spot_img

भागलपुर बड़ी खबर! गंगा का रौद्र रूप शांत, राघोपुर तटबंध सुरक्षित, अब स्थायी समाधान पर मंथन शुरू

Bihar Embankment: भागलपुर के राघोपुर-शंकरपुर तटबंध पर जल संसाधन विभाग के 4 दर्जन से ज्यादा इंजीनियरों ने दिन-रात निगरानी कर खतरा टाला। अब विभाग स्थायी सीट पाइलिंग समाधान पर विचार कर रहा है।

spot_img
- Advertisement -

Bihar Embankment: भागलपुर में गंगा नदी के बढ़ते दबाव के बीच बिहार के राघोपुर-शंकरपुर तटबंध पर मंडरा रहा बड़ा खतरा फिलहाल टल गया है। जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम ने दिन-रात मौके पर डटे रहकर लगातार निगरानी और ‘फ्लड फाइटिंग’ का काम किया, जिससे तटबंध को सुरक्षित कर लिया गया है। यह पूरे इलाके के लिए एक बड़ी राहत है, क्योंकि इससे गंगा की बाढ़ का खतरा टल गया।

- Advertisement -

इस अभियान में चार दर्जन से ज्यादा इंजीनियरों की टीम लगातार तटबंध पर मुस्तैद रही। जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता और टीम लीडर इंजीनियर जय प्रकाश ने बताया कि राघोपुर-शंकरपुर तटबंध के पास गंगा नदी के बहाव में आए बदलाव के कारण ‘फ्लड फाइटिंग’ के दौरान काफी मशक्कत करनी पड़ी। तटबंध के क्षतिग्रस्त होने के बाद विभागीय स्तर पर युद्धस्तर पर काम किया गया और तात्कालिक तौर पर इसे सुरक्षित कर लिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  शिक्षक से ADM बने रवींद्र कुमार के घर विजिलेंस का छापा: 79 लाख कैश, 48 महंगी घड़ियां मिलीं, पत्नी भी अधिकारी | पढ़िए - दरभंगा - समस्तीपुर - कटिहार - सारण - पटना कनेक्शन

स्थायी समाधान की दिशा में बढ़ा विभाग

इंजीनियर जय प्रकाश ने आगे जानकारी दी कि इस पूरे अभियान में बिहार सरकार, विभागीय मंत्री और इलाके के दोनों मंत्रियों का भरपूर सहयोग मिला। इंजीनियरों और कर्मियों की टीम ने लगातार मौके पर रहकर तटबंध की निगरानी की। उन्होंने बताया कि इस्माईलपुर इलाके में जिस तरह ‘सीट पाइलिंग’ के जरिए बांध को सुरक्षित किया गया है, उसी तर्ज पर राघोपुर तटबंध की आगे स्थायी मरम्मति को लेकर भी विभागीय स्तर पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  1 अक्टूबर से जेब पर सीधा असर! बिहार समेत देशभर में बदल रहे ये 7 नियम, तुरंत जान लें

इसके बाद ही आगे की कार्ययोजना और तकनीकी समाधान पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। यह कदम भविष्य में बाढ़ और कटाव के खतरों से इलाके को बचाने के लिए बेहद जरूरी माना जा रहा है।

राघोपुर और शंकरपुर के ग्रामीणों ने तटबंध की सुरक्षा में जुटी इंजीनियरों की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, ‘ऐसे इंजीनियरों और कर्मचारियों की मेहनत को सलाम है, लेकिन अब जरूरत है कि तटबंध की ऐसी स्थायी मरम्मति हो, जिससे आने वाले दिनों में भी पूरा इलाका बाढ़ और कटाव के खतरे से सुरक्षित रह सके।’

ग्रामीणों की यह मांग जल संसाधन विभाग की स्थायी समाधान की योजना को और बल देती है। विभाग की आगामी रणनीति यह सुनिश्चित करेगी कि राघोपुर तटबंध भविष्य में भी सुरक्षित रहे और गंगा के संभावित रौद्र रूप से स्थानीय आबादी को किसी तरह का नुकसान न हो।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Kusheshwarsthan Power Cut: कुशेश्वरस्थान में बुधवार को 1 घंटे गुल रहेगी बिजली, तुरंत निपटा लें ये काम!

Kusheshwarsthan Power Cut: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में बुधवार को एक घंटे बिजली गुल रहेगी। हरौली ग्रिड सब स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 8 से 9 बजे तक धवोलिया फीडर प्रभावित रहेगा। सहा #KusheshwarsthanNews,#PowerCutBihar,#ElectricityMaintenance

भागलपुर में PM आवास योजना पर महासंग्राम! गरीबों के नाम गायब, अमीरों को मिला लाभ? BDO का जवाब – पढ़िए

Bhagalpur PM Awas Yojana: भागलपुर के सन्हौला प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। पोठिया पंचायत की 30-40 महिलाओं ने BDO कन्हैया कुमार को आवेदन देकर जांच की #BhagalpurNews,#PMAwasYojana,#BiharPolitics

Bhagalpur Teacher Death प्रधानाध्यापक बनने से ठीक पहले शिक्षक की मौत, अचानक गुमसुम रहने लगे थे ललित रजक -गले पर स्याह निशान!

Bhagalpur Teacher Death: भागलपुर में प्रधानाध्यापक का प्रभार मिलने से ठीक पहले एक शिक्षक ललित रजक की रहस्यमय मौत हो गई। उनके गले पर स्याह निशान मिले हैं, जिससे मौत पर सवाल खड़े हो गए है #BhagalpurNews,#TeacherDeath,#BiharCrime

Darbhanga Power Cut अगले 10 दिनों तक दरभंगा की रात कटेगी अंधेरे में ! 4 घंटे नहीं आएगी बिजली

Darbhanga Power Cut: बिहार के दरभंगा शहर के निवासियों को अगले 10 दिनों तक रात में बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। गावर एजेंसी द्वारा विद्युत उपकेंद्रों में शिफ्टिंग के महत्वपूर्ण #DarbhangaPowerCut,#BiharElectricity,#DarbhangaNews