spot_img

India Sri Lanka Test मानव सुथार ने श्रीलंका को किया पस्त! भारत ने गॉल टेस्ट 165 रन से जीता, सीरीज में 1-0 से आगे

India Sri Lanka Test: युवा गेंदबाज मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 10 विकेट चटकाकर टीम इंडिया को 165 रन से बड़ी जीत दिलाई। इस एकतरफा मुकाबले में भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

spot_img
- Advertisement -

India Sri Lanka Test भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया ने 165 रन से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की निर्णायक बढ़त बना ली है। गॉल में हुए इस रोमांचक मैच के पांचवें दिन युवा गेंदबाज मानव सुथार ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। उन्होंने अकेले 10 विकेट चटकाकर श्रीलंकाई टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। 372 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम अपनी दूसरी पारी में महज 206 रन पर ही सिमट गई।

- Advertisement -

India Sri Lanka Test मानव सुथार ने श्रीलंका को किया पस्त! भारत ने गॉल टेस्ट 165 रन से जीता, सीरीज में 1-0 से आगे

- Advertisement -

जीत से चूका श्रीलंका, पहले सेशन में दिखाया जुझारूपन

पांचवें दिन श्रीलंका की टीम 84 रन पर 4 विकेट से आगे खेलने उतरी थी। उनका मुख्य लक्ष्य मैच को ड्रॉ कराना था, जीतने की उम्मीदें कम थीं। मेजबान टीम ने लंच तक केवल दो विकेट गंवाए और कुछ हद तक जुझारूपन भी दिखाया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 59 रन बनाए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आउट कर दिन की पहली सफलता दिलाई। इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को विकेट के पीछे लपकवाया। हालांकि, सोनल दिनुशा क्रीज पर डटे हुए थे और शतक की ओर बढ़ रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  खुशखबरी Bihar Teacher Vacancy! बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, जानें किस विषय में कितने पद | कक्षावार देखें पूरी लिस्ट ?

मानव सुथार का जलवा: 10 विकेट हॉल से हारी श्रीलंका

लंच के बाद सोनल दिनुशा 84 रन के निजी स्कोर पर मानव सुथार का शिकार बन गए। दिनुशा सातवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे और इसके साथ ही श्रीलंका की मैच ड्रॉ कराने की उम्मीदें भी खत्म हो गईं। मानव सुथार यहीं नहीं रुके, उन्होंने श्रीलंका के बाकी बचे तीन विकेट महज नौ गेंदों में ही झटक लिए, जिससे भारत को बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में यादगार जीत मिली। सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए, जबकि पहली पारी में भी 4 विकेट चटकाए थे। इस तरह उन्होंने मैच में अपना 10 विकेट हॉल पूरा किया। प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरी पारी में 2 विकेट मिले, वहीं मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा के खाते में 1-1 विकेट आया।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट! दो बाइक पर चार अपराधी ज्वेलरी शॉप में घुसे, 55 ग्राम सोना ले उड़े

भारत की बल्लेबाजी ने रखी जीत की नींव, पडिक्कल-पंत का कमाल

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और 462 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। बारिश के कारण भारतीय टीम की पहली पारी पूरे दो दिन तक चली और तीसरे दिन के पहले ओवर में सिमटी। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार 167 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 82 रन की अहम पारी खेली। ध्रुव जुरेल ने 51, ऋषभ पंत ने 39 और यशस्वी जायसवाल ने 32 रन का योगदान दिया। जवाब में श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर ढेर हो गई। दिनुशा ने 100 और निरोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। भारत को पहली पारी के आधार पर 178 रन की बड़ी बढ़त मिली थी। पहली पारी में भी सुथार ने 4 और जडेजा ने 3 विकेट लिए थे, जबकि कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें:  Bihar Free Coaching बड़ी खबर -11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए JEE और NEET की निशुल्क कोचिंग शुरू : बिहार के 700 मॉडल स्कूलों में छात्रों के लिए JEE-NEET की फ्री 24 घंटे लाइव टीचर!

दूसरी पारी में भारत ने 193 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 372 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन का योगदान दिया। ऋषभ पंत ने 69 गेंदों पर महत्वपूर्ण 66 रन की पारी खेली, जिसने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। अब सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेला जाएगा, जहां भारत सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति- चमकेगी किस्मत! मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी-नेपाल तक सोनबरसा मार्ग पर 4 लेन हाईवे का होगा निर्माण, केंद्र ने दी 13041 करोड़ की...

Bihar Infrastructure: केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 13041 करोड़ रुपये की पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इससे रेलवे और हाईवे को नई रफ्तार मिल#BiharInfrastructure,#ModiCabinet,#RailwayHighway

मधेपुरा में जमीन घोटाला! पूर्व DCLR और 2 CO पर FIR, क्या होगी कार्रवाई?

Madhepura Land Dispute: मधेपुरा में जमीन के म्यूटेशन में कथित गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पूर्व DCLR, दो CO सहित सात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने जांच#MadhepuraNews,#BiharCorruption,#LandDispute

Darbhanga Karate Player जॉर्डन में गूंजेगा बिहार का नाम!दरभंगा के लाल प्रेयांश ने किया कमाल, अब जॉर्डन में भारत के लिए लाएगा मेडल! |...

Darbhanga Karate Player: दरभंगा के युवा कराटे खिलाड़ी प्रेयांश का चयन 24वीं एशियन कैडेट, जूनियर एवं अंडर-21 कराटे चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह जॉर्डन में 76 किलोग्राम वर्#DarbhangaNews,#BiharSports,#KarateIndia

Bihar Politics राजभवन मार्च पर BJP का बड़ा हमला: तेजस्वी का साथ किसी ने क्यों नहीं दिया?

Bihar Politics: राजद के राजभवन मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव के राजनीतिक करियर को बचाने की असफल कोशिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्च में न छात्#BiharPolitics,#TejashwiYadav,#SanjaySarawagi