spot_img

Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान – 100 प्रोफेसर

Bihar Education: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में घोषणा की है कि राज्य के 100 प्रोफेसरों को एक महीने के लिए विदेश भेजा जाएगा, जिसका पूरा खर्च सरकार उठाएगी।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Education: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बिहार एक नई दिशा में कदम बढ़ा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अब यहां के सहायक प्रोफेसर ऑक्सफोर्ड सहित दुनिया के कई मशहूर विश्वविद्यालयों में विशेष ट्रेनिंग लेंगे। यह घोषणा उन्होंने रविवार को बापू सभागार में आयोजित 211 नए डिग्री कॉलेजों के नवनियुक्त शिक्षकों के उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान की, जिसका उद्देश्य बिहार की शिक्षा व्यवस्था को वैश्विक स्तर पर ले जाना है।

- Advertisement -

Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान - 100 प्रोफेसर

- Advertisement -

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार 100 प्रोफेसरों को एक महीने की ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजेगी। इस ट्रेनिंग का पूरा खर्च राज्य सरकार ही वहन करेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि बेहतर शिक्षा का सपना तभी पूरा होगा जब हम अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनी व्यवस्था में शामिल करेंगे। उनका लक्ष्य है कि बिहार के शिक्षण संस्थान दुनिया के शीर्ष संस्थानों के बराबर खड़े हों।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मधुबनी के किसानों की निकली लॉटरी! कृषि विकास में देश में 7वें नंबर पर पहुंचा MADHUBNI, बदल जाएगी तकदीर

Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान - 100 प्रोफेसर

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था को विश्वस्तरीय बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल संख्या बढ़ाने से नहीं, बल्कि गुणवत्ता सुधारने से ही बदलाव आएगा। इसी कड़ी में 100 प्रोफेसरों को चुना जाएगा, जिन्हें ऑक्सफोर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कोर्स करने के लिए भेजा जाएगा।

‘बेहतर शिक्षा का सपना तब ही पूरा होगा जब हम अपनी तमाम चीजों को स्थापित करने का काम करेंगे। उसमें यह भी एक व्यवस्था है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की चीजों को हम कैसे इसमें जोड़ें। मैं जरूर कहूंगा कि 100 लोगों को चिन्हित करें जिनको ऑक्सफोर्ड में भेजकर वहां से भी कोर्स कराने का काम करें। तब तो हम दुनिया के मानक पर आ पाएंगे।’

मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अपील की कि वे ऐसे अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के नाम सुझाएं, जिनसे जुड़कर राज्य के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे 10 संस्थानों को चिन्हित करेगी जिनसे सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा और उनके साथ मिलकर काम करने की योजना है।

यह भी पढ़ें:  सहरसा में मिड-डे मील बना 'जहर'! खाने में मिली छिपकली, 24 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान - 100 प्रोफेसर

क्वालिटी के साथ क्वांटिटी पर भी जोर

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में छात्रों की उपस्थिति पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में बच्चों का आना सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि जब तक विद्यार्थी कक्षाओं में नहीं आएंगे, संस्थान का महत्व नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने 75 प्रतिशत न्यूनतम उपस्थिति अनिवार्य करने की बात दोहराई और कहा कि इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार की टीम भी काम करेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga - Bihar Festival Train बड़ी राहत ! मुजफ्फरपुर के रास्ते रेलवे का तोहफा, दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन से अब घर आना होगा आसान |जानें पूरा रूट और समय

Bihar Education में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी | प्रोफेसर अब ऑक्सफोर्ड जाएंगे! CM Samrat का शिक्षा में वर्ल्ड क्लास बदलाव | बापू सभागार में बड़ा एलान - 100 प्रोफेसर

उन्होंने लाइव क्लासेज की व्यवस्था शुरू करने और राज्य के डिग्री कॉलेजों को खुला विश्वविद्यालय की मान्यता देने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि एक समय था जब गुणवत्ता के साथ संख्या को लेकर समझौता किया गया था, लेकिन अब गुणवत्ता और संख्या दोनों को साथ लेकर चलना होगा, ताकि Bihar Education का स्तर नई ऊंचाइयों पर पहुंच सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सुपौल में SSB जवान की दर्दनाक मौत! ट्रेनिंग के बीच अचानक आगरा के अभिषेक यादव को क्या हुआ?

Supaul SSB: बिहार के सुपौल में एसएसबी ट्रेनिंग के दौरान एक सिपाही अभिषेक यादव की मौत हो गई। आंसू गैस प्रशिक्षण के दौरान बेहोश होने के बाद उन्हें मृत घोषित किया गया, जिससे स#SupaulNews,#SSBJawan,#BiharNews

थाने में खौफनाक वारदात- पुलिस हिरासत में मौत! पूछताछ के लिए पुलिस लाई – रिसेप्शन की फांसी पर लटकी मिली लाश! उड़े होश

Patna Police: पटना के सिगोड़ी थाना परिसर में पूछताछ के लिए लाए गए 30-35 वर्षीय युवक का शव आगंतुक कक्ष में फंदे से लटका मिला। इस घटना से पटना पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है#PatnaPolice,#BiharCrime,#SingodiThana

खुशखबरी! भागलपुर-दिल्ली ट्रेन को मिले 5 नए स्टॉपेज, अब घर जाना और भी आसान

Bihar Train News: त्योहारी सीजन में भागलपुर-दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन को पांच नए स्टॉपेज मिले हैं। यह ट्रेन गया-सासाराम रेलखंड पर रुकेगी, जिससे बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत#BiharTrainNews,#FestivalSpecialTrain,#BhagalpurDelhiTrain

पटना में अब ट्रैफिक पुलिस की मनमानी नहीं चलेगी! नई टेक्नोलॉजी – हर चालान और अवैध पार्किंग पर बजेगा अलार्म

Patna Traffic News: पटना में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एक नई तकनीकी योजना तैयार की जा रही है। अब गलत पार्किंग करने वालों की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम पहुंचेगी, जिससे त#PatnaTraffic,#IllegalParking,#BiharNews