spot_img

टीचरों की घिनौनी करतूत -छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाते पकड़े गए दो शिक्षक सस्पेंड | फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी, अब बवाल के बाद खुला राज- FIR

Bihar Teacher Suspension: डुमरांव के नथूनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय में ग्रामीणों ने की पिटाई, जांच में एक शिक्षक का फर्जी सर्टिफिकेट भी मिला; अब दर्ज होगी FIR.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Teacher Suspension: टीचरों की घिनौनी करतूत -छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाते पकड़े गए दो शिक्षक सस्पेंड | फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी, अब बवाल के बाद खुला राज- FIR की तैयारी! सच्चाई सामने आने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट डीईओ कार्यालय को सौंप दी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ (स्थापना) रजनीश झा ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

- Advertisement -

बक्सर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक मिडिल स्कूल के दो शिक्षकों ने मिलकर 12 नाबालिग छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया और उनका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद गुस्साए लोगों ने दोनों आरोपी शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में दोनों वहां से भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

बिहार के बक्सर जिले में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। छात्राओं से छेड़छाड़ और उनके अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने इन शिक्षकों के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिलने के बाद उनकी पिटाई भी की थी। शिक्षा विभाग ने इस मामले में कठोर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है, जिसमें एक शिक्षक का सर्टिफिकेट भी फर्जी पाया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में जन्माष्टमी पर 332 संवेदनशील प्वाइंट को चप्पे-चप्पे पर घेरेगी पुलिस, DM -SSP के जॉइंट ऑर्डर में जानें क्या है भीड़, पूजा स्थलों और मूर्ति विसर्जन जुलूस की पुख़्ता तैयारी!

इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर दोनों आरोपी शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बीआरसी से संबद्ध कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव-गांव छापेमारी जारी है। शिक्षा विभाग जल्द औपचारिक आरोप पत्र तैयार कर सख्त विभागीय कार्रवाई करेगा, वहीं पुलिस वायरल वीडियो और परिजनों के बयानों के आधार पर POCSO एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

इस घटना के बाद से स्थानीय लोग गुस्से में हैं, बुधवार की देर रात तक बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के पास जुटे थे। लोगों का कहना है कि इस शर्मनाक हरकत का वीडियो कई दिनों से पूरे इलाके में वायरल था, इसके बाद भी पुलिस और अन्य जिम्मेवार अधिकारियों ने इसका समय पर संज्ञान नहीं लिया। पढ़िए विस्तार से

यह भी पढ़ें:  तेजस्वी का सरकार पर तीखा हमला: 'घोटाले किए तो एजेंसियां क्यों छोड़ देतीं?' | किस बात का ग्रोथ मोदी जी? साल हो गए अब तो झूठ और जुमले छोड़ दीजिए

स्कूल में बवाल के बाद खुला राज

यह सनसनीखेज घटना बक्सर के डुमरांव प्रखंड स्थित नथूनी अहिर के डेरा मध्य विद्यालय की है। जानकारी के अनुसार, शिक्षकों द्वारा अश्लील वीडियो बनाने की शिकायतें मिलने के बाद 29 अगस्त को ग्रामीण स्कूल पहुंचे। लोगों ने एक आरोपी शिक्षक को पकड़कर पूछताछ शुरू की। इसी दौरान दूसरे शिक्षक ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका मोबाइल भी चेक किया। दोनों शिक्षकों, अरविंद कुमार और ब्रजेश कुमार के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो पाए गए। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों की जमकर पिटाई कर दी।

स्कूल में हंगामा और बवाल की सूचना प्रधानाध्यापक इमाम अली ने तत्काल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि शिक्षक अरविंद कुमार और ब्रजेश कुमार स्कूल परिसर के बाहर बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाते थे। इन वीडियो के सहारे वे छात्राओं को ब्लैकमेल करते थे और उनके साथ गंदी हरकतें भी करते थे।

फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी, अब FIR की तैयारी

जांच में सारी सच्चाई सामने आने के बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट डीईओ कार्यालय को सौंप दी। इस रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ (स्थापना) रजनीश झा ने दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डीईओ इंद्र कुमार कर्ण ने इस संबंध में बताया कि,

‘मामला संज्ञान में आते ही तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। इस तरह की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

जांच के दौरान बालिकाओं से छेड़खानी और अश्लील वीडियो बनाने वाले शिक्षक अरविंद कुमार के मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। पता चला है कि अरविंद कुमार जिस टीचर ट्रेनिंग सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रहे थे, वह फर्जी है। यह मामला वर्ष 2023 में भी सामने आया था, जब तत्कालीन सदर बीईओ अजय प्रसाद ने इसका भौतिक सत्यापन किया था और सर्टिफिकेट को फर्जी पाया था। हालांकि, विभाग की लापरवाही या मिलीभगत के कारण तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अब अरविंद कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  BPSC TRE 4.0 बिहार में 32,388 सरकारी शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती! जानें कब से कर सकेंगे आवेदन

कठोर कार्रवाई की उम्मीद

इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां शिक्षकों पर छात्राओं से छेड़छाड़ और वीडियो बनाने का आरोप है, वहीं दूसरी तरफ फर्जी सर्टिफिकेट पर नौकरी करने का मामला भी सामने आया है। शिक्षा विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है और दोनों शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर रहा है। उम्मीद है कि इस मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाए जाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में अगले दो दिन आफ़त ! गंगा डेंजर में, सामने अलर्ट?| नोट करें – हेल्पलाइन...

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। पटना के गांधी घाट पर 3 सितंबर की रात तक जलस्तर सर्वाधिक स्तर पार कर सकता है।#BiharFlood,#GangaRiver,#PatnaNews

बिहार में हड़कंप! छुट्टी से लौटे 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP सुशील कुमार ने क्यों लिया इतना कड़ा फैसला?

Bihar Police Action: बिहार के गयाजी में अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे 14 पुलिसकर्मियों को एसएसपी सुशील कुमार ने निलंबित कर दिया है। इनमें दो SI और 12 सिपाही शामिल हैं#BiharPoliceAction,#GayaNews,#PoliceSuspension

Bhagalpur News लोकतंत्र के महापर्व में अटूट आस्था की मिसाल – नहीं रहे भागलपुर के ‘धरती पकड़’ | लड़े 280 चुनाव, इंदिरा-राजीव से...

Bhagalpur News: भागलपुर के 'धरती पकड़' के नाम से मशहूर नागरमल बाजोरिया का 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने पंचायत से लेकर राष्ट्रपति तक 280 चुनाव लड़े, जिसमें इंदिरा औ#BhagalpurNews,#NagarmalBajoria,#DhartiPakad

PMCH में नया चमत्कार! अब 15 मिनट में मिलेगी गंभीर मरीजों को जिंदगी, पटना में बन रहा लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर

Patna Trauma Center: पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इसका लक्ष्य गंभीर रूप से घायल मरीजों को 15 मिनट के भीतर उपचार शुरू करना है।#PatnaHealth,#TraumaCare,#PMCHNews