Bihar EOU Raid: दरभंगा में BDO साहेब की कुर्सी! जाले के पीछे बहादुरपुर | एक प्रेम दीवाने दूजे काला धन के शौकीन! पढ़िए -मोतिहारी वाले घर पर क्या हुआ?
जाले प्रखंड में तैनात बीडीओ मनोज कुमार को पत्नी अमृता कुमारी की हत्या के आरोप में दरभंगा से गिरफ्तार किया गया। BDO साहेब पर आरोप है कि अपनी दारोगा प्रेमिका के साथ संबंधों के चलते पत्नी की जहर देकर हत्या कर दी।
इधर, भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए बिहार EOU ने एक बार फिर बड़ा एक्शन लिया है। मंगलवार की सुबह मोतिहारी के चिरैया स्थित लालबेगिया गांव में दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के बीडीओ आनंद कुमार विभूति के पैतृक घर पर छापेमारी की गई। मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती नगर में उनके निजी आवास से जमीन से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए। EOU के मुताबिक, इनमें स्वयं और परिजनों के नाम पर 9 तथा अन्य लोगों के नाम पर 7, यानी कुल 16 भू-खंड खरीदे जाने से संबंधित कागजात शामिल हैं।
आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने की है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। EOU के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आनंद कुमार विभूति की ज्ञात आय से 121.87 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने के प्रथमदृष्टया साक्ष्य मिले हैं। इसी आधार पर आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 21/26 दर्ज किया गया है। तलाशी के दौरान EOU की टीम को पूर्वी चंपारण के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव लालबेगिया में एक भव्य मकान मिला। जांच एजेंसी के प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस मकान के निर्माण पर करीब 70 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। भवन का विस्तृत मूल्यांकन आगे कराया जाएगा।चार चार पहिया वाहन पाए गए। इसके अलावा आभूषणों की खरीद से संबंधित इनवॉइस और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, आनंद कुमार विभूति और उनके परिजनों के नाम पर विभिन्न बैंकों में कुल 16 बैंक खाते पाए गए हैं। इन खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा एक बैंक लॉकर भी मिला है, जिसकी तलाशी अभी बाकी है।
आनंद कुमार विभूति स्व. महादेव सहनी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। मंगलवार सुबह जैसे ही ईओयू की टीम उनके पैतृक घर पहुंची, गांव में हलचल तेज हो गई। छापेमारी के दौरान चिरैया पुलिस को घर के बाहर तैनात किया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी, जिससे जांच प्रक्रिया गोपनीय और निर्बाध रूप से चल सके।
बीडीओ आनंद विभूति पर क्यों हुई कार्रवाई?
आर्थिक अपराध इकाई को बीडीओ आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों की प्रारंभिक जांच के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई। दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड में बीडीओ के पद पर तैनात रहते हुए उन्होंने कथित तौर पर अपनी वैध आय से अधिक संपत्ति जमा की है। ईओयू की टीम इसी मामले में सबूत जुटाने और संपत्ति का आकलन करने के लिए उनके पैतृक आवास पर पहुंची।
ईओयू के डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने इस छापेमारी को अंजाम दिया। यह टीम बेहद गोपनीयता के साथ मोतिहारी पहुंची और सीधे बीडीओ के घर पर कार्रवाई शुरू की।
छापेमारी के दौरान क्या हुआ?
ईओयू की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार सुबह बीडीओ आनंद कुमार विभूति के पैतृक घर में प्रवेश किया। टीम का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान घर के अंदर मौजूद दस्तावेजों, बैंक खातों और अन्य संपत्तियों से जुड़े सबूतों की गहनता से पड़ताल की गई। बाहर चिरैया पुलिस का कड़ा पहरा था, जिससे कोई भी व्यक्ति जांच में बाधा न डाल सके। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी।
फिलहाल, ईओयू की जांच जारी है और माना जा रहा है कि छापेमारी के बाद कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। अधिकारियों की ओर से अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है, लेकिन इस कार्रवाई ने भ्रष्ट अधिकारियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।








You must be logged in to post a comment.