Bhagalpur Drowning: भागलपुर में कर्मा-धर्मा पूजा के मौके पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। नदी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस भागलपुर डूबने की घटना से गौराचक चौकी क्षेत्र के हरिजन मोहल्ले में गहरा सदमा और मातम पसर गया है।
मृत बच्चियों की पहचान सरिता कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में हुई है। सरिता कुमारी तनोज दास की बेटी थीं, जबकि पूजा कुमारी मुन्ना दास की बेटी बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां कर्मा-धर्मा की पूजा के लिए घर से निकली थीं, लेकिन काफी देर तक घर वापस नहीं लौटीं।
रातभर तलाश, सुबह नदी में मिले शव
परिजनों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू कर दी। देर रात करीब साढ़े दस बजे तक आस-पास के सभी इलाकों में खोजबीन चलती रही, लेकिन बच्चियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। रातभर की बेचैनी के बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे नदी में दो बच्चियों के शव मिलने की खबर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तीसरी बच्ची की चिंता, परिवार में कोहराम
इस हृदय विदारक हादसे के बाद से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजन अपनी बच्चियों के शवों को देखकर बेसुध हो गए। वहीं, तीसरी बच्ची को लेकर भी परिजन और स्थानीय लोग बेहद चिंतित हैं। उसकी तलाश अभी भी जारी है और सभी उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता चल सके।
पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, पोखर में डूबे 6 बच्चे की मौत सुल्तानगंज में मचा कोहराम
भागलपुर सुल्तानगंज करमा-धरमा पर्व के मौके पर भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया तरैटा बहियार स्थित पोखर में नहाने गए छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई मृतकों में तीन लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में परिजन मौके पर पहुंच गए मृत सभी बच्चे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित विष्णु टोला दुधैला के रहने वाले बताए गए हैं मृतकों की पहचान ज्योति कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, आयुष कुमार, राहुल कुमार, पूजा कुमारी और विकास कुमार के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार, करमा-धरमा पर्व को लेकर करीब एक दर्जन बच्चे सोमवार सुबह लगभग पांच बजे घर से निकले थे सभी गांव के बाहर स्थित पोखर में स्नान करने पहुंचे थे इसी दौरान एक के बाद एक छह बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। हादसे की जानकारी परिजनों को काफी देर बाद मिली। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को पोखर से बाहर निकाला सभी बच्चों को आनन-फानन में सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी छह बच्चों को मृत घोषित कर दिया छह बच्चों की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है
घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ रमन कुमार, थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सहित कई अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जानकारी ली और घटना की जांच शुरू कर दी पुलिस ने सभी छह शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है प्रशासन की ओर से मृत बच्चों के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है पर्व के दिन एक साथ छह बच्चों की मौत से पूरे इलाके में गम और सन्नाटा पसरा हुआ है








You must be logged in to post a comment.