Madhubani Arts Portal: मधुबनी की समृद्ध कला और सांस्कृतिक विरासत को अब एक नया डिजिटल आयाम मिलने जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 को ‘Madhubani Arts’ ई-कॉमर्स पोर्टल का भव्य शुभारंभ होगा। यह पहल मधुबनी जिला प्रशासन और मिथिला चित्रकला संस्थान मिलकर कर रहे हैं, जिसका सीधा लाभ स्थानीय कलाकारों को मिलेगा।
इस विशिष्ट डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिथिला की प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकला और अन्य कलाकृतियों को ऑनलाइन बाजार उपलब्ध होगा। यह कदम कलाकारों को व्यापक ग्राहक आधार से जोड़ेगा और उनकी कला को देश-दुनिया तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कलाकारों को मिलेगा पारदर्शी और बेहतर बाजार
पोर्टल पर उपलब्ध कलाकृतियों को गुणवत्ता के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा: Mithila Heritage, Mithila Signature और Mithila Classic। मूल्यांकन समिति (Evaluation Committee) द्वारा बारकोड आधारित ऑनलाइन मूल्यांकन प्रणाली (Barcode आधारित ऑनलाइन Evaluation System) का उपयोग किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मानकीकरण सुनिश्चित होगा।
प्रत्येक कलाकृति को मिथिला चित्रकला संस्थान द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। खरीदारों को कला की प्रमाणिकता और गुणवत्ता का भरोसा दिलाने के लिए Guarantee/Authentication Certificate भी प्रदान किया जाएगा।
कलाकारों के लिए एकीकृत डिजिटल सुविधाएँ
‘Madhubani Arts’ पोर्टल कलाकारों के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ लेकर आ रहा है। इनमें Faceless Artwork Submission, Digital Artist Profile, Live Demo और SMS/E-mail Updates जैसी विशेषताएँ शामिल हैं। कलाकृतियों की फ्रेमिंग (Framing), पैकेजिंग (Packaging) और डिलीवरी (Delivery) की सुविधाएँ भी इस प्लेटफॉर्म पर एकीकृत होंगी। कलाकारों की सहूलियत के लिए इसका एक मोबाइल एप्लीकेशन भी विकसित किया जा रहा है।
बहुभाषीय और तकनीक आधारित प्लेटफॉर्म
यह पोर्टल हिंदी, अंग्रेज़ी और मैथिली सहित कई भाषाओं में उपलब्ध होगा, जिससे उपयोगकर्ता अपनी पसंद की भाषा चुन सकेंगे। पोर्टल के विकास में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जनरेटिव AI/चैटजीपीटी (Generative AI/ChatGPT) और ब्लॉकचेन (Blockchain) जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डेटा की सुरक्षा और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए इसे स्टेट डेटा सेंटर (State Data Centre) पर होस्ट किया जाएगा।
सुरक्षित लेनदेन और सुगम डिलीवरी
ऑनलाइन खरीद को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए पोर्टल पर एसबीआई पेमेंट गेटवे (SBI Payment Gateway) को एकीकृत किया गया है। वहीं, कलाकृतियों की सुरक्षित और व्यवस्थित डिलीवरी के लिए डाक विभाग (Postal Department) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) भी किया गया है। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) इस पोर्टल के तकनीकी विकास और क्रियान्वयन में सहयोग कर रहा है।
चरणबद्ध तरीके से जुड़ेंगे कलाकार
पहले चरण में मिथिला चित्रकला संस्थान के वर्तमान और पूर्व छात्रों की कलाकृतियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत कलाकारों सहित अन्य योग्य कलाकारों को भी इस ‘Madhubani Arts’ पोर्टल से जोड़ा जाएगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ कलाकृतियों की ऑनलाइन बिक्री नहीं, बल्कि मिथिला की कला, संस्कृति और कलाकारों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच प्रदान करना है।
मिथिला की कला, कलाकार के हाथ से सीधे दुनिया के बाजार तक।
यह ई-कॉमर्स पोर्टल मिथिला की पारंपरिक कला को आधुनिक तकनीक का मंच प्रदान करेगा, जिससे कलाकारों को पहचान, बाजार और बेहतर आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम मिथिला की कला को वैश्विक मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित करेगा।






