spot_img

दरभंगा में जब छोटे भाई ने खोला दरवाजा, सामने था दिल दहला देने वाला मंजर …जन्माष्टमी का मेला घूमकर आया, फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश! मां-बाप बोले- ये खुदकुशी नहीं!

Darbhanga News: कृष्ण जन्माष्टमी के दिन शुभंकरपुर में राहुल कुमार का शव पुराने घर में मिला. परिवार ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी है.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा में जब छोटे भाई ने खोला दरवाजा, सामने था दिल दहला देने वाला मंजर …जन्माष्टमी का मेला घूमकर आया, फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश! मां-बाप बोले- ये खुदकुशी नहीं! राहुल का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही किसी व्यक्ति के साथ उसका कोई झगड़ा चल रहा था।मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है।

भाई आशु ने बताया |घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बाहर राहुल की चप्पल पड़ी थी, जिससे उसे कुछ अनहोनी का संदेह हुआ. जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर राहुल फंदे से लटका हुआ मिला

- Advertisement -

दरभंगा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर बिचला टोला में शनिवार सुबह 21 वर्षीय युवक राहुल कुमार का शव फंदे से लटका मिला. यह खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मोहन राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. परिवार वाले इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर रहे हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं, जिसके बाद पुलिस गहन जांच में जुट गई है.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा में Land Acquisition पर DM Kaushal Kumar का ऐतिहासिक फैसला! जमीन अधिग्रहण का मुआवजा अब मिलेगा फटाफट, जानें पूरी बात

सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है.

- Advertisement -

जन्माष्टमी के दिन क्या हुआ था?

परिजनों के अनुसार, राहुल कुमार कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को मोहल्ले में घूमने निकला था. घूमने के बाद वह शुभंकरपुर बिचला टोला स्थित अपने पुराने घर पहुंचा था. यहीं पर उसका शव फंदे से लटका मिला. हालांकि, परिवार हत्या की आशंका जता रहा है और मौत के पीछे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिससे यह मामला और भी पेचीदा हो गया है.

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है

छोटे भाई ने खोला दरवाजा, सामने था दिल दहला देने वाला मंजर

मृतक के छोटे भाई आशु कुमार ने इस दुखद घटना का विवरण दिया. आशु ने बताया कि शनिवार सुबह वह पूजा करने के लिए पुराने घर पहुंचा था. घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बाहर राहुल की चप्पल पड़ी थी, जिससे उसे कुछ अनहोनी का संदेह हुआ. जैसे ही उसने दरवाजा खोला, अंदर राहुल फंदे से लटका हुआ मिला. इस भयावह दृश्य को देखकर आशु ने तत्काल परिजनों को घटना की जानकारी दी. देखते ही देखते परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए.

यह भी पढ़ें:  बिहार में अब 7 दिन में आएंगे बोर्ड रिजल्ट, BHU सेंटर भी खुलेगा! CM Samrat ने कहा - फेल छात्रों को 15 दिन में दोबारा परीक्षा का मौका -जानिए छात्रों को और क्या मिला?

आत्महत्या या हत्या? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच

नगर थाना की पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी मौत के पीछे कोई अन्य कारण है. परिजनों ने पुलिस को बताया है कि राहुल का किसी से कोई विवाद नहीं था और न ही किसी व्यक्ति के साथ उसका कोई झगड़ा चल रहा था. इस वजह से परिवार के लोग भी उसकी मौत को लेकर हैरान और परेशान हैं.

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.

इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे राहुल कुमार की मौत के रहस्य से पर्दा उठ सकेगा.

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

PM मोदी का विपक्ष पर सबसे बड़ा हमला…बताया -‘नाराज फूफा’ ! कहा – ‘दिमागी नक्सल होम्योपैथिक गोली थी, सब बाहर आ गए’

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विरोधियों को 'नाराज फूफा' और 'दिमागी नक्सल'#PMModi,#SRCC,#VikasitBharat

दरभंगा के गांवों में अब नहीं दिखेगी बदहाल इमारत! स्कूल, आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य केंद्रों पर बड़ा फैसला – तीन-चार दिन में पूरी होंगी...

Darbhanga Infrastructure: दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण और नवनिर्माण के लिए समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्कूलों, आंगनवाड़ी केंद्रो#DarbhangaNews,#BiharDevelopment,#KaushalKumar

आरक्षण पर जमकर बोली Darbhanga MLA मैथिली ठाकुर- कह दी बड़ी बात ! युवाओं से सीधा संवाद – साफ संदेश -‘सरनेम नहीं, देश अहम!’

Bihar Reservation: बिहार में आरक्षण विवाद गहराया हुआ है। इस बीच दरभंगा की बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने युवाओं से 'विकसित भारत 2047' के लिए एकजुट होने की खास अपील की है। उन्होंने#BiharReservation,#MaithiliThakur,#ViksitBharat2047

पटना-गया रूट पर ट्रेनें रद्द! पुनपुन नदी का पानी पुल के गार्डर से ऊपर, तुरंत देखें पूरी लिस्ट

Bihar Train Cancellation: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पुल संख्या-21 पर पानी गार्डर से ऊपर जाने के बाद 10 MEMU ट्रेने#BiharTrain,#PunpunRiver,#GayaPatna