Arwal Crime: अरवल में शुक्रवार देर शाम खून वो भी सरेआम: ऑटो से खींचकर पति के सामने गोलियों से भूना… हत्या! बिहार में क्राइम का ये हाल? | पढ़िए – अब कौन बनेगा शोभा MUDER का गवाह? क्योंकि जिस गवाही की वजह से शोभा की हत्या हुई उसका चश्मदीद गवाह उसका पति है जो खुद गुनाहगार की जड़ में खड़ा है। मामला तफ्तीश में है। जांच शुरू है।
बिहार के अरवल जिले में शुक्रवार देर शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पति के सामने ही एक 28 वर्षीय महिला को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। यह घटना करपी थाना क्षेत्र के कोहरौल बाजितपुर गांव के निकट हुई, जब महिला अरवल कोर्ट में एक मामले में गवाही देकर जहानाबाद लौट रही थी।






मृतका की पहचान जहानाबाद जिले के सदर थाना क्षेत्र के टेनी बिगहा गांव निवासी शोभा कुमारी के रूप में हुई है। इस नृशंस हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले में शोभा कुमारी के पूर्व पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
कोर्ट से लौट रही थी गवाही देकर, रास्ते में मौत
शुक्रवार की देर शाम शोभा कुमारी अपने पति के साथ अरवल कोर्ट से लौट रही थीं। वह एक महत्वपूर्ण मामले में अपनी गवाही देकर न्याय की उम्मीद लिए घर वापस आ रही थीं। लेकिन रास्ते में ही अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। ऑटो से खींचकर पति के सामने ही उन्हें गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पूर्व पति पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार, शोभा कुमारी ने दो शादियां की थीं। प्रारंभिक जांच और पति के बयान के आधार पर, इस हत्याकांड का शक उनके पूर्व पति पर गहराया है। पुलिस ने पूर्व पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस अरवल क्राइम को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है और जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है।
यह घटना बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, खासकर तब जब कोई व्यक्ति न्याय प्रक्रिया में सहयोग कर रहा हो। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।








