spot_img

छपरा में बेकाबू हाइवा का कहर! 6 गाड़ियों को रौंदा, NH-531 पर लगा भीषण जाम, ऐसे बची लोगों की जान

Chhapra Road Accident: सीवान से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा चालक ने एकमा के पास खोया नियंत्रण, एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी, मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार लोगों की बची जान।

spot_img
- Advertisement -

Chhapra Road Accident: रविवार देर शाम छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एनएच-531 पर एक बड़ा हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार हाइवा के अनियंत्रित होने से एकमा चट्टी के पास छह वाहनों को टक्कर लग गई। इस घटना में मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद सहित थार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सीवान की ओर से आ रहा हाइवा एकमा रेल ओवरब्रिज के पास बेकाबू हो गया। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सबसे पहले सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद भी हाइवा रुका नहीं और लगातार आगे बढ़ते हुए थार, शव लदी गाड़ी और एक बाइक सहित कुल छह वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। लगातार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

IMG_0073.JPG

मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद ने बताया कि वह महाराजगंज से थार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने सामने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हाइवा की टक्कर के बाद उनकी थार आगे खड़ी शव लदी गाड़ी से जा भिड़ी। थार में राजेश प्रसाद समेत चार लोग सवार थे। हादसे में सभी बाल-बाल बच गये। हालांकि टक्कर में उन्हें मामूली चोटें आयीं।

- Advertisement -

हाइवा चालक फरार, पुलिस ने किया वाहन जब्त

हादसे के तुरंत बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पारसा मोड़ के पास हाइवा को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Saran Murder | अश्लील तस्वीरें - प्रेम प्रसंग- ब्लैकमेलिंग में दी खौफनाक मौत! महिला ने भाई संग मिलकर कर दी हत्या | दिल्ली- शादी और सड़क किनारे लाश!

NH-531 पर 45 मिनट तक लगा भीषण जाम

इस दुर्घटना के कारण एनएच-531 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे करीब 45 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने का काम शुरू किया। वाहनों को सड़क से हटाने के बाद ही एनएच पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और फरार चालक के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News असली हकदार फूस में | PM आवास योजना पर बड़ा सवाल: पक्के मकान वाले मालामाल, गरीब वंचित! | पढ़िए – चौंकाने वाला...

Jale PMAY: जाले के राढ़ी पश्चिमी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय में आवेदन देकर पक्के मकान वालों को लाभ और जरूरतमंदो #JaleNews,#PMAYBihar,#AwasYojana

बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर! सभापति पद से हटाए गए अवधेश नारायण सिंह, जदयू के रामवचन राय को मिली कमान

Bihar Vidhan Parishad: बिहार विधान परिषद में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। भाजपा के अवधेश नारायण सिंह ने सभापति पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद जदयू के रामवचन राय ने यह अहम जिम्मेदारी #BiharVidhanParishad,#AwadheshNarayanSingh,#RamvachanRai

JDU विधायक का ‘विद्रोह’: अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ उतरेंगे मैदान में! MLC चुनाव में गरमाई सियासत

Bihar MLC Election: मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार MLC चुनाव में अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने का ऐलान किया है. वे पटना स्नातक सीट से जन सुरा #BiharMLCElection,#AnantSingh,#PatnaGraduateSeat

दरभंगा में 29 सितंबर मंगलवार को 32 इलाकों में सुबह 5 से 9 बजे तक बिजली गायब! कहीं आपका इलाका भी तो नहीं?

Darbhanga Power Cut: दरभंगा शहर के डीएमसीएच और बंगाली उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में 29 सितंबर 2026 को सुबह 5 से 9 बजे तक 4 घंटे बिजली गुल रहेगी। गावर एजेंसी द्वारा शिफ्टिंग कार्य के #DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#DMCH