spot_img

Darbhanga – Madhubani के रेल यात्रियों की मौज! वंदे भारत को मिला नया स्टॉप, अब जोगबनी- मुजफ्फरपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयनगर-समस्तीपुर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन अब लहेरियासराय स्टेशन पर रुकेंगी

Bihar Vande Bharat: रेलवे ने जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस के पाटलिपुत्र में ठहराव को दी मंजूरी। लहेरियासराय में दो अन्य ट्रेनों को भी मिलेगी नई स्टॉपेज। यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Vande Bharat: बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। अब जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र जंक्शन पर भी रुकेगी। रेलवे बोर्ड ने इस महत्वपूर्ण ठहराव के लिए हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से पटना और आसपास के यात्रियों को वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन का लाभ आसानी से मिल पाएगा।

- Advertisement -

इसके साथ ही, दो अन्य प्रमुख ट्रेनों के ठहराव में भी विस्तार किया गया है। जोगबनी-मुजफ्फरपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और जयनगर-समस्तीपुर-पटना नमो भारत रैपिड ट्रेन अब लहेरियासराय स्टेशन पर रुकेंगी। इन नए ठहरावों की तारीख और समय रेलवे जल्द ही जारी करेगा, जिसके बाद यात्रियों को इन स्टेशनों से यात्रा करने की सुविधा मिलने लगेगी।

- Advertisement -

पाटलिपुत्र में वंदे भारत का संभावित समय

जोगबनी से चलने वाली Bihar Vande Bharat एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से रोजाना सुबह लगभग 9:45 बजे रवाना होती है। यह ट्रेन पहले सुबह 11:40 बजे दानापुर पहुंचती थी। नए ठहराव के बाद, वंदे भारत के सुबह करीब 11 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचने की संभावना है। इसी तरह, दानापुर से शाम 5:10 बजे चलने वाली यह ट्रेन पाटलिपुत्र जंक्शन पर शाम 5:30 बजे के आसपास रुक सकती है। इसके बाद यह शाम 6:03 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मुजफ्फरपुर-दरभंगा हाईवे पर CNG ट्रक से गैस रिसाव! हाईवे को खाली कराया- वाहनों को दूसरे रास्तों पर मोड़ा | सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार

लहेरियासराय में इंटरसिटी को भी स्टॉपेज

दानापुर से सुबह 6:05 बजे रवाना होने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का लहेरियासराय में करीब 10:45 बजे ठहरने का अनुमान है। यह ट्रेन सुबह 11 बजे दरभंगा पहुंचती है। वहीं, जोगबनी से सुबह लगभग 4:45 बजे चलने वाली इंटरसिटी भी लहेरियासराय में करीब 10 बजे रुक सकती है। इन ठहरावों से स्थानीय यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  NEET 2017 पेपर लीक: संजीव मुखिया पर EOU का शिकंजा, अब खुलेगा 9 साल पुराना राज?

पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच

रेल यात्रियों के लिए एक और राहत भरी खबर है। 19421/19422 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इनमें एक द्वितीय वातानुकूलित (2AC) और एक तृतीय वातानुकूलित (3AC) कोच शामिल होंगे। यह व्यवस्था अहमदाबाद से 6 सितंबर और पटना से 8 सितंबर से प्रभावी होगी। अतिरिक्त कोचों के जुड़ने से सीटों की संख्या बढ़ेगी, जिससे त्योहारों और बढ़ती भीड़ के दौरान यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। यह पहल यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने में सहायक होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अगले दो दिन आफ़त ! गंगा डेंजर में, सामने अलर्ट?| नोट करें – हेल्पलाइन...

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना के गांधी घाट पर 3 सितंबर की रात तक जलस्तर सर्वाधिक स्तर पार कर सकता है।#BiharFlood,#GangaRiver,#PatnaNews

बिहार में हड़कंप! छुट्टी से लौटे 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP सुशील कुमार ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

Bihar Police Action: बिहार के गयाजी में अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे 14 पुलिसकर्मियों को एसएसपी सुशील कुमार ने निलंबित कर दिया है। इनमें दो SI और 12 सिपाही शामिल हैं#BiharPoliceAction,#GayaNews,#PoliceSuspension

टीचरों की घिनौनी करतूत -छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाते पकड़े गए दो शिक्षक सस्पेंड | फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी, अब बवाल के बाद खुला...

Bihar Teacher Suspension: बक्सर में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने उनकी पिटाई भी की थी।#BiharTeacherSuspension,#BuxarSchoolNews,#FakeCertificateScam

Bhagalpur News लोकतंत्र के महापर्व में अटूट आस्था की मिसाल – नहीं रहे भागलपुर के ‘धरती पकड़’ | लड़े 280 चुनाव, इंदिरा-राजीव से...

Bhagalpur News: भागलपुर के 'धरती पकड़' के नाम से मशहूर नागरमल बाजोरिया का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक 280 चुनाव लड़े, जिसमें इंदिरा औ#BhagalpurNews,#NagarmalBajoria,#DhartiPakad