spot_img

Darbhanga News रविवार को आपका पशु बीमार पड़ जाए- भगवान भरोसे छोड़ दीजिए! जाले में इलाज तो दूर 1962 एंबुलेंस भी नहीं मिलेगा

Bihar Veterinary Services: सरकारी पशु चिकित्सालयों में छुट्टी से पशुपालकों पर भारी बोझ, 40-50 किमी दूर जिला अस्पताल पहुंचना मुश्किल; 24 घंटे सेवा की मांग.

spot_img
- Advertisement -

Bihar Veterinary Services: जाले प्रखंड के पशुपालकों के लिए रविवार का दिन किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होता। इस दिन बिहार में सरकारी पशु चिकित्सा सेवा पूरी तरह ठप रहती है, जिससे बीमार पशुओं का इलाज भगवान भरोसे हो जाता है। गंभीर रूप से बीमार पशुओं को इलाज के लिए भटकना पड़ता है, जो पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है।

- Advertisement -

स्थानीय पशुपालकों के अनुसार, सरकारी पशु चिकित्सा केंद्रों में रविवार को छुट्टी रहती है, और 1962 मोबाइल पशु एंबुलेंस सेवा भी इस दिन उपलब्ध नहीं होती। हाल ही में, शनिवार की शाम रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी की एक गाय गंभीर रूप से बीमार पड़ गई। पशु चिकित्सक से संपर्क करने पर रविवार को अस्पताल और मोबाइल एंबुलेंस सेवा बंद होने की जानकारी मिली। इसके बाद 1962 पर फोन किया गया, लेकिन वहां से भी रविवार को मोबाइल वैन उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। अंततः, गाय का इलाज निजी स्तर पर कराना पड़ा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Satyagrah Express Food स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने पर बड़ी कार्रवाई! सत्याग्रह एक्सप्रेस के पेंट्रीकर्मी पर गिरी गाज

रविवार को ठप रहती है 1962 एंबुलेंस सेवा

प्रखंड में जाले, कमतौल और ब्रह्मपुर में पशु चिकित्सा केंद्र मौजूद हैं। हालांकि, ब्रह्मपुर में अब तक अस्पताल भवन का निर्माण नहीं हो पाया है, जिससे वहां के पशुपालकों को और भी अधिक परेशानी होती है। रविवार को स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवा नहीं मिलने के कारण पशुपालकों को गंभीर संकट का सामना करना पड़ता है।

पशुपालकों ने मांग की है कि सभी पशु चिकित्सालयों में रविवार को भी आकस्मिक सेवा शुरू की जाए और 1962 मोबाइल पशु एंबुलेंस सेवा को 24 घंटे चालू रखा जाए।

- Advertisement -

40-50 किमी दूर जाना पड़ रहा

पशुपालक बताते हैं कि लहेरियासराय स्थित जिला पशु चिकित्सालय में आकस्मिक सेवा उपलब्ध है, लेकिन जाले से यह लगभग 40-50 किलोमीटर दूर है। इतनी लंबी दूरी तक बीमार पशु को ले जाना गरीब पशुपालकों के लिए आसान नहीं होता, खासकर जब पशु की हालत गंभीर हो। इस स्थिति में उन्हें मजबूरन निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे इलाज का खर्च कई गुना बढ़ जाता है। पशुपालकों की यह मांग है कि उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आपातकालीन सेवाएं मिलें, ताकि उनके पशुधन को समय पर उपचार मिल सके और उन पर अनावश्यक आर्थिक दबाव न पड़े।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार में बाढ़ पीड़ितों पर थानाध्यक्ष ने तानी पिस्टल! भीड़ बोली – ‘मारो गोली’ वायरल वीडियो, मचा हंगामा

Bihar Police Action: बिहार के सारण जिले में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा कथित तौर पर जूता दिखाने और पिस्टल तानने का सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना #BiharPoliceAction,#SaranNews,#FloodRelief

Satyagrah Express Food स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने पर बड़ी कार्रवाई! सत्याग्रह एक्सप्रेस के पेंट्रीकर्मी पर गिरी गाज

Satyagrah Express Food: बगहा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में यात्रियों को स्थानीय होटल का खाना परोसे जाने के मामले में रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है। एक वायरल वीडियो #SatyagrahExpress,#BiharRailway,#FoodSafety

Bihar Politics में बड़ा उलटफेर|MLC चुनाव से पहले RJD में शामिल हुए अशोक कुमार सिंह! आते ही कर दी 2030 की सबसे बड़ी भविष्यवाणी...

Ashok Kumar Singh: जदयू छोड़ राजद में शामिल हुए पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने भाजपा पर नीतीश कुमार को अकेला छोड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने 2030 में तेजस्वी यादव के मुख्यमंत्री ब #BiharRJD,#AshokKumarSingh,#TejashwiYadav

Bhagalpur Drowning जितिया पर्व पर मातम! भागलपुर में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची, 24 घंटे बाद मिला शव

Bhagalpur Drowning: भागलपुर में जितिया पर्व के दौरान एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सन्हौला के रानी बमिया गांव में गेरुआ नदी में डूबी बच्ची ममता कुमारी का शव 24 घंटे बाद SDRF ने #BhagalpurNews,#ChildDrowning,#JitiyaParv