spot_img

Darbhanga Suicide पत्नी से झगड़ा… राजस्थान से लौटा और फिर 25 साल के युवक ने कर ली आत्महत्या! | पढ़िए -रढ़ियाम गांव में जब कमरे का दरवाजा खुला

Darbhanga Suicide: राजस्थान से लौटे 25 वर्षीय चंद्रजीत राम ने सोमवार को अपने घर में लगाई फांसी। परिजनों ने बताया, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Suicide: बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रढ़ियाम गांव में सोमवार को 25 वर्षीय युवक चंद्रजीत राम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है और मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने बताया कि चंद्रजीत ने यह खौफनाक कदम पत्नी से हुए विवाद के बाद उठाया है।

- Advertisement -

राजस्थान से लौटे युवक ने घर में लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार, रढ़ियाम गांव निवासी दामोदर राम के 25 वर्षीय पुत्र चंद्रजीत राम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ राजस्थान में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी झगड़े के बाद चंद्रजीत राम रविवार को अकेले अपने पैतृक गांव लौट आया था। सोमवार को उसने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फिर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के डॉक्टर की हरियाणा में कार के अंदर संदिग्ध मौत, क्या है रहस्य? क्या मिला लाश के साथ, आखिर दो दिनों से क्यों खड़ी थी कार!

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

काफी देर तक चंद्रजीत के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल बहेड़ा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खुलवाया और अंदर चंद्रजीत राम का शव फंदे से लटका मिला। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

RAC यात्रियों की बल्ले-बल्ले Railway RAC Bedroll! रेलवे ने AC कोच में बेडरोल को लेकर दिया बड़ा आदेश, जानें नए नियम

Railway RAC Bedroll: रेलवे बोर्ड ने आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एसी कोच में उन्हें भी पूरा बेडरोल किट मिलेगा। यह फैसला लाखों यात्रियों को#RailwayRACBedroll,#IndianRailways,#BiharNews

Bihar Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक बिहार में मौसम का तेवर बदला- बदला रहेगा! | पढ़िए – 5 से 7 अगस्त तक जिलावार...

Bihar Weather Forecast: अगले तीन दिनों तक बिहार में मौसम का तेवर बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग ने 5 अगस्त से 7 अगस्त तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमी#BiharWeather,#RainAlert,#BiharNews

दरभंगा के डॉक्टर की हरियाणा में कार के अंदर संदिग्ध मौत, क्या है रहस्य? क्या मिला लाश के साथ, आखिर दो दिनों से क्यों...

Bihar Doctor Death: बिहार के दरभंगा के रहने वाले एक सरकारी डॉक्टर का शव अंबाला में एक पाली क्लीनिक के बाहर कार में मिला है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज#BiharDoctorDeath,#AmbalaCrime,#DarbhangaNews

मुफ्त सेवा से बदलेगी दियारा की तस्वीर – लोगों की दशकों पुरानी समस्या खत्म! CM Samrat ने दी मुफ्त स्टीमर की सौगात

Patna News: पटना के दियारा क्षेत्र में रहने वाले हजारों लोगों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नासरीगंज-पानापुर के बीच मुफ्त स्टीमर सेवा का शुभारंभ किया है,#PatnaNews,#BiharSteamerService,#SamratChaudhary