spot_img

बरौनी जंक्शन पर बड़ा खुलासा: पूर्वांचल एक्सप्रेस से विदेशी शराब, कारतूस और नकदी बरामद|पनसल्ला गांव के तस्कर गिरफ्तार| पढ़िए -प्लेटफॉर्म क्या मिली लावारिस !

Begusarai Liquor Smuggling: बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक ट्रेन यात्री से भारी मात्रा में विदेशी शराब, कारतूस और नकदी बरामद हुई।

spot_img
- Advertisement -

Begusarai Liquor Smuggling: बिहार में शराबबंदी के बीच बेगूसराय के बरौनी जंक्शन पर रेलवे पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जीआरपी, आरपीएफ और सीआइबी की संयुक्त टीम ने पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया, क्योंकि आरोपी के पास से शराब के अलावा कारतूस और नकदी भी बरामद हुई है।

बरौनी जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 15048 पूर्वांचल एक्सप्रेस के बरौनी जंक्शन पहुंचने पर राजकीय रेल पुलिस की ओर से रोक-टोक और जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव निवासी गौरव कुमार को पकड़ा।

- Advertisement -

पूर्वांचल एक्सप्रेस से शराब और कारतूस जब्त

जांच अभियान के दौरान पुलिस ने पनसल्ला गांव निवासी गौरव कुमार को दबोचा। उसके पास से 18 लीटर विदेशी शराब मिली। यह शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस के मुताबिक, गौरव कुमार के पास से एक कारतूस, एक मोबाइल फोन और 2660 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी गौरव कुमार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  जदयू को बड़ा झटका! ललन सिंह की बात नहीं मानी अनंत सिंह ने, MLC चुनाव में कूद पड़े मैदान में

प्लेटफॉर्म पर भी मिली लावारिस शराब

केवल ट्रेन ही नहीं, बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस का अभियान जारी रहा। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर लावारिस हालत में 18.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने इस लावारिस शराब को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगातार हो रही यह कार्रवाई शराब तस्करों के लिए एक बड़ी चेतावनी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बिहार के यात्रियों को झटका! 10 और 11 अक्टूबर को 19 ट्रेनें डायवर्ट, तुरंत देखें लिस्ट

Bihar Train Diverted: बिहार में गोपालगंज-गोरखपुर रेल लाइन पर नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण 10 और 11 अक्टूबर को 19 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। यात्रियों को असुविधा से बचने के ल #BiharTrainNews,#EastCentralRailway,#GopalganjGorakhpur

मुजफ्फरपुर का नारद निकला कुबेर |चौंकाने वाली खबर: बिहार के इंजीनियर के घर EOU की 5 ठिकानों पर रेड, नोटों के बंडल देख उड़...

Bihar EOU Raid: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के 5 ठिकानों पर छापेमारी की। मुजफ्फरपुर से नोटों के बंडल मिले #BiharEOURaid,#CorruptionInBihar,#NaradKumarDas

पटना में सड़क पर उतरे तेजस्वी! पुलिस से झड़प के बाद मीसा और मुकेश सहनी संग हुए डिटेन

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा बवाल देखने को मिला। पटना में महागठबंधन के आक्रोश मार्च के दौरान तेजस्वी यादव, मीसा भारती और मुकेश सहनी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। #BiharPolitics,#MahagathbandhanProtest,#TejashwiYadav

बिहार में भड़का मतदाता सूची विवाद! तेजस्वी यादव हिरासत में, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Bihar Voter List: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गुरुवार को पटना में बड़ा राजनीतिक हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन ने राजभवन मार्च क #BiharVoterList,#TejashwiYadav,#Mahagathbandhan