spot_img

दरभंगा में बजरंगबली के मंदिर पर चला बुलडोजर, लोगों में आक्रोश, बोले -‘6 महीने से बन रहा था, अब क्यों तोड़ा?’

Darbhanga Temple Demolition: दरभंगा के बहादुरपुर में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर पर बुलडोजर चलने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने बिहार हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों पर पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Temple Demolition: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई ने स्थानीय लोगों को आक्रोशित कर दिया है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी में निर्माणाधीन बजरंगबली के मंदिर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, क्योंकि स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर प्रशासन का विरोध करने लगे।

- Advertisement -

दरभंगा में बजरंगबली के मंदिर पर चला बुलडोजर, लोगों में आक्रोश, बोले -'6 महीने से बन रहा था, अब क्यों तोड़ा?'

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों ने बिना किसी पूर्व सूचना के इस निर्माणाधीन मंदिर को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान बहादुरपुर के सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार सहित दो दर्जन से अधिक पुलिस बल मौके पर मौजूद था। मंदिर तोड़े जाने की खबर मिलते ही मोहल्ले के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर तक प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस भी हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा के हैं, लद्दाख घूमने का सपना है? फिर देर किस बात की! सरकार देगी ₹20 हजार, तुरंत जाइए ... ऐसे उठाएं लाभ

स्थानीय लोगों का आक्रोश: 6 महीने से बन रहा था मंदिर, फिर क्यों तोड़ा?

मोहल्ले के निवासी संजीव सिंह ने इस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मंदिर का निर्माण लगभग 6 महीने से चल रहा था। उन्होंने पूछा कि अगर निर्माण अवैध था, तो विभागीय अधिकारियों ने शुरुआत में ही इसे क्यों नहीं रोका? संजीव सिंह ने आरोप लगाया कि अचानक और बिना किसी को बताए निर्माणाधीन मंदिर को तोड़ देना पूरी तरह गलत है। स्थानीय लोगों ने दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर, राज्यसभा सदस्य धर्मशिला गुप्ता और नगर विधायक संजय सरावगी से मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग की है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया, “विभागीय पदाधिकारी के द्वारा पैसों की मांग की जा रही थी। मंदिर निर्माण चंदा से चल रहा था ऐसी स्थिति में बिहार राज्य आवास बोर्ड के पदाधिकारी को पैसा कहां से दिया जाता।”

लोगों का यह भी कहना है कि पार्क निर्माण के बोर्ड पर ‘हनुमान मंदिर’ का नाम पहले से ही दर्ज है। वे बताते हैं कि भगवान बजरंगबली की मूर्ति एक करकटनुमा अस्थायी घर में रखी हुई थी, और वे उन्हें एक पक्के भवन में स्थापित करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime आधी रात घर में घुसकर चोरी कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने घेर लिया! दो शातिर चोरों को दबोचा | पढ़िए - कैसे बरामद हुआ चोरी का सामान

कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार का बयान: सुरक्षित है मूर्ति, अवैध निर्माण पर कार्रवाई

इस मामले में बिहार राज्य हाउसिंग बोर्ड के कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि पार्क के अंदर करकटनुमा घर में भगवान बजरंगबली की मूर्ति और वह घर पूरी तरह सुरक्षित हैं। सुजीत कुमार के अनुसार, पार्क के भीतर जो नया मंदिर बनाया जा रहा था, उसे ही तोड़ा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई जिला प्रशासन से आदेश प्राप्त करने के बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में की गई है।

यह भी पढ़ें:  बिहार के किसानों को कोलकाता में मिली बड़ी राहत! डेयरी सहकारिता में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान, जानें कैसे बदल रहा जीवन| मुजफ्फरपुर, मुंगेर, दरभंगा, चंपारण के लिए क्या है?

मंदिर तोड़े जाने के विरोध में रामकलित झा, रामनाथ झा, राकेश सिंह, आशा सिंह, रेनू दास, पूनम सिंह सहित दर्जनों लोग मौके पर पहुंचकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। स्थानीय लोग अब इस मामले में जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप और मंदिर के पुनर्निर्माण की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि प्रशासन इसे एक अवैध निर्माण पर की गई वैध कार्रवाई बता रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! DARBHANGA के बेनीपुर एक्साइज कोर्ट को मिली नई शक्ति, 10 थानों के केस सुने जाएंगे , लाखों को मिली राहत | पढ़िए...

Bihar Excise Court: बिहार सरकार ने बेनीपुर एक्साइज कोर्ट का क्षेत्राधिकार बढ़ाया है। अब बेनीपुर और बिरौल अनुमंडल के 10 थाना क्षेत्रों के उत्पाद मामलों की सुनवाई यहीं होगी, जिससे लो#BiharExciseCourt,#DarbhangaNews,#BenipurBiroul

Darbhanga Job Camp दरभंगा की महिलाओं के लिए खुशखबरी! LIC दे रही ₹7000 की नौकरी, बस 10वीं पास होना चाहिए

Darbhanga Job Camp: दरभंगा में LIC 'बीमा सखी' के 50 पदों पर भर्ती के लिए 25 अगस्त को जॉब कैम्प लगेगा। 10वीं पास 18 से 50 वर्ष की महिलाएं 7000 रुपये मासिक वेतन और इंसेंटिव के साथ नौ#DarbhangaJobs,#LICRecruitment,#BiharEmployment

पटना में पुलिस का खौफ! वाहन चेकिंग में पकड़े गए चार हथियारबंद बदमाश, रंगदारी-खनन में थे शामिल, पिस्तौल और नौ गोलियां बरामद

Patna Crime: पटना में शाहपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्तौल और नौ गोलियां बरामद हुई हैं। अपराधी रंगदारी और अव#PatnaCrime,#BiharPolice,#ShahpurNews

बिहार के पावर सेक्टर NBPDCL में खेल का जुनून! किस कंपनी ने जीता टेबल टेनिस का महामुकाबला? पुरुष और महिला एकल में ओम प्रकाश...

Patna News: पटना में आयोजित इंटर-कंपनी टेबल टेनिस टूर्नामेंट 2026 में NBPDCL ने BSPTCL को हराकर खिताब जीता। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने खेल के महत्व पर जोर दिया।#PatnaNews,#NBPDCL,#TableTennis