spot_img

Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- ‘ईमानदारी से खेलो’

Darbhanga Sports News: जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का शानदार शुभारंभ, DM ने खिलाड़ियों से मिलकर कहा- 'ईमानदारी से दें अपना शत-प्रतिशत'.

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga Sports News: बिहार के दरभंगा में खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 का भव्य शुभारंभ हुआ है।

- Advertisement -

Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

- Advertisement -

मंगलवार, 29 सितंबर को नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय में शुरू हुई यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 2 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें जिले के दर्जनों सरकारी और निजी विद्यालयों से 2,500 से अधिक बालक-बालिकाएं विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवा खिलाड़ियों में अनुशासन और आत्मविश्वास जगाना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  बिहार के स्कूलों में बड़ा फैसला! शिक्षकों के मोबाइल पर लगा बैन, अब पढ़ाई पर ही होगा ध्यान | जानिए क्या बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

Darbhanga Sports News |DM कौशल कुमार का जलवा! दरभंगा में 2500+ खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, कहा- 'ईमानदारी से खेलो'

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पदाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन और सहायक समाहर्ता सुश्री कल्पना रावत जैसे विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहे। जिला खेल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।

DM कौशल कुमार ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मनोबल, दिया सफलता का मंत्र

जिला पदाधिकारी श्री कौशल कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, ‘खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने का जज्बा पैदा करता है। प्रतियोगिता में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक खिलाड़ी पूरी ईमानदारी, मेहनत और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करे।’

उन्होंने खिलाड़ियों से परिणाम की चिंता किए बिना पूरे उत्साह के साथ खेलने और एक-दूसरे का सम्मान करने की अपील की। डीएम श्री कौशल कुमार ने यह भी कहा कि दरभंगा की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही अवसर, बेहतर मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का मंच देने की जरूरत है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। नेहरू मैदान पहुंचकर डीएम ने विभिन्न विद्यालयों की टीमों के खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया, उनसे हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। डीएम के इस आत्मीय व्यवहार से खिलाड़ी बेहद उत्साहित नजर आए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Power Cut अगले 10 दिनों तक दरभंगा की रात कटेगी अंधेरे में ! 4 घंटे नहीं आएगी बिजली

अलग-अलग स्थलों पर खेलों का आयोजन और पहले दिन के विजेता

इस प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन अलग-अलग स्थलों पर किया जा रहा है। एथलेटिक्स और वॉलीबॉल नेहरू स्टेडियम में, शतरंज बिहार बाल भवन किलकारी में, बैडमिंटन इंडोर हॉल में, कबड्डी लॉन टेनिस कोर्ट में, तथा टेबल टेनिस और कुश्ती खेल भवन में आयोजित की जा रही है। पहले दिन एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस और कुश्ती में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

खेल विधा वर्ग प्रथम स्थान विद्यालय
एथलेटिक्स अंडर-14 बालिका वैष्णवी कुमारी नारायना इंटरनेशनल स्कूल
एथलेटिक्स अंडर-17 बालिका सूधा कुमारी उच्च माध्यमिक विद्यालय तरलाही
एथलेटिक्स अंडर-19 बालिका गुड़िया कुमारी प्लस टू उच्च विद्यालय पंचोभ
गोला फेंक अंडर-14 बालक प्रत्युष राज महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान
गोला फेंक अंडर-17 बालक नीतीश कुमार महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान
गोला फेंक अंडर-19 बालक सनी कुमार प्लस टू देवनारायण उच्च विद्यालय पंचोभ
चक्का फेंक अंडर-14 बालिका शैलजा डीएवी दरभंगा
चक्का फेंक अंडर-17 बालिका प्रिया कुमारी महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान
चक्का फेंक अंडर-19 बालिका अंबैया सुल्तान प्लस टू सीके उच्च विद्यालय, सिंहवाड़ा

वॉलीबॉल के अंडर-14 बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय भालपट्टी, अंडर-17 में प्लस टू यूएचएस भालपट्टी और अंडर-19 में प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय भालपट्टी की टीमें विजेता रहीं। टेबल टेनिस के अंडर-14 बालिका वर्ग में दरभंगा पब्लिक स्कूल की साक्षी कुमारी विजेता और अन्य शांडिल उपविजेता रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल दरभंगा के भास्कर बानो ने प्रथम और इंग्लिश एकेडमी के दक्ष कुमार झा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुश्ती के अंडर-17 वर्ग में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बिरौल अकबरपुर के मो. महताब ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

यह भी पढ़ें:  शिक्षक से ADM बने रवींद्र कुमार के घर विजिलेंस का छापा: 79 लाख कैश, 48 महंगी घड़ियां मिलीं, पत्नी भी अधिकारी | पढ़िए - दरभंगा - समस्तीपुर - कटिहार - सारण - पटना कनेक्शन

सुरक्षा और आगामी कार्यक्रम

विभिन्न खेल विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला खेल पदाधिकारी ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रतियोगिता स्थल पर डॉ. भारत भूषण समेत एक चिकित्सीय टीम और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा सके। प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारियों आशीष कुमार, देवनंदन झा, राजन कुमार पासवान, निशांत कुमार, बृजेश सिंह राठौड़, राजेश कुमार, साकेत चौधरी और यशपाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन और परिणामों के संधारण की जिम्मेदारी अवकाश प्राप्त शारीरिक शिक्षक श्री रविंद्र कुमार सिंह, केशव कुमार चौधरी, कुमार अनुराग, निशांत कुमार, राकेश कुमार, एकलव्य प्रशिक्षक अमित कुमार और वरिष्ठ खिलाड़ी बबलू कुमार ने बखूबी निभाई। जिला खेल पदाधिकारी श्री चंदन कुमार ने सभी विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों, तकनीकी पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में हैंडबॉल, रग्बी, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, योग और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी, मारपीट और वीडियो वायरल करने में मध्य प्रदेश से पकड़ा गया एक और आरोपी नाबालिग! पढ़िए – पैसे की डिमांड...

Bihar Crime: बांका के मंदार पहाड़ पर युवती से बदसलूकी और वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश से एक और नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना से जुड़े सभी #BiharCrime,#MandarHill,#BankaPolice

Darbhanga Cyber Fraud यूपी से दबोचा गया दरभंगा का साइबर ठग: 99 हजार हड़पे, क्या आपके पैसे भी फंसे हैं?

Darbhanga Cyber Fraud: दरभंगा साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से एक शातिर साइबर ठग अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर 99,852 रुपये की ठगी का आरोप है। हालांकि, जिले में 61 मामलों #DarbhangaCyberFraud,#BiharPolice,#CyberCrime

‘क्या हम सरकार की तारीफ में डफली बजाएं?’ मनोज झा का BJP पर करारा हमला

Manoj Jha: राजद सांसद मनोज झा ने बीजेपी के आरोपों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव आयोग के खुलासों, इंडिया गठबंधन की बैठक और उज्जैन मस्जिद विवाद पर अपनी बात रखी। #ManojJha,#RJD,#BiharPolitics

बिहार में बाढ़ पीड़ितों के लिए खुशखबरी! BELTRON ने CM राहत कोष में दिए 15 करोड़

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से जूझ रहे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिली है। BELTRON ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 15 करोड़ रुपये का योगदान दिया है, जिससे आपदा प्रभावितों को स #BiharFlood,#CMReliefFund,#SamratChoudhary