spot_img

Darbhanga में Jail ब्रेक | Big Escape दरभंगा जेल में बड़ी चूक! Madhubani के कैदी ने सीढ़ी से फांदी दीवार, पैर टूटा, फिर भी पकड़ा गया!

Darbhanga Jail Escape: पुलिस को चकमा देकर सीढ़ी के सहारे मंडल कारा की दीवार फांदने वाला मोहम्मद फरमान घायल होने के बाद पकड़ा गया। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि इतनी चौकसी के बावजूद कैदी भागने में सफल रहा।

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Jail Escape: प्रभास रंजन दरभंगा। बिहार के दरभंगा मंडल कारा से एक कैदी पुलिस को चकमा देकर दीवार फांदकर भाग निकला। हालांकि, भागने के दौरान वह घायल हो गया और बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घायल कैदी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, मोहम्मद फरमान साह नामक कैदी सीढ़ी का इस्तेमाल कर जेल की ऊंची दीवार फांद रहा था। इस दौरान वह नीचे कूदने पर गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। भागने के बाद वह थोड़ी देर एक झाड़ी में छिपा रहा। इसके बाद पोलो मैदान के पास एक मंदिर में जाकर बैठ गया। पुलिस की गहन खोजबीन के बाद उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Politics केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान को 'ट्रांसजेंडर' कहना पड़ा भारी! मांझी ने CM सम्राट चौधरी को टैग कर क्या कहा?

मनिगाछी के दरोगा रासदेव सिंह के आवेदन पर मोहम्मद फरमान साह के खिलाफ लहेरियासराय थाना में भागने का मामला दर्ज किया गया है। मोहम्मद फरमान साह मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र के मकसूद गांव का रहने वाला है और मोहम्मद कामरेज साह का पुत्र है। उसे मनिगाछी थाना कांड संख्या 266/26, जो 16 सितंबर 2026 को दर्ज किया गया था, के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर मंडल कारा लाया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Weather Alert बिहार में मौसम का 'डबल अलर्ट'! अगले 6 दिन होगी भारी बारिश, IMD की बड़ी चेतावनी

जेल की सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

यह घटना कई अनुत्तरित प्रश्न छोड़ गई है। आखिर जेल के अंदर से मोहम्मद फरमान पुलिस की नजरों से बचकर कैसे भागा? उस समय वहां तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? फरमान को मनिगाछी से दो होमगार्ड के जवान लेकर आए थे, और जेल गेट पर जेल के सिपाही भी मौजूद रहते हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, एक कैदी का सीढ़ी के सहारे दीवार फांदकर भाग निकलना सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics में बवाल | जमुई कांड HOT : 'भगवा बलात्कारी ना हुआ?' तेजस्वी का CM सम्राट पर बड़ा व्यंग्यात्मक हमला | पढ़िए - रात में फ़ोन ... सर…! एकदम आप जैसा!

बाहरी दीवार पर भीड़: सुरक्षा के लिए खतरा

मंडल कारा की बाहरी दीवार के पास, बस स्टैंड की तरफ सब्जी मंडी और ऑटो लगे रहते हैं, जिससे वहां अत्यधिक भीड़भाड़ रहती है। जेल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से इस जगह पर भीड़ नहीं होनी चाहिए। कुछ साल पहले इसी दीवार के बाहर से एक व्यक्ति को जेल के अंदर नशीली पदार्थ फेंकते हुए पकड़ा गया था। उस घटना के बाद वहां से सभी दुकानों को हटा दिया गया था, लेकिन अब फिर से दुकानें सजने लगी हैं। कई बार प्रशासन द्वारा इन दुकानों को हटाया गया है, लेकिन फुटपाथ के दुकानदार फिर से अपनी दुकानें लगा देते हैं, जो जेल की सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बनी हुई हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का विस्फोटक बयान: ‘बहुमत का होगा सवाल तो गिर जाएगी’|’यह सरकार सिर्फ फोटो खींचने वाली है!’

Bihar Government: पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने बिहार सरकार को 'संवेदनहीन और सिर्फ फोटो खींचने वाली सरकार' बताया। उन्होंने बाढ़ राहत में लापरवाही और राजनीतिक विभाजन का आरोप लगाया, #BiharNews,#SureshPaswan,#BiharPolitics

भागलपुर के 86 करोड़ के फ्लाईओवर पर संकट! 15 महीने लेट, सरकार का अल्टीमेटम, फिर भी अटका काम, क्या है वजह?

Bhagalpur Bholanath Flyover: भागलपुर में 86 करोड़ रुपये की लागत वाला भोलानाथ फ्लाईओवर 15 महीने लेट हो चुका है। सरकार के अल्टीमेटम के बावजूद, इशाकचक में पिलर निर्माण और रेलवे की मंजूरी में द #BhagalpurNews,#BholanathFlyover,#BiharInfrastructure

Darbhanga – Jale Electricity Theft दरभंगा में बिजली चोरों की खैर नहीं! 5 लोगों पर FIR की तैयारी, लाखों का नुकसान

Jale Electricity Theft: जाले में बिजली चोरों पर विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पकटोला-मलिकपुर में छापेमारी के दौरान पांच परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसके बाद 5 लोगों पर FI #JaleNews,#ElectricityTheft,#BiharPolice

Bhagalpur Flood Tragedy भागलपुर में दहलाने वाला हादसा! कर्मा पूजा की झुरी काटने गई पांच युवतियां डूबी, एक की मौत

Bhagalpur Flood Tragedy: भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड में कर्मा पूजा के लिए 'झुरी' काटने गईं पांच युवतियां बाढ़ के पानी में डूब गईं। इस हादसे में 18 वर्षीय रिमझिम कुमारी की मौत हो गई, जब #BhagalpurNews,#BiharTragedy,#FloodSafety