spot_img

Araria News प्यार में धोखा! दिल्ली में सोनू बना, अररिया में निकला रब्बान, युवती के 7 लाख रुपये भी ठगे

Araria News: दिल्ली में सब्जी बेचने वाले माता-पिता की बेटी से दोस्ती कर युवक ने नाम और धर्म छिपाया। चार साल साथ रहने के बाद अररिया लाया, जहां सच्चाई सामने आने पर युवती ने भरगामा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

spot_img
- Advertisement -

Araria News: बिहार के अररिया जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर नाम और धर्म छिपाकर चार साल तक संबंध में रहने और लाखों रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना दिल्ली से शुरू होकर अररिया के भरगामा तक पहुंची है, जिसके बाद पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रह रही बांका जिले की एक युवती ने रविवार को भरगामा थाना पहुंचकर धनेश्वरी पंचायत के चांदी घासी गांव निवासी एक युवक के खिलाफ शिकायत दी। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने अपना नाम सोनू बताया और धर्म छिपाकर करीब चार साल तक उसके साथ रहा। इस दौरान युवक ने लगभग सात लाख रुपये की ठगी भी की। भरगामा थानाध्यक्ष ने इस मामले में आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच और नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- Advertisement -

सोनू नाम बताकर बढ़ाई नजदीकियां, फिर ठगे लाखों

पीड़िता के अनुसार, वह मूल रूप से बांका जिले की रहने वाली है और दिल्ली में अपने माता-पिता के साथ रोजगार करती थी। उसके माता-पिता ठेले पर सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा चलाते हैं, जबकि युवती एक बटन बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी। दिल्ली में काम के दौरान ही उसकी पहचान अररिया जिले के भरगामा प्रखंड अंतर्गत धनेश्वरी पंचायत के चांदी घासी गांव निवासी युवक से हुई। युवती का दावा है कि युवक ने उस समय खुद को सोनू बताया था। युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर हिंदू पहचान बताई, जिससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे करीब चार साल तक दिल्ली में रिलेशनशिप में रहे। युवती के आवेदन में कहा गया है कि इस अवधि में युवक ने धीरे-धीरे उसके घर से करीब सात लाख रुपये ले लिए, जिसे उसने ठगी बताया है।

- Advertisement -

अररिया आकर सामने आई सच्चाई, पुलिस से शिकायत

युवती के अनुसार, लगभग आठ दिन पहले युवक उसे अपने साथ अररिया जिले के भरगामा प्रखंड स्थित धनेश्वरी पंचायत के चांदीघासी टोला स्थित अपने घर ले आया। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि युवक का असली नाम रब्बान है और वह मुस्लिम समुदाय से है। सच्चाई सामने आने के बाद जब युवती ने वहां से जाने की कोशिश की, तो उसके आरोप के मुताबिक युवक के परिजनों ने उसे रोककर रखा। इसके बाद युवती ने मोबाइल के जरिए अपनी लोकेशन माता-पिता को भेजी और उन्हें पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही युवती की मां और भाई कुछ संबंधियों के साथ अररिया पहुंचे। करीब एक सप्ताह बाद वे युवती को अपने साथ वहां से ले गए। वापस आने के बाद युवती ने भरगामा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर पूरे मामले की शिकायत की। उसने फारबिसगंज डीएसपी और पुलिस अधीक्षक से भी मिलने की इच्छा जताई है, हालांकि अभी तक उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है।

भरगामा थानाध्यक्ष ने बताया, ‘युवती की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जायेगी और जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती की ओर से लगाये गये आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर की जायेगी।’

पुलिस इस संवेदनशील मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फ्रिज के 401 रुपये मांगे तो इंजीनियरों को रात भर बनाया बंधक, औजार-बाइक भी छीन ली! Darbhanga में सनसनीखेज वारदात

Darbhanga Crime: दरभंगा में फ्रिज रिपेयर के 401 रुपये बकाया मांगने पर दो सर्विस इंजीनियरों को बंधक बनाकर पीटा गया और उनके औजार व बाइक छीन ली गई। डायल-112 पुलिस ने उन्हें मुक्त क #DarbhangaCrime,#BiharNews,#EngineerAttack

Saran Flood सारण में बाढ़ का कहर: छत छिनी, बिस्तर गिट्टी का… सड़क पर गुजरेगी हजारों परिवारों की रात!

Saran Flood: सारण में बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर डूबने के बाद सैकड़ों परिवार सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं, जहां बच्चों और बुजुर #SaranFlood,#BiharNews,#FloodRelief

सीतामढ़ी में खूंखार डबरा गिरफ्तार: 25 हजार का इनामी बदमाश नाले में कूदकर भी नहीं बच पाया!

Bihar Most Wanted: बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी डबरा को सीतामढ़ी में STF और स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 25 हजार का इनामी यह बदमाश नाले में कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, ल #BiharMostWanted,#SitamarhiCrime,#DabraArrest

बिहार विधान परिषद चुनाव: 8 सीटों पर आर-पार की जंग, NDA ने छेड़ी ‘मॉडल’ पर बहस!

Bihar Vidhan Parishad Election: बिहार विधान परिषद की 8 स्नातक सीटों पर नामांकन का अंतिम चरण जारी है। जदयू के नीरज कुमार और अन्य NDA उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया, साथ ही शिक्षा मॉडल पर जोर #BiharVidhanParishad,#BiharPolitics,#NeerajKumar