spot_img

RJD में महासंग्राम! तेजस्वी के ‘अपने’ निशाने पर, सीनियर नेता बोले- पार्टी की छवि खराब कर रहे|Bihar RJD Politics में कड़वा – कड़वा!

Bihar RJD: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल में अंदरूनी विवाद ने पकड़ा तूल। वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने संगठन की कार्यशैली पर सवाल उठाए, जिसके बाद पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव से उनकी तीखी जुबानी जंग शुरू हो गई। इस बीच, तेजस्वी यादव ने सभी सांगठनिक कमेटियां भंग कर दी हैं।

spot_img
- Advertisement -

Bihar RJD: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) में जारी अंदरूनी खींचतान अब लालू परिवार से निकलकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच पहुंच गई है। बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरजेडी का आंतरिक कलह सुर्खियों में है। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने संगठन की कार्यशैली और तेजस्वी यादव के आसपास रहने वाले कुछ नेताओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान के बाद आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने पलटवार किया है, जिससे दोनों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी की सभी सांगठनिक कमेटियों को भंग कर दिया है।

- Advertisement -

आरजेडी में भड़के भाई वीरेंद्र, तेजस्वी के करीबियों पर निशाना

बांकीपुर उपचुनाव के परिणामों से नाराज भाई वीरेंद्र ने पार्टी के भीतर गंभीर समीक्षा की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनाव परिणामों की गंभीरता से समीक्षा होनी चाहिए। भाई वीरेंद्र ने ऐसे नेताओं को संगठन से हटाने की बात कही, जिनकी वजह से पार्टी की छवि लगातार प्रभावित हो रही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गईं कि उनका सीधा इशारा तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं की ओर है। इसमें सबसे पहले शक्ति यादव का नाम चर्चा में आने लगा।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा एम्स को मिलेगी जलजमाव से मुक्ति- AIIMS दरभंगा के लिए मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार! बाढ़-बारिश में नहीं सताएगी परेशानी, सरकार का बड़ा फैसला |पढ़िए - सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह की समीक्षा रिपोर्ट

भाई वीरेंद्र ने कहा, “चुनाव परिणामों की गंभीर समीक्षा होनी चाहिए और ऐसे लोगों को संगठन से हटाया जाना चाहिए, जिनकी वजह से पार्टी की छवि प्रभावित हो रही है।”

- Advertisement -

भाई वीरेंद्र के इस बयान पर आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पलटवार करते हुए भाई वीरेंद्र से सीधा सवाल किया कि पार्टी के लिए उनका क्या योगदान रहा है। इस आरोप-प्रत्यारोप ने पार्टी के अंदरूनी विवाद को और गहरा कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News कहलगांव में पुल टूटा, NH-80 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद! देखें Kahalgaon Bridge Closure आप पर क्या होगा असर

कौन हैं शक्ति सिंह यादव, जिनसे नाराज हैं भाई वीरेंद्र?

शक्ति सिंह यादव राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख चेहरों में से एक हैं और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता का पद संभाल रहे हैं। उन्हें तेजस्वी यादव के करीबी नेताओं में गिना जाता है। शक्ति यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत आरजेडी के साथ ही की थी। साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नालंदा जिले की हिलसा विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar DPO Attack आरा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी और कर्मियों पर जानलेवा हमला! कार को ओवरटेक कर हमलावरों ने रोका, हॉकी-डंडों से पीटा!

इससे पहले भी पार्टी के भीतर से तेजस्वी के करीबियों पर सवाल उठते रहे हैं। पार्टी से इस्तीफा दे चुके मृत्युंजय तिवारी ने भी कुछ लोगों पर तेजस्वी यादव को घेरकर रखने और पार्टी के फैसलों पर अपना प्रभाव बढ़ाने का आरोप लगाया था। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी समय-समय पर पार्टी के आंतरिक फैसलों और कुछ नेताओं की भूमिका पर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

तेजस्वी यादव का एक्शन: सभी कमेटियां भंग

बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने बिहार की सभी सांगठनिक कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इन कमेटियों में जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की सभी इकाइयां शामिल हैं। तेजस्वी यादव के इस कदम से स्पष्ट है कि पार्टी अब पुराने संगठन के आधार पर काम नहीं करेगी। अब देखना होगा कि तेजस्वी यादव आगे पार्टी से जुड़े कौन-कौन से बड़े फैसले लेते हैं और संगठन में क्या बदलाव करते हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बक्सर में BJP को बड़ा झटका! 11 मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष को ठहराया संकट का ‘ गुनहगार ‘

Bihar BJP: बक्सर में बिहार BJP की जिला इकाई में बड़ा संकट: 25 में से 11 मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन पर तानाशाही का आरोप लगाकर इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश ने#BiharBJP,#BuxarNews,#BJPInternalConflict

Bhagalpur News कहलगांव में पुल टूटा, NH-80 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद! देखें Kahalgaon Bridge Closure आप पर क्या होगा असर

Kahalgaon Bridge Closure: भागलपुर के कहलगांव में NH-80 पर स्थित कुआं नदी पुल के जर्जर होने के कारण बड़े वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। इससे मरीजों, छात्रों और व्यापारियों को भारी दिक#KahalgaonNews,#BiharTraffic,#NH80

बिहार में जमीन विवाद खत्म! 9 जिलों दरभंगा समेत पटना, मुजफ्फरपुर, सारण, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, गया और कोशी को मिले नए पीठासीन पदाधिकारी, अब...

Bihar Land Acquisition: बिहार में भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास से जुड़े मामलों का अब तेजी से निपटारा होगा। राज्य के नौ प्रमंडलों में नए पीठासीन पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है, जिससे हजार#BiharNews,#LandAcquisition,#RevenueDepartment

अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत के घर 1 करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड निकला दरभंगा का! गोठ मिट्टी गांव में मुंबई पुलिस की RAID में ₹12.50...

Bihar Crime News: मुंबई की फिल्म अभिनेत्री लोपामुद्रा राउत के घर हुई 1 करोड़ की चोरी के मास्टरमाइंड चंदन मुखिया को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 50 लाख#BiharCrimeNews,#DarbhangaPolice,#MumbaiTheft