Bihar Land Dispute: दरभंगा जिले के केवटी थाना क्षेत्र स्थित लहवार गांव सोमवार को खूनी संघर्ष का गवाह बना। जमीन के एक पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (DMCH) रेफर किया गया है।
स्थानीय सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद सानिया खान, रिफत जहां (35 वर्ष) और रौशन बेगम (60 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया। इन घायलों में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हैं, जो इस झगड़े की भयावहता को दर्शाती हैं।

जमीन विवाद में लहवार गांव में मचा कोहराम
सोमवार को हुए इस विवाद में घायल हुए लोगों में सुफिया खान (40 वर्ष), रिफत जहां (35 वर्ष, पति नफीस अहमद खान), महाबीस अहमद खान (22 वर्ष), हसीब अहमद खान (40 वर्ष), रौशन बेगम (60 वर्ष, पति जफीस अहमद खान), अरफजा खानम (20 वर्ष, कफिल अहमद खान), नाहित प्रवीण (40 वर्ष, नसीफ अहमद खान) और कफिल अहमद खान (22 वर्ष) शामिल हैं। इनके अलावा सानिया खान भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। सभी घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया था।
तीन घायलों को DMCH भेजा गया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार मिलने के बाद डॉक्टरों ने सानिया खान, रिफत जहां और रौशन बेगम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तुरंत डीएमसीएच रेफर कर दिया। भूमि विवाद के चलते हुई इस हिंसक झड़प के बाद गांव में तनाव का माहौल है। प्रशासन इस मामले पर नजर बनाए हुए है ताकि आगे कोई अप्रिय घटना न हो।






