानिए नए कानून की पूरी बात!

Bihar Birth Death Registration: लोकसभा में शुक्रवार, 31 जुलाई को जन्म एवं मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) विधेयक 2026 पारित हो गया। नए नियम बिहार समेत पूरे देश में जन्म-मृत्यु के देर से पंजीकरण क#BiharNews,#BirthDeathRegistration,#LokSabha

औरंगाबाद में हड़कंप: 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दारोगा, विजिलेंस ने ऐसे दबोचा!

Aurangabad Vigilance: औरंगाबाद में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिसियप थाना के सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इस घटना से पुलिस महक#AurangabadNews,#BiharVigilance,#CorruptionInPolice