spot_img

Darbhanga Crime दहेज के लिए बहू को फांसी लगाने की कोशिश, पति समेत 10 पर FIR; 5 लाख मांगे | पढ़िए -कारोबारी गिरफ्तार

Kamtaul News: मधुबनी की शिवानी को ससुराल में बुलेट और 5 लाख रुपये के लिए प्रताड़ित किया गया। पति समेत दस लोगों पर केस दर्ज, वहीं कमतौल में 3 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार।

spot_img
- Advertisement -

Kamtaul News: आंचल कुमारी दरभंगा।बिहार के कमतौल थाना क्षेत्र से दो बड़ी खबरें सामने आई हैं। एक ओर जहां दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया और उसके साथ मारपीट कर फांसी लगाने का प्रयास किया गया, वहीं दूसरी ओर मद्य निषेध टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

दहेज के लिए विवाहिता पर जुल्म, पति समेत 10 पर केस

कमतौल थाना क्षेत्र के बरिओल गांव में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां बरिओल निवासी गोपाल साह की 24 वर्षीय पत्नी शिवानी ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के कुल दस लोगों के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट करने और घर से निकालने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, उसका मायका मधुबनी जिला के बिस्फी थाना क्षेत्र के सादुल्लहपुर गांव में है। शिवानी के माता-पिता ने 28 अप्रैल, 2024 को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर उसकी शादी रघुवीर साह के पुत्र गोपाल साह से की थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार राशन कार्ड पर आई सबसे बड़ी खबर! 11 लाख लोगों को फायदा, अधिकारियों को भी मिली ये बड़ी सौगात

शादी के कुछ महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन इसके बाद पति और ससुराल वालों ने एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर शिवानी पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो 9 फरवरी को पति समेत दस नामजदों ने शिवानी के साथ मारपीट की और गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर पड़ोसियों के जुटने पर पीड़िता जान बचाकर अपने मायके चली गई। बाद में पंचायती के बाद समझौता होने पर वह फिर ससुराल लौट आई। पीड़िता का आरोप है कि 23 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे पति समेत सभी दस नामजदों ने पांच लाख रुपये नकद की मांग करते हुए फिर से मारपीट की और उसे जबरन घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह मायके पहुंची और न्याय के लिए थाने में आवेदन दिया।

कमतौल थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच अ.नि. सुभाष प्रसाद कर रहे हैं।

- Advertisement -

शराबबंदी पर बड़ी कार्रवाई, 3 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार

मद्य निषेध इकाई पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर टू कमतौल की मद्य निषेध टीम ने कमतौल थाना क्षेत्र के कर्जापट्टी वार्ड चार में बड़ी कार्रवाई की है। टीम प्रभारी सह पुअनि राज किशोर सिंह ने पुलिस बल के साथ मंगलवार शाम को छापेमारी की। इस दौरान कर्जापट्टी निवासी भरत मिश्रा के पुत्र पंकज कुमार मिश्रा की पान और नाश्ता की दुकान से हरे रंग की दो बोतलों में रखी कुल तीन लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE 4.0 बिहार में 32,388 सरकारी शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती! जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

मौके से कारोबारी पंकज कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर कमतौल पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी ने बताया कि मद्य निषेध टीम प्रभारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कारोबारी को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच सअनि ललन कुमार कर रहे हैं। यह कार्रवाई बिहार में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के शहरों का बदलेगा नक्शा! 43 शहरों के लिए मास्टर प्लान, 12 नई टाउनशिप से बदलेगी तस्वीर, होगा 1 लाख करोड़ का निवेश

Bihar Urban Planning: बिहार के शहरी विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने घोषणा की है कि राज्य के 43 शहरों के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जा रहे हैं और 12 नई सैटेलाइट टाउनशिप भी विकसित होंगी।#BiharUrbanPlanning,#PatnaDevelopment,#MasterPlanBihar

Araria News Shocking! एंबुलेंस से 60 किलो गांजा जब्त, बिहार-नेपाल सीमा पर खुली ‘स्वास्थ्य सेवा’ की पोल

Bihar Ganja Smuggling: बिहार-नेपाल सीमा पर एक एंबुलेंस जैसी वैन से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ है। 'दिव्य ज्योति अस्पताल' लिखी इस गाड़ी के ड्राइवर के फरार होने से कई सवाल उठ रहे हैं।#BiharNews,#GanjaSmuggling,#NepalBorder

बिहार में बाढ़ का विकराल रूप! सोन नदी में पहुंचा रिकॉर्ड 5.25 लाख क्यूसेक पानी, 56 गेट खुले

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का संकट गहरा गया है। गंगा-गंडक के बाद सोन नदी में इस साल का सबसे अधिक 5.25 लाख क्यूसेक पानी पहुंचा, जिससे इंद्रपुरी बराज के 56 गेट खोल दिए गए हैं#BiharFlood,#SoneRiver,#FloodAlert

तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला: ‘घोटाले किए तो एजेंसियां क्यों छोड़ देतीं?’ | किस बात का ग्रोथ मोदी जी? साल हो...

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर बाढ़ प्रबंधन, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर तीखे सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर के 'डस्टबिन घोटाले' के आरोपों#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#BiharFloods